नहीं दहला कातिलों का कलेजा... गर्दन और हाथ काटकर ले गए साथ, आखिर महिला के कत्ल की क्या है वजह?

Noida Murder Case News

नहीं दहला कातिलों का कलेजा... गर्दन और हाथ काटकर ले गए साथ, आखिर महिला के कत्ल की क्या है वजह?
Married Woman MurderCrime In NoidaBody Found In Drain
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 53%

नोएडा के सेक्टर-82 में एक विवाहित महिला का निर्वस्त्र शव नाले में मिला, जिसकी गर्दन और हाथ कटे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्यारा महिला का परिचित है और हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच कर रही...

जागरण संवाददाता, नोएडा। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। पुलिस ने करीब छह-सात फुट गहरे नाले से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेजवाया। एडीसीपी व एसीपी ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कटे अंग नहीं मिले। पुलिस टीम महिला के शरीर पर मिले बिछुओं की मदद से शिनाख्त, हत्यारोपितों की पहचान और तलाश में जुटी हैं। जिस निर्मम तरीके से हत्या की गई है, उससे लग रहा है कि किसी जानने वाले ने ही हत्या की है। वहीं, मामला अवैध संबंध अथवा प्रेम-प्रसंग या उसमें बाधा बनने का हो सकता है। 16 से 24 घंटे पहले हत्या करने और शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा सेक्टर-82 स्थित सर्विस रोड किनारे बरसाती नाले के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक सफाईकर्मी सफाई कर रहा था। उसने चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक निर्वस्त्र महिला का शव नाले में तैर रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के ऊपर कंबल डाला। इसके बाद टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस टीमों ने आसपास सर्च अभियान चलाया। नाले के एक ओर बने जंगल और दूसरी ओर सड़क पर शव के कटे अंगों को तलाश कराया, लेकिन कोई भी अंग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- नोएडा: अस्पताल में इलाज कराने गए बुजुर्ग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, 26 घंटे बाद बेसमेंट में मिला शव एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला की करीब 16 से 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका है। उसके बाद ही महिला का शव यहां लाकर फेंका गया। पहचान छिपाने के लिए सिर व दोनों हाथ को काटे जाने की आशंका है। शव की शिनाख्त कराने के लिए कमिश्नरेट और आसपास के जिले में फोटो भेजवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे और वहां से आने जाने वाले मार्गाें पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध एक दो कार को ट्रैस किया है। पुलिस उसी दिशा में काम कर रही है। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि जंगल के आसपास सीसीटीवी नहीं होने की हत्यारोपित को जानकारी थी।.

जागरण संवाददाता, नोएडा। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। पुलिस ने करीब छह-सात फुट गहरे नाले से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेजवाया। एडीसीपी व एसीपी ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन कटे अंग नहीं मिले। पुलिस टीम महिला के शरीर पर मिले बिछुओं की मदद से शिनाख्त, हत्यारोपितों की पहचान और तलाश में जुटी हैं। जिस निर्मम तरीके से हत्या की गई है, उससे लग रहा है कि किसी जानने वाले ने ही हत्या की है। वहीं, मामला अवैध संबंध अथवा प्रेम-प्रसंग या उसमें बाधा बनने का हो सकता है। 16 से 24 घंटे पहले हत्या करने और शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा सेक्टर-82 स्थित सर्विस रोड किनारे बरसाती नाले के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक सफाईकर्मी सफाई कर रहा था। उसने चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक निर्वस्त्र महिला का शव नाले में तैर रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के ऊपर कंबल डाला। इसके बाद टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस टीमों ने आसपास सर्च अभियान चलाया। नाले के एक ओर बने जंगल और दूसरी ओर सड़क पर शव के कटे अंगों को तलाश कराया, लेकिन कोई भी अंग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- नोएडा: अस्पताल में इलाज कराने गए बुजुर्ग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, 26 घंटे बाद बेसमेंट में मिला शव एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला की करीब 16 से 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका है। उसके बाद ही महिला का शव यहां लाकर फेंका गया। पहचान छिपाने के लिए सिर व दोनों हाथ को काटे जाने की आशंका है। शव की शिनाख्त कराने के लिए कमिश्नरेट और आसपास के जिले में फोटो भेजवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे और वहां से आने जाने वाले मार्गाें पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध एक दो कार को ट्रैस किया है। पुलिस उसी दिशा में काम कर रही है। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि जंगल के आसपास सीसीटीवी नहीं होने की हत्यारोपित को जानकारी थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Married Woman Murder Crime In Noida Body Found In Drain Illegal Affair Murder Sector 82 Noida Police Investigation CCTV Footage Murder Investigation Noida Crime News Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नोएडा प्राधिकरण के 50 फ्लैटों पर कब्जा, सेक्टर-82 के मामले की जानकारी होने पर भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुधनोएडा प्राधिकरण के 50 फ्लैटों पर कब्जा, सेक्टर-82 के मामले की जानकारी होने पर भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुधUP News: नोएडा प्राधिकरण के करीब 50 मकानों में कब्जा हो रखा है। प्राधिकरण के सबंधित अधिकारियों को कब्जे की जानकारी होने के बावजूद इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। कब्जाधारी इन फ्लैटों का सरकारी ताला तोड़कर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर कई महीनों से यहां अवैध तरीके से डेरा डालकर रह रहे...
Read more »

बेंगलुरु-मुंबई की तरह नोएडा बनेगा स्टार्टअप का हब! प्राधिकरण खर्च करेगा करोड़ों रुपये, युवाओं के मिलेंगे रोजगार के अवसरबेंगलुरु-मुंबई की तरह नोएडा बनेगा स्टार्टअप का हब! प्राधिकरण खर्च करेगा करोड़ों रुपये, युवाओं के मिलेंगे रोजगार के अवसरनोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल की इमारत को स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. यहां एक फ्लोर को स्टार्टअप कंपनियों के लिए आवंटित किया जाएगा. 
Read more »

Rajgir NH-82 Road: नालंदा को एक और फोरलेन सड़क की सौगात, 863 करोड़ की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क..Rajgir NH-82 Road: नालंदा को एक और फोरलेन सड़क की सौगात, 863 करोड़ की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क..Salepur to Rajgir Elevated road: बौद्ध सर्किट के महत्वपूर्ण हिस्से में शामिल नालंदा जिला में सालेपुर से राजगीर एनएच-82 सड़क काे करीब 28 किमी लंबा और फोरलेन में बनाया जाएगा. यह ग्रीनफील्ड यानी नई सड़क है.
Read more »

नोएडा की इस सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक, अब साइकिल चला रहे बच्चे पर किया हमला; आरडब्ल्यूए ने की शिकायतनोएडा की इस सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक, अब साइकिल चला रहे बच्चे पर किया हमला; आरडब्ल्यूए ने की शिकायतनोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में कुत्तों के झुंड ने साइकिल चला रहे बच्चे पर हमला कर दिया। एक युवती ने छड़ी से कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से शिकायत की है क्योंकि क्षेत्र में एक आक्रामक कुत्ता आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है जिससे निवासियों में दहशत...
Read more »

नवादा में पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा; बाल-बाल बचेनवादा में पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा; बाल-बाल बचेनवादा के नारदीगंज में एनएच-82 पर कहुआरा-शादीपुर मोड़ के पास पूर्व विधायक अनिल सिंह पर हमला हुआ। रात करीब 915 बजे बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। चालक धीरज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया...
Read more »

प्रयागराज: पटाखा कारोबारी कादिर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कियाप्रयागराज: पटाखा कारोबारी कादिर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कियाप्रयागराज में करोड़ों की ठगी के आरोपी पटाखा कारोबारी कादिर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने कादिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। कोर्ट के आदेश पर, कादिर के घर पर धारा-82 की नोटिस चस्पा की गई है और संपत्ति कुर्क करने की भी चेतावनी दी गई है। कादिर के साथ उसके भतीजे और एक अन्य आरोपी भी फरार हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:17