नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की राजस्थान सहित देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे; कटारिया को पंजाब भेजा, ओम माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। उनकीRajasthan (RJ) News in Brief Today; Follow Jaipur Jodhpur Barmer Latest News Updates,...
हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे राजस्थान के राज्यपाल, दिल्ली के IAS कोचिंग में पानी भरा, 3 स्टूडेंट की मौत; अलवर में लड़की का गला काटाराजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे; कटारिया को पंजाब भेजा, ओम माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। उनकी नियुक्ति कलराज मिश्र की जगह की गई है। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल थे।दिल्ली में तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राव IAS स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भर गया। इसमें 3 स्टूडेंट की मौत हो गई। स्टूडेंट बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जलभराव के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और NDRF को बुलाया गया। देर रात से सुबह के बीच 2 छात्राओं और एक छात्र का शव बाहर निकाला गया। 14 छात्रों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू खत्म हो गया है।अलवर के गोविंदगढ़ इलाके में युवक ने लड़की का गला काट दिया। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात के समय लड़की अपने घर में लेटकर मोबाइल देख रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने हमला बोल दिया।उत्तर प्रदेश में बाढ़, 350 गांव डूबे: UP-उत्तराखंड में बारिश से 24 घंटे में 4 मौतें उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर खीरी है। यहां 5 तहसीलों के 350 गांवों में पानी घुस गया है। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 24 जुलाई को पुणे में हुई भारी बारिश में बहे 26 साल के शख्स का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुणे में बुधवार से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में आज भी 16 जिलों में बारिश का अलर्ट; भारी बरसात के कारण 2 डैम के 7 गेट खोले राजस्थान में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है। आज भी 16 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, जलस्तर बढ़ने के कारण कोटा बैराज के 6 गेट और कालीसिंध बांध का एक गेट खोला गया है।मोदी 3.
0 के पहले बजट के बाद आज पहली बार मन की बात कार्यक्रम का 112वां एपिसोड प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें बजट पर अपनी राय रख सकते हैं। इसके अलावा पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स पर भी चर्चा कर सकते हैं। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेता मन की बात कार्यक्रम सुनेगें। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय में प्रोग्राम सुनेंगे। इससे पहले PM मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मन की बात की थी।जयपुर में गैंगरेप के आरोपियों का निकाला जुलूस, बाजार में कराई परेड जयपुर के विद्याधर नगर थाना पुलिस ने महिला से गैंगरेप के 4 आरोपियों की बाजार में परेड कराई। बदमाशों को बाजार में नंगे पैर घुमाया गया। पुलिस ने कहा कि बदमाशों का जुलूस निकालने से अन्य बदमाशों में खौफ कायम होगा। इससे वह गुनाह करने से पहले दस बार सोचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के मोची राम चैत के लिए एक सिलाई मशीन और आर्थिक मदद भेजी। राम चैत ने कांग्रेस का आभार जताया और राहुल को अपने बनाए 2 जोड़ी जूते भेजे। राहुल 26 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल मोची की दुकान पर रुके। चप्पल की सिलाई की। उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो। करीब 5 मिनट तक राम चैत से बातचीत के बाद राहुल वहां से निकल गए थे।जयपुर के थाने में बंद करोड़ों रुपए की 900 मूर्तियां-पेंटिंग; खजुराहो की प्रतिमाओं के टुकड़ों की कीमत 21 साल पहले 6 करोड़ थी जयपुर के थाने में बंद करोड़ों रुपए की 900 मूर्तियों व पेंटिंग की खोज-खबर शुरू हो गई है। जल्द ही इन्हें पुरातत्व विभाग अपने कब्जे में लेगा। करीब 21 साल पहले इन मूर्तियों को जब्त किया गया था। इनमें खजुराहो की मूर्तियां भी शामिल हैं। बरामदगी के समय खजुराहों की मूर्तियों की कीमत 6 करोड़ रुपए आंकी गई थी।भारतीय टीम ने श्रीलंकाई दौरे का आगाज जीत से किया है। टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबानों को 43 रनों से हराया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 35वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 बार ऐसा कर चुकी है। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टी-20 में 5 हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के 100वें बल्लेबाज बने।हरियाणा में मानसून में अब तक 25% बरसे बादलकुसमुंडा खदान में SECL अधिकारियों के बहने का VIDEOझारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
Rajasthan News Today Rajasthan Morning Brief Rajasthan News In Hindi Rajasthan Latest
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापताDelhi: Basement of coaching institute filled with water, one student dead and two missing, दिल्ली: कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, एक छात्रा की मौत और दो लापता
Read more »
राजेंद्र नगर हादसा: गुस्साए छात्रों का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
Read more »
Rashtrapati Bhawan: तेलंगाना, झारखंड समेत नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किस राज्य में कौनदेश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
Read more »
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसादिल्ली के पुराने रेजीडेंट नगर में बड़ा हादसा हुआ, एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कौन हैं हरिभाऊ किसनराव बागड़े? मिली राजस्थान नए राज्यपाल की जिम्मेदारीRajasthan News Governer News: राजस्थान में कलराज मिश्र की जगह हरिभाऊ किसनराव बागड़े को नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.हरिभाऊ किसनराव बागड़े जल्द नए राज्यपाल की जिम्मेदारी लेंगे.
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: 10 राज्यों के राज्यपाल बदले; दिल्ली- IAS कोचिंग में पानी भरा, 3 स्टूडेंट की मौत; ओलिं...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; दिल्ली की IAS कोचिंग में जलभराव, 3 स्टूडेंट की मौत; NDRF ने 14 छात्रों को बचाया दिल्ली में तेज बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राव IAS स्टडी
Read more »
