लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Baba Ramdev Tips: आज हम इस आर्टिकल में बाबा रामदेव से जानेंगे कि जुकाम होने की क्या वजह होती है और कौन सी नेचुरल चीजों का सेवन करने से इससे राहत दिलाने में कारगर हैं.
" Baba Ramdev Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जुकाम और खांसी होना नॉर्मल होता है जो किसी भी मौसम में परेशान कर सकती हैं. बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे लोग जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं.
बार-बार डॉक्टर के पास जाना और दवाइयों पर खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में चलिए आज हम इस आर्टिकल में बाबा रामदेव से जानेंगे कि जुकाम होने की क्या वजह है और कौन सी नेचुरल चीजों का सेवन करने से इससे राहत दिलाने में कारगर हैं. Advertisment क्यों होता है खांसी-जुकाम? बाबा रामदेव के मुताबिक, खांसी-जुकाम की समस्या मुख्य रूप से शरीर में वात और कफ दोषों के इंबैलेंस से जुड़ी हुई होती है. उनका कहना है कि वे जिन व्यक्ति के शरीर में इन्यूनिटी कम होती है उन्हें खानपान में थोड़े से चेंज करने जैसे चिकनाई, ठंडी या खट्टी चीजें खाना इससे इम्यूनिटी तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से कफ-कोल्ड हो सकता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि कफ दोष की वजह से सिर्फ कफ ही नहीं बढ़ता है बल्कि इससे आपके पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है, जैसे मोटापा बढ़ सकता है, शरीर में भारीपन होना, नींद बहुत लगना, सुस्ती आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कौन-कौन सी चीजें फायदेमंद? बाबा रामदेव के मुताबिक,अगर आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम है तो ऐसे में आप दवा लेने की बजाए प्राकृतिक चीजों से उपचार की कोशिश करें. जुकाम-खासी में हल्दी, लौंग, काली मिर्च, तुलसी, अदरक, इलायची, जायफल और मुलेठी जैसी चीजें काफी फायदेमंद रहती हैं. इनमें से ज्यादातर चीजें घर में ही मिल जाती हैं या फिर आप दुकान से खरीद सकते हैं. इन चीजों का करें सेवन बाबा रामदेव कहते हैं कि अगर आपको खांसी-जुकाम है तो आप जायफल, जावित्री और लौंग को पत्थर पर हल्का घिसकर ले सकते हैं या फिर लौंग और काली मिर्च को हल्का भूनकर चबाने से खांसी में भी तुरंत आराम मिल सकता है. इसके अलावा इन सारी चीजों को पानी में उबालकर आप काढ़ा भी बना सकते हैं जो काफी प्रभावी होता है. हल्दी वाली दूध बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करता है जिससे वो खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं. प्राणायाम करना है फायदेमंद बाबा रामदेव के मुताबिक, खांसी-जुकाम समेत कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको सिद्धासन, भस्त्रिका, कपालभाति जैसे प्राणायाम करने चाहिए. इन सभी प्राणायाम में सांसो को अलग-अलग लय में छोड़ा और खींचा जाता है जिससे शरीर में वात, पित्त, कफ प्रकृति को संतुलित किया जा सकता है. जिससे आप बीमार नहीं होते हैं और आपको दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती है. प्राणायाम करते समय इन बातों का रखें ध्यान अगर आप प्राणायाम कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा सिद्धासन, सुखासन, या पद्मासन में बैठना चाहिए. इस दौरान हाथ-पैरों को ढीला रखें लेकिन अनावश्यक रूप से हिलाना नहीं चाहिए. बाबा रामदेव कहते हैं कि हर प्राणायाम करने का एक निर्धारित तरीका होता है और भस्त्रिका को सामान्य या तीव्र गति से अपने शरीर की शक्ति के अनुसार करना सही रहता है. इसी तरह से कपालभाति का भी अभ्यास सामान्य या मध्यम गति से अपनी शक्ति के अुसार किया जाना सही रहता है. यह भी पढ़ें: Women Sleep Needs: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों होती है नींद की जरूरत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?"
Natural Ayurvedic Tips By Baba Ramdev Pranayama For Health Baba Ramdev Ayurvedic Cough Cold Relief Tips Natural Remedies For Cough Kapha Imbalance Pranayama For Cold Patanjali Health Tips Patanjali खांसी जुकाम आयुर्वेदिक स्वामी रामदेव योग News Nation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhis Air Pollution: China Shares Tips How It Improved Air Quality In Its CitiesDelhi Air Pollution: According to Spokesperson of the Chinese Embassy in India, Yu Jing, China focused on multiple parallel steps to bring pollution under control. One of the key measures was to close small and inefficient coal-powered boilers, which
Read more »
आपकी प्यारी कार को कबाड़ बना देंगी ये 5 गलतियां: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?Car Tips and Tricks: ये गलतियाँ आपकी कार की न सिर्फ सुंदरता छीन लेती हैं, बल्कि उसकी सुरक्षा और रीसेल वैल्यू को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं.
Read more »
सख्त डाइट और जिम करके शरीर को दे रहे तकलीफ? वेट लॉस के लिए अपनाएं ये टिप्सWeight Loss Tips: सख्त डाइट और जिम करके शरीर को दे रहे तकलीफ? वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेद तरीके
Read more »
Baba Vanga Donald Trump: বিশ্ব জুড়ে পরমাণু যুদ্ধ লাগল বলে! বাবা ভাঙ্গার ভবিষ্যদ্বাণী আর ট্রাম্পের মন্তব্য এক সুরে বাঁধা...কী ভাবে সম্ভব?Baba Vangas Biggest Prediction baba vanga Donald Trump Will Baba Vangas prediction come true about war nuclear weapons Pakistan russia china europe
Read more »
Shadi Decoration Tips: शादी की डेकोरेशन में नई रौनक! विदेशी फूल निकले सुपरहिटShadi Decoration Tips: फ्लावर डेकोर में नया ट्रेंड! शादियों में दिखने लगे ग्लोबल फ्लेवर, विदेशी फूल टॉप पर
Read more »
पतंजलि ने दूसरे ब्रांड के च्यवनप्राश को धोखा कहा: डाबर की शिकायत पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- फ्रॉड की जगह लो क...Patanjali Dabur India Chyawanprash Ad Defamation Case Update; Follow Ramdev Baba, Delhi High Court, Patanjali Ad Fraud Latest News on Dainik Bhaskar.
Read more »
