नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में कितना लगेगा समय, जानिए क्या कहते हैं ब्रिटिश कानूनविद

United States News News

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में कितना लगेगा समय, जानिए क्या कहते हैं ब्रिटिश कानूनविद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 63%

ब्रिटेन के एक शीर्ष कानून विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि लंदन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने में सभवत: लंबा वक्त लग सकता है.वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 13 मार्च को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

नई दिल्ली: लंदन में गिरफ्तार भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाना अभी आसान नहीं है. कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होगीं. ब्रिटेन के एक शीर्ष कानून विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा कि नीरव के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने में सभवत: लंबा वक्त लग सकता है.

वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 13 मार्च को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया. भारत सरकार ने इसे एक बड़ी जीत बताया है.पिछले सप्ताह भारतीय लोग नीरव मोदी को ऑस्ट्रिच के चमड़े के जैकेट पहने लंदन में बेपरवाह तरीके से घूमते देख चकित रह गए थे. मोदी की गिरफ्तारी की खबर से सत्तारूढ़ भाजपा काफी उत्साहित है.जयवाला एंड कंपनी. एलएलपी, ब्रिटेन के संस्थापक-वरिष्ठ साझेदार सरोश जयवाला ने कहा,"13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में मोदी को प्रत्यर्पित करने के लिए वारंट जारी करना पहला कदम था."जयवाला ने कहा,"गिरफ्तारी वारंट से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि अदालत इस बात से संतुष्ट है कि याचिका में जो बात बताई गई है वह एक प्रत्यर्पण से संबंधित अपराध है. हालांकि प्रोटोकोल के मुताबिक, स्कॉटलैंड यार्ड तबतक प्रत्यर्पण आग्रह को नहीं देखेगा, जबतक आरोपी को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया जाएगा."कानूनी विशेषज्ञ ने मोदी की गिरफ्तारी के बाद से कहा,"नीरव मोदी का मामला माल्या के मामले की कार्यवाही की तरह दोहराए जाने जैसा है, जिसके अनुसार उसे अस्थायी हिरासत में लिया गया, फिर जमानत की अर्जी दी जाएगी और तब अदालत उनकी याचिका सुनेगा."जयवाला ने कहा,"मोदी के प्रत्यर्पण के आदेश देने के बाद, ब्रिटेन के गृह सचिव फिर से अनुपालन के आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे. इस अवस्था में भी समस्या पैदा हो सकती है, अगर मोदी ने पहले से ही किसी यूरापीय देश की नागरिकता ले रखी हो या उसके पास अंतर्राष्ट्रीय नागरिकता हो."जयवाला ने कहा कि इनसब का कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर मोदी ब्रिटेन में ही जमे रहते हैं, लेकिन विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और अपर देशीय कानूनी पेंचों की वजह से लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है. इसमें समय लग सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीPNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीमुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के मामले को सुनने वाली न्यायाधीश एम एस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.
Read more »

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीपंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए हर संभव कोशिश कर रही सीबीआईनीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए हर संभव कोशिश कर रही सीबीआईCBI making all efforts to get Nirav Modi extradited from UK | मोदी और मेहुल चौकसी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप सीबीआई और ईडी कर रही मामले की जांच
Read more »

LIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBILIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBIनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोले गुलाम नबी आजाद- चुनाव के कारण यह फैसला लिया गया, चुनाव बाद वापस भेज दिया जाएगा
Read more »

ये हैं पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के मायने- Amarujalaये हैं पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के मायने- Amarujalaये हैं पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के मायने NiravArrested NiravModiArrested NiravModiinLondon PNBScam
Read more »

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार किया, 29 तक हिरासत में भेजाब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार किया, 29 तक हिरासत में भेजाप्रत्‍यर्पण की प्रकिया पूरी होने के बाद नीरव मोदी को भारत लाया जाएगा.
Read more »

लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के पास मिले इन तीन देशों के पासपोर्टलंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के पास मिले इन तीन देशों के पासपोर्टलंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला.
Read more »

विजय माल्या की तरह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह भी आसान नहीं- Amarujalaविजय माल्या की तरह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह भी आसान नहीं- Amarujalaविजय माल्या की तरह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह भी आसान नहीं NiravModi VijayMallya Extradition Scam
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:08