न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा सबसे शांत देश, लेकिन यहां हर चौथे व्यक्ति के पास बंदूक

United States News News

न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा सबसे शांत देश, लेकिन यहां हर चौथे व्यक्ति के पास बंदूक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

new zealand peaceful country christchurch mass shooting reasons | 29 साल बाद न्यूजीलैंड में मास शूटिंग की घटना हुई, क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में फायरिंग में 49 लोग मारे गए इससे पहले न्यूजीलैंड में 1990 में मास शूटिंग की घटना हुई थी न्यूजीलैंड की एजेंसियों ने लंबे समय तक ऐसी हिंसा नहीं होने दी, लेकिन बढ़ते श्वेत चरमपंथ को रोकने में भी वह नाकाम रहा

29 साल बाद न्यूजीलैंड में मास शूटिंग की घटना हुई, क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में फायरिंग में 49 लोग मारे गएन्यूजीलैंड की एजेंसियों ने लंबे समय तक ऐसी हिंसा नहीं होने दी, लेकिन बढ़ते श्वेत चरमपंथ को रोकने में भी वह नाकाम रहान्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। हमले में 49 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला बताया। 29 साल में न्यूजीलैंड में यह पहला मौका है, जब इस तरह की मास शूटिंग हुई है। ग्लोबल पीस इंडेक्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा सबसे शांत देश है। न्यूजीलैंड 2017 और 2018 में दूसरे नंबर पर रहा है। इससे पहले भी हमेशा टॉप-4 में रहा है। 2007 से 2016 के बीच यहां हत्याओं के मामले दहाई के आंकड़े में भी नहीं थे। 2017 में न्यूजीलैंड में मर्डर के 35 मामले सामने आए थे। नवंबर 1990 में न्यूजीलैंड के ड्यूनडीन शहर की अरामोआना टाउनशिप में इस तरह की गोलीबारी हुई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले को डेविड ग्रे ने अंजाम दिया था, जिसे एनकाउंटर में मार दिया गया था। हमले के दो साल बाद 1992 में न्यूजीलैंड में बंदूक रखने के नियमों को कड़ा कर दिया गया। इसके बावजूद न्यूजीलैंड में गन कल्चर बढ़ता गया। 1) हमला 29 साल बाद हुआ, लेकिन व्हाइट सुप्रीमेसी धीरे-धीरे बढ़ रही थी पश्चिमी और यूरोपीय देशों में व्हाइट सुप्रीमेसी का चलन है यानी गोरे लोगों का वर्चस्व। इन देशों में रहने वाले गोरे लोग खुद को दूसरे लोगों से बेहतर मानते हैं। हमलावर भी व्हाइट सुप्रीमैटिस्ट है। उसने अपने मैनिफेस्टो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्हाइट सुप्रीमेसी का प्रतीक बताया है। हमलावर ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा, ‘‘हमला करने वालों को बताना है कि हमारी जगह उनकी कभी नहीं होगी। जब तक एक भी श्वेत व्यक्ति है, तब तक वे कभी नहीं जीत पाएंगे।’’ क्राइस्टचर्च हमेशा से व्हाइट सुप्रीमेसी को बढ़ावा देने वाली जगह रही है। यहां पिछले 20 साल में अप्रवासियों पर हमले होते रहे हैं।न्यूजीलैंड में अमेरिका की तरह गन कल्चर है। स्मॉल आर्म सर्वे के मुताबिक, न्यूजीलैंड में 12 लाख लोगों के पास बंदूकें हैं जबकि 2017 तक वहां की आबादी 47.

9 लाख थी यानी यहां हर चौथे इंसान के पास अपनी बंदूक है। यहां अभी 16 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपनी बंदूक रखने का लाइसेंस ले सकता है।कमांडोज को छोड़ दें तो न्यूजीलैंड में ज्यादातर पुलिस अफसरों के पास हथियार नहीं हाेते। 2017 में न्यूजीलैंड में पुलिसकर्मियों पर एक सर्वे किया गया। तब 66% पुलिसकर्मियों ने कहा था कि बढ़ते गन कल्चर के मद्देनजर उन्हें भी हथियार रखने चाहिए, जबकि 2008 में इसी तरह के सर्वे में सिर्फ 48% पुलिसकर्मी हथियार साथ लेकर चलने के पक्ष में थे।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मैरिसन ने इस बात की पुष्टि की है कि क्राइस्टचर्च में गोलीबारी करने वाला हमलावर ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था और दक्षिणपंथी चरमपंथी था। हमलावर का नाम ब्रैंटन टैरंट बताया जा रहा है। ब्रैंटन ने हमला करने से पहले सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लिखा भी है कि वह दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले के पीछे 'इस्लामोफोबिया' को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,"मैं इन बढ़ती आतंकी घटनाओं के लिए 9/11 हमले के बाद दुनियाभर में जारी इस्लामोफोबिया को जिम्मेदार मानता हूं, जिसमें किसी एक मुस्लिम के आतंकी एक्ट की वजह से पूरी मुस्लिम आबादी को जिम्मेदार माना जाता है।"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतइंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतदिल्ली के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एक जिम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी की, जिससे अफरातफरी मच गई. एक बच्चा जो दूसरी मंजिल से अपने घर की खिड़की से नीचे झांक रहा था गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
Read more »

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीVVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »

ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »

मस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीमस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीShooting At Mosque In New Zealand Multiple Casualties Reported Updates | बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, गोलीबारी के दौरान कुछ खिलाड़ी एक अन्य मस्जिद में थे पुलिस ने लोगों से सड़कों पर न निकलने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देने को कहा
Read more »

न्यूजीलैंड में बंदूकधारी ने मस्जिद में चलाई गोलियां, नौ की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम- Amarujalaन्यूजीलैंड में बंदूकधारी ने मस्जिद में चलाई गोलियां, नौ की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम- Amarujalaपुलिस ने यह तो नहीं बताया है कि कितने लोग इस घटना में मारे गए हैं लेकिन उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की
Read more »

न्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमन्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमबांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल भी गोलीबारी के दौरान मस्जिद में मौजूद थे और उन्होंने हादसे के बाद ट्वीट कर इसे बेहद ही भयावह करार दिया।
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी आतंकियों के हमले में 40 की मौत | DW | 15.03.2019न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी आतंकियों के हमले में 40 की मौत | DW | 15.03.2019ChristchurchMosqueAttack हमलावरों में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है. एक हमलावर ने गोलीबारी का फेसबुक पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया था. बांग्लादेशी क्रिकेट टीम हमले में बाल-बाल बची.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:56:21