ईरान में लोकल टाइम के मुताबिक, रात 8:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, तब इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई. यह झटका सेमनान शहर से 87 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया. यह भूकंप ऐसे में दर्ज किया गया है जब इजरायल लगातार ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बना रहा है. भूकंप के झटके को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है.
ईरान के सेमनान प्रांत में शुक्रवार, 20 जून की रात मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में हलचल फैल गई, हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. Advertisementस्थानीय समयानुसार भूकंप रात 8:49 बजे स्थानीय समय पर आया जिसकी तीव्रता तब 5.
2 बताई गई. यह झटका सेमनान शहर से 87 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर , जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज , और नागरिक सिस्मोग्राफ नेटवर्क RaspberryShake ने भी इस भूकंप की पुष्टि की और इसका केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया.अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रात 9:19 बजे, एक भूकंप सेमनान प्रांत के सुरखेह के पास आया, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई. ईरान के अधिकारियों ने इस भूकंप की पुष्टि की है. हालांकि इसकी गहराई स्पष्ट नहीं है, पर माना जा रहा है कि यह भी सतही था.सेमनान और महदीशहर जैसे क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. लोगों ने हल्के कंपन की शिकायत की, लेकिन कोई बड़ा नुकसान या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. Advertisement वोल्केनोडिस्कवरी जैसे प्लेटफॉर्म ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भूकंप के अनुभव साझा करें ताकि वैश्विक स्तर पर सटीक जानकारी दी जा सके. विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती आंकड़ों के आधार पर भूकंप से गंभीर क्षति की संभावना नहीं है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.ईरान एक भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है और समय-समय पर इस प्रकार के झटकों का सामना करता है. हालांकि, शुक्रवार की यह भूकंपीय गतिविधि ज्यादा गंभीर नहीं थी, फिर भी विशेषज्ञों ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
Israel War Nuclear Sites Attacked America Middle East News In Hindi ईरान भूकंप इजराइल युद्ध परमाणु स्थलों पर हमला अमेरिका मध्य पूर्व समाचार हिंदी में
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान ने मोसाद के घर में ही लगा दी सेंध, इजरायल के सीक्रेट डॉक्यूमेंट उड़ा दिएईरान ने मोसाद के घर में ही लगा दी सेंध, इधर न्यूक्लियर डील पर बातचीत, उधर इजरायल के सीक्रेट डॉक्यूमेंट उड़ा दिए
Read more »
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
मोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकइजरायल ने आखिरकार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल ही दिया। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम लिया जा रहा है।
Read more »
Israel-Iran conflict: इजरायल-ईरान लड़ाई के दुष्परिणाम को लेकर बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में फैल सकता है संघर्षइजरायल ने सैन्य कार्रवाई के तहत शुक्रवार को ईरान पर हवाई हमले किए। ईरान ने भी पलटवार किए। इजरायल और ईरान के बीच हवाई हमलों की बौछार हुई। इस बीच इजरायल-ईरान संघर्ष के दुष्परिणाम को लेकर चिंता बढ़ गई है।हालांकि अमेरिका ने कहा है कि उसने इजरायली हमलों का समर्थन नहीं किया लेकिन ईरान का स्पष्ट रूप से मानना है कि अमेरिकी सेना ने इजरायली हमलों का समर्थन...
Read more »
BREAKING NEWS: PM मोदी का तीन देशों की यात्रा, यूपी में 60,244 कॉन्स्टेबलों का नियुक्ति पत्र वितरण, उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश और बाकी बड़ी खबरेंPM मोदी तीन देशों की यात्रा पर, यूपी में कॉन्स्टेबलों का नियुक्ति पत्र वितरण, उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, ईरान-इजरायल युद्ध तेज, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच आज.
Read more »
खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »
