वित्त वर्ष 2027 में अस्पताल क्षेत्र का राजस्व बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
"नई दिल्ली, 29 दिसंबर । भारत के अस्पताल उद्योग का भविष्य बेहतर दिख रहा है। वित्त वर्ष 2027 में अस्पताल क्षेत्र का राजस्व 18 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को जारी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की रिपोर्ट में सामने आई है।Advertisment आईसीआरए की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 11 बड़ी सूचीबद्ध अस्पताल कंपनियों के आंकड़ों पर आधारित है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या और हर बेड से होने वाली औसत कमाई मजबूत बनी हुई है, जिससे ग्रोथ को सहारा मिल रहा है। वित्त वर्ष 2026 में भारतीय अस्पताल क्षेत्र में 16 से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो यह दिखाता है कि अस्पतालों का कामकाज और मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। कॉर्पोरेट रेटिंग्स आईसीआरए की वाइस प्रेसिडेंट और सेक्टर हेड माइथ्री माचेरला ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में भी अस्पतालों का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि मरीजों की संख्या और प्रति बेड कमाई दोनों बेहतर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में अस्पतालों में बेड की औसत भराव क्षमता 62 से 64 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 2025 में 63.
5 प्रतिशत थी। वहीं, प्रति बेड औसत कमाई में 6 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में अस्पताल कंपनियों की कमाई में 16 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई। इस दौरान मरीजों की संख्या 63.3 प्रतिशत रही और प्रति बेड कमाई में 7.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में अस्पतालों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 23.7 प्रतिशत रहा, जिसका कारण बेहतर इलाज के मामले और खर्चों पर बेहतर नियंत्रण रहा। आईसीआरए के अनुसार, खर्च कम करने और बेहतर मरीज व भुगतान व्यवस्था के कारण वित्त वर्ष 2026 में अस्पतालों का प्रॉफिट मार्जिन 22 से 24 प्रतिशत के बीच बना रह सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बड़े और छोटे शहरों में नए अस्पताल बनने और पुराने अस्पतालों के विस्तार के बावजूद अस्पताल कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत रहने की उम्मीद है। दवा क्षेत्र के बारे में रिपोर्ट ने वित्त वर्ष 2026 के लिए स्थिति को स्थिर बताया है और इस सेक्टर में कमाई 9 से 11 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। आईसीआरए के अनुसार, भारत में दवाओं की घरेलू बिक्री 8 से 10 प्रतिशत और यूरोप में 15 से 17 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। हालांकि, अमेरिका में लेनालिडोमाइड जैसी कुछ दवाओं की कीमतों पर दबाव के चलते वहां ग्रोथ 4 से 6 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है। दवा कंपनियों का मुनाफा वित्त वर्ष 2026 में भी 24 से 25 प्रतिशत के आसपास स्थिर रहने की उम्मीद है, क्योंकि कच्चे माल की कीमतें स्थिर हैं और मुख्य बाजारों में प्रदर्शन अच्छा है। --आईएएनएस डीबीपी/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
चिकित्सा विज्ञान प्रौद्योगिकी व्यापार वित्त वर्ष 2027 में अस्पताल क्षेत्र का राजस्व बढ़ न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2027 तक चालू होगी फतेहपुर की पंप कैनाल, 116 गांवों की 3166 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितजल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फतेहपुर के जहानाबाद में 80.41 करोड़ की कोड़ा पंप कैनाल परियोजना का शिलान्यास किया। इससे 3166 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 116 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 18.
Read more »
एसआइआर सूची से तय होंगे वोट, 2027 में क्रांतिधरा से बजेगा भाजपा की प्रचंड जीत का बिगुल : पंकज चौधरीपंकज चौधरी ने मेरठ में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष पद मिल सकता है, जबकि इंडी गठबंधन में ऐसा संभव नहीं। चौधरी ने 2027 में प्रचंड जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से एसआइआर सूची की गंभीरता से जांच करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि बूथ सूची की जांच से ही वोटों की संख्या तय होगी और...
Read more »
पाकिस्तान में IPL का खौफ, टूर्नामेंट की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, मोहसिन नकवी को लेना पड़ा फैसलापाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 23 मार्च से होगा, जो पाकिस्तान दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। मुल्तान सुल्तांस का मैनेजमेंट PCB संभालेगी और 2027 में नीलामी होगी।
Read more »
कांग्रेस ने 2027 चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, तीन सचिवों को सौंपी जिम्मेदारीकांग्रेस पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी ने तीन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिवों को पंजाब में जिम्मेदारी सौंपी है, जो ज़िलों और पार्टी के विभिन्न विंगों का प्रभार संभालेंगे। पार्टी 2022 के चुनावों में मिली हार के बाद 2027 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है।
Read more »
बीजेपी की पश्चिम यूपी पर नजर: 2027 चुनाव की तैयारीबीजेपी ने पश्चिम यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दौरे शुरू कर दिए हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती है।
Read more »
चंद्रशेखर आजाद का 2027 में लखनऊ की सत्ता पर दावाहरदोई में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की महारैली में चंद्रशेखर आजाद ने 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि पार्टी 2027 के लिए बहुजन संकल्प के साथ काम कर रही है।
Read more »
