न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य ...

Madhya Pradesh News News

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य ...
Madhya Pradesh News TodayMP Morning BriefMadhya Pradesh News In Hindi
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 228 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar.

एमपी में बारिश का रेड अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य जीते, तो 2 और मेडल पक्केमध्यप्रदेश में एक्टिव दाे बड़े सिस्टम की वजह से आज रविवार को भी बारिश हो रही है। भोपाल में छोला इलाके के मकानों में पानी भर गया है। विदिशा में बेतवा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट शनिवार रात में बंद कर दिए गए थे लेकिन पानी का लेवल बढ़ने के बाद रविवार सुबह 10 बजे 7 गेट 7-7 फीट तक खोल दिए गए हैं।वहीं, इंदौर समेत 31 जिलों में भी बारिश के आसार हैं। रतलाम, मंदसौर, नीमच और गुना के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है।मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। इस वजह से 10 बड़े डैम फुल हो गए हैं। राज्य में 21 जून को मानसून की एंट्री के बाद से अब तक 58% यानी 21.

6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2.6 इंच ज्यादा है। राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 21% ज्यादा बरसात हो चुकी है। उधर हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बादल फटने की घटनाओं के कारण 114 सड़कें बंद हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में रविवार को बादल फटा। इसमें कई घर और गाड़ियां दब गई हैं।3. दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत, इनमें 3 भाई-बहन; स्कूल से लौटते समय गिरा जर्जर मकान रीवा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चों पर अचानक एक जर्जर मकान की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चे घायल हैं। हादसा गढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। बारिश की वजह से चौथी क्लास तक के बच्चों की आधे घंटे पहले छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे घर जा रहे थे, तभी स्कूल से करीब 20 मीटर की दूरी पर ये हादसा हो गया। मृतक 3 बच्चे एक ही परिवार के हैं और भाई-बहन हैं।4. NEET पेपर लीक, पटना में राजस्थान का MBBS स्टूडेंट अरेस्ट: हजारीबाग में सॉल्व किया पेपर NEET यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने एक और मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया। इस मामले में CBI अब तक 9 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले NEET यूजी का पेपर सॉल्व किया था।5. पूर्व कांग्रेस विधायक समेत 5 को 2-2 साल की सजा: 8 साल पुराने केस में फैसला, सीएम हाउस घेरा था मध्यप्रदेश की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े समेत कांग्रेस के 5 नेताओं को 2-2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 11-11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 8 साल पहले सीएम हाउस घेरने के केस में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे ने फैसला सुनाया। इन्हें हुई सजा- पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, यूथ कांग्रेस भोपाल मीडिया प्रभारी आकाश चौहान और एनएसयूआई सदस्य धनजी गिरी।पेरिस ओलिंपिक में आज बॉक्सिंग में दोपहर 3:02 बजे 75 किलोग्राम भार वर्ग में लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका सामना चीन की ली कियान से होगा। लवलीना अगर यह मुकाबला जीत जाती हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन आज सेमीफाइनल खेलेंगे। लक्ष्य यह मुकाबला जीत जाते हैं तो भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। अगर वह हारते हैं तो उन्हें ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला खेलना होगा। पेरिस ओलिंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीते हैं।7. इंदौर में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग: स्कूल में मोबाइल रिंग बजने पर छानबीन, पेरेंट्स का हंगामा इंदौर के एक सरकारी स्कूल में चेकिंग के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए गए। जिसके बाद पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया। साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायती आवेदन भी दिया है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने जांच की बात की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य छात्राओं के बयान लेने स्कूल पहुंची। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी टीचर को शिक्षा विभाग में अटैच कर दिया है।​​​​​​​ पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री अखिल गिरी का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे अतिक्रमण हटवाने गईं एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर को मारपीट की धमकी और गाली देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, तुम एक सरकारी कर्मचारी हो। बोलते समय अपना सिर झुकाओ। अगर तुमने फिर से अतिक्रमण का मुद्दा उठाया तो वापस नहीं आ पाओगी। ये गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे। अपने तरीके सुधारो, नहीं तो डंडे से पीटूंगा। भाजपा नेताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।9. 90 लाख हड़पने वाली साध्वी की जमानत खारिज; रीना ने ही महंत कनकबिहारी के खाते से निकाले पैसे​​​​​​​ छिंदवाड़ा के कनकधाम आश्रम के महंत कनकबिहारी दास की मृत्यु के बाद उनके बैंक अकाउंट से 90 लाख रु. हड़पने की आरोपी साध्वी लक्ष्मीदास की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि खुद को साध्वी लक्ष्मीदास बताने वाली रीना रघुवंशी ने महंत के बैंक अकाउंट से 56 लाख रु. भोपाल के यस बैंक में अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए, जबकि 34 लाख रु. नजदीकियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं।​​​​​​​10. अमेरिका-ब्रिटेन की अपने नागरिकों को सलाह- तुरंत लेबनान छोड़ें; जो भी फ्लाइट मिले, तुंरत निकलेंइजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है। शनिवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी एम्बैसी ने X पर पोस्ट में कहा- अमेरिका जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल और सस्पेंड हो गई हैं। हालांकि, लेबनान छोड़ने के ऑप्शन अभी भी हैं। जो भी लेबनान छोड़ना चाहते हैं, वो कोई भी टिकट लेकर तुरंत लेबनान छोड़ दें। इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा- लेबनान में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों के लिए मेरा स्पष्ट संदेश है - तुरंत वहां से निकलें।जिले में 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिशरुक-रुक बारिश का दौर जारी, गुड़ामालानी में सबसे ज्यादा बारिशबोकारो में पुल बहा..1 लापता, रांची में कांके डैम ओवरफ्लो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Madhya Pradesh News Today MP Morning Brief Madhya Pradesh News In Hindi Madhya Pradesh Latest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; डोडा में देर रात 2 मुठभेड़; समुद्र में तेल टैंकर पलटा, 1...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; डोडा में देर रात 2 मुठभेड़; समुद्र में तेल टैंकर पलटा, 1...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; डोडा में देर रात 2 मुठभेड़; समुद्र में तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीय लापता
Read more »

MP में जमकर बरस रहे हैं बादल, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टMP में जमकर बरस रहे हैं बादल, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टएमपी में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है. 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है. इसके चलते रेलवे ने दो ट्रेनें भी रद्द कर दी हैं.
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में जवान शहीद, आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N....न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में जवान शहीद, आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N....Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में 1 आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N.D.I.A सांसद करेंगे प्रदर्शन
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: वायनाड लैंडस्लाइड- 134 शवों के टुकड़े मिले; ताजमहल में 2 युवकों ने जल चढ़ाया; ओलिंपिक म...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: वायनाड लैंडस्लाइड- 134 शवों के टुकड़े मिले; ताजमहल में 2 युवकों ने जल चढ़ाया; ओलिंपिक म...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; पेरिस ओलिंपिक- आज लगातार तीसरे मेडल पर मनु का निशाना - हिमाचल में फिर बादल फटा, दो दिन में 8 मौतें, 46 लापता
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; MP-राजस्थान में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट; हिमाचल में 114 सड़कें बंद मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश में
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, कश्मीर में बादल फटा; ओलिंपिक में आज लवलीना-लक्ष्य...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; MP-राजस्थान में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट; हिमाचल में 114 सड़कें बंद मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश में
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:28