Bengaluru Mumbai Delhi Gig Workers Strike Situation Photos Videos; Follow Swiggy Zomato Amazon Blinkit Flipkart Delivery Boy Protest News On Dainik Bhaskar.
देशभर के गिग वर्कर्स की आज हड़ताल; ₹20 प्रति किमी और ₹40 हजार फिक्स सैलरी की मांगसाल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को ऑनलाइन खाना मंगाने या ग्रोसरी ऑर्डर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के गिग वर्कर्स ने आज देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। वर्कर यूनियन का आरोप है कि एप बेस्ड कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं और उन्हें बेसिक कानूनी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन ने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर देश की इकोनॉमी की ग्रोथ पर भी पड़ेगा। इससे पहले 25 दिसंबर को भी डिलीवरी वर्कर्स ने सांकेतिक हड़ताल की थी।इस हड़ताल को महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के संगठनों का समर्थन मिला है। आज रात न्यू ईयर ईव पर जब फूड और ग्रॉसरी की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, तब 1 लाख से लेकर 1.
5 लाख तक डिलीवरी राइडर्स एप से लॉग-आउट रह सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में दिखेगा।हड़ताल के पीछे सबसे बड़ा कारण काम का प्रेशर और कमाई में कमी है। यूनियन ने मांग रखी है कि 10 से 20 मिनट के भीतर डिलीवरी करने के दबाव को तुरंत खत्म किया जाए। वर्कर्स का कहना है कि इतने कम समय में डिलीवरी करने का मतलब है कि हम तेज चलें, इससे हमेशा सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से जुड़े वर्कर्स ने प्रति किलोमीटर 20 रुपए की रेट तय करने की मांग की है।गिग वर्कर्स ने अपनी मांगों का एक चार्टर सरकार को सौंपा है, इसमें प्रमुख मांगे शामिल हैं:बिना किसी ठोस कारण के वर्कर्स की आईडी ब्लॉक करना और रेटिंग के आधार पर पेनल्टी और पनिशमेंट देना बंद हो।समस्याओं के समाधान के लिए AI सपोर्ट की जगह 24 घंटे ह्यूमन सपोर्ट उपलब्ध हो।'मॉडर्न शोषण' आवाज उठाने पर मिलती है धमकी तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन का कहना है कि जब भी वर्कर्स अपनी आवाज उठाते हैं, कंपनियां उनकी आईडी ब्लॉक कर देती हैं या पुलिस की धमकी देती हैं। उन्होंने इसे 'आधुनिक दौर का शोषण' करार दिया है। सलाउद्दीन के मुताबिक, प्लेटफॉर्म कंपनियों को रेगुलेट करने की जरूरत है ताकि वर्कर्स को सम्मान और सुरक्षा मिल सके।दूसरी तिमाही में महंगाई घटकर 0.71% पर आई, बेरोजगारी भी कम हुई; 4 बड़ी उपलब्धियांनिफ्टी 26,000 के पार; मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी₹7 लाख के बदले ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री; 2026 में 7 बड़े बदलाव5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी; बजट 2026 की तैयारी शुरूलुधियाना में कोहरे में ट्रक ने सगे भाई-बहन को कुचलाउत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश के आसारदौसा में नए साल पर बारिश का अलर्टयूपी में साल के आखिरी दिन भीषण ठंड का अलर्ट
Gig Workers Strike Gig Workers Strike Reason AAP Raghav Chadha Gig Workers Strike Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वित्त वर्ष 2027 में अस्पताल क्षेत्र का राजस्व बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्टवित्त वर्ष 2027 में अस्पताल क्षेत्र का राजस्व बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
Read more »
पंजाब में बागवानी को बढ़ावा, किसानों को नए बाग लगाने पर मिलेगी 40 सब्सिडीपंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसान नए बाग लगाने और अन्य बागवानी गतिविधियों के लिए 40 तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक गेहूं-धान चक्र पर निर्भरता कम करना, भू-जल संरक्षण करना और किसानों की आय बढ़ाना है।...
Read more »
स्क्रीन टाइमिंग और बाहर का खाना युवाओं को बना रहा कब्ज का शिकार, मामूली समस्या मानकर न करें नजरअंदाजनोएडा में कब्ज की समस्या अब बुजुर्गों के बजाय युवाओं, बच्चों और महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन टाइम, अनियमित खानपान, प्रोसेस्ड फूड और व्यायाम की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। फोर्टिस व यथार्थ अस्पताल में ओपीडी में 20-40 आयु वर्ग के 35-40 मरीज कब्ज से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की...
Read more »
'मैंने 40 युद्धों की रिपोर्टिंग की लेकिन 2025 जैसा साल पहले कभी नहीं देखा'2025 ने कई युद्ध और सैन्य संघर्ष देखे और साफ़ ज़ाहिर है कि इनमें से एक युद्ध इतना ख़तरनाक है कि उसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
Read more »
பவுலிங்கில் செஞ்சூரி அடித்த சிஎஸ்கே இளம் வீரர்! எதிரணிக்கு கொண்டாட்டம்Chennai Super Kings : ஐபிஎல் 2026 ஏலத்தில் 40 லட்சம் கொடுத்து சிஎஸ்கே அணி வாங்கிய இளம் வீரர், விஜய் ஹசாரே போட்டியில் 10 ஓவர்களில் 123 ரன்களை வாரி வழங்கினார்.
Read more »
पेरू में माचू पिचू रेल दुर्घटना: एक की मौत, 40 से अधिक घायलपेरू के माचू पिचू में दो पर्यटक ट्रेनों की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना ओलांतायतांबो और आगुआस कालिएंतेस के बीच हुई। घायलों में कई विदेशी पर्यटक, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई है और जांच जारी है।
Read more »
