ChristchurchMosqueAttack हमलावरों में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है. एक हमलावर ने गोलीबारी का फेसबुक पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया था. बांग्लादेशी क्रिकेट टीम हमले में बाल-बाल बची.
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के डींस एवेन्यू में दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 49 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हैं. पहला हमला अल नूर मस्जिद और दूसरा हमला लिनवुड मस्जिद पर हुआ. हमलावरों ने मस्जिदों में घुस कर गोलीबारी की.
हमले करीब शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे हुए. हमलों में मारे गए अधिकतर लोग अप्रवासी हैं. तीन लोगों को इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है. पहले बताया गया कि चार लोग हिरासत में हैं. हमलावरों की कार से भी विस्फोटक पदार्थ जब्त हुए हैं. एक हमलावर ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है. न्यूजीलैंड पुलिस ने क्राइस्टचर्च में लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा,"यह न्यूजीलैंड के लिए काला दिन है. यह हमला अप्रवासी लोगों को निशाना बनाने के लिए था. ये अप्रवासी लोग भले ही न्यूजीलैंड में पैदा नहीं हुए लेकिन इन्होंने अपनी मर्जी से रहने के लिए न्यूजीलैंड को चुना. ये हमारे ही लोग हैं. हम इस हमले की निंदा करते हैं और ऐसे लोगों को खारिज करते हैं. जिन लोगों ने हमला किया वो सिक्योरिटी वॉच लिस्ट में नहीं थे. हमें चरमपंथी विचारधारा और हिंसक लोगों के प्रति और सतर्क होना होगा." बताया जा रहा है कि एक हमलावर ने इस हमले का फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा. फेसबुक ने इस वीडियो को हटा दिया है. इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है. साथ ही, एक हमलावर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 87 पेज का एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया जिसमें अप्रवासियों और मुस्लिमों के विरोध में बहुत सी बातें लिखी गई हैं. हमले का दिन भी शुक्रवार चुना गया क्योंकि इस दिन मस्जिदों में जुमे की नमाज होती है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा,"ऑस्ट्रेलिया इस हमले की निंदा करता है. ऑस्ट्रेलिया दुख की इस घड़ी में न्यूजीलैंड के साथ खड़ा है. इन हमलावरों में एक 28 साल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल है. हमलावर एक दक्षिणपंथी चरमपंथी है. ऐसी घटना से पता चलता है कि बुरे लोग हमारे बीच ही मौजूद होते हैं जो कभी भी हमला कर सकते हैं." इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बच गई. जब यह हमला हुआ तो बांग्लादेशी क्रिकेट टीम मस्जिद में ही मौजूद थी. हमले में वो बच कर बाहर निकल गए. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को टेस्ट मैच खेला जाना था जिसे रद्द कर दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने कहा कि यह बहुत डरावना अनुभव था लेकिन पूरी टीम सुरक्षित है. पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील की है. साथ ही कहा है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन हालात को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. स्थानीय समय के मुताबिक रात 9 बजे पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हालात की जानकारी देंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात: एक ही दिन में कांग्रेस को डबल झटका, एक और विधायक सावरिया ने दिया इस्तीफाएक ही दिन में सौराष्ट्र के दो बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी में खलबली मची हुई है.
Read more »
अमेरिका के इस कस्बे में लोगों ने बकरी को चुना मेयर– News18 हिंदीएक स्कूल टीचर की बकरी लिंकन कस्बे के एनुअल फेस्ट के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
Read more »
इंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतदिल्ली के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एक जिम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी की, जिससे अफरातफरी मच गई. एक बच्चा जो दूसरी मंजिल से अपने घर की खिड़की से नीचे झांक रहा था गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
बड़ा दावा, भारतीय हमले में बालाकोट में मरे 200 आतंकी, शव खैबर पख्तूनख्वा भेजेनई दिल्ली। गत दिनों भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मार गिराने के दावों-प्रतिदावों के बीच एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत के हमले में 200 आतंकवादी मारे गए और उनके शव दूसरी जगह भेज दिए गए।
Read more »
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, कई मौतें, बांग्लादेशी क्रिकेटर बाल-बाल बचेपुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च को चारों तरफ से घेर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. चश्मीदीदों ने बताया कि क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के समीप गोली चलाने की आवाज सुनी गईं. पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से मना किया है.
Read more »
न्यूजीलैंड के मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर– News18 हिंदीन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गोलबारी के चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल है. खबर है यहां के दो मस्जिद में इस वक्त फायरिंग हो रही है. इस बीच बांग्लादेश के कई क्रिकेट भी वहां फंस गए हैं.
Read more »
न्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमबांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल भी गोलीबारी के दौरान मस्जिद में मौजूद थे और उन्होंने हादसे के बाद ट्वीट कर इसे बेहद ही भयावह करार दिया।
Read more »
