न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेश के क्रिकेटर्स
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेश के क्रिकेटर्स जनसत्ता ऑनलाइन March 15, 2019 9:01 AM हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीम। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में 6 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं इस गोलीबारी के समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 6-7 खिलाड़ी भी मस्जिद में मौजूद थे और इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। बता दें कि बांग्लादेश की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। बांग्लादेश के खिलाड़ी नमाज पढ़ने के लिए इस मस्जिद में पहुंचे थे। इसी दौरान मस्जिद पर हमला हुआ।एएफपी की खबर के अनुसार, फिलहाल पुलिस ने क्राइस्टचर्च के लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। हमलावर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमलावर के फरार होने की वजह से क्राइस्टचर्च में एक गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पुलिस अपनी पूरी क्षमता से स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद खतरा काफी ज्यादा बना हुआ है। हमले के दौरान मस्जिद में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह मस्जिद में प्रार्थना कर रहा था, तभी उसने गोलीबारी की आवाज सुनी। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने देखा की गोलीबारी में बच्चों की भी मौत हुई है। लोगों का कहना है कि वहां चारों तरफ लाशें पड़ी हुईं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि हमलावर मिलिट्री ड्रेस में था। हमले के बाद क्राइस्टचर्च के सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और आम लोगों द्वारा किसी भी संदिग्ध को देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेश के क्रिकेटर्स जनसत्ता ऑनलाइन March 15, 2019 9:01 AM हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीम। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित एक मस्जिद में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में 6 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं इस गोलीबारी के समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 6-7 खिलाड़ी भी मस्जिद में मौजूद थे और इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। बता दें कि बांग्लादेश की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। बांग्लादेश के खिलाड़ी नमाज पढ़ने के लिए इस मस्जिद में पहुंचे थे। इसी दौरान मस्जिद पर हमला हुआ।एएफपी की खबर के अनुसार, फिलहाल पुलिस ने क्राइस्टचर्च के लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। हमलावर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। न्यूजीलैंड पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमलावर के फरार होने की वजह से क्राइस्टचर्च में एक गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पुलिस अपनी पूरी क्षमता से स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद खतरा काफी ज्यादा बना हुआ है। हमले के दौरान मस्जिद में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह मस्जिद में प्रार्थना कर रहा था, तभी उसने गोलीबारी की आवाज सुनी। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने देखा की गोलीबारी में बच्चों की भी मौत हुई है। लोगों का कहना है कि वहां चारों तरफ लाशें पड़ी हुईं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि हमलावर मिलिट्री ड्रेस में था। हमले के बाद क्राइस्टचर्च के सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और आम लोगों द्वारा किसी भी संदिग्ध को देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
न्यूजीलैंड में बंदूकधारी ने मस्जिद में चलाई गोलियां, नौ की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम- Amarujalaपुलिस ने यह तो नहीं बताया है कि कितने लोग इस घटना में मारे गए हैं लेकिन उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की
Read more »
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, कई मौतें, बांग्लादेशी क्रिकेटर बाल-बाल बचेपुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च को चारों तरफ से घेर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. चश्मीदीदों ने बताया कि क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के समीप गोली चलाने की आवाज सुनी गईं. पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से मना किया है.
Read more »
न्यूजीलैंड के मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर– News18 हिंदीन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गोलबारी के चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल है. खबर है यहां के दो मस्जिद में इस वक्त फायरिंग हो रही है. इस बीच बांग्लादेश के कई क्रिकेट भी वहां फंस गए हैं.
Read more »
न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 6 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस घटना में सुरक्षित है. यह जानकारी टीम के टीम के एक कोच ने मीडिया को दी है.
Read more »
