नवादा कोर्ट ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के एक मामले में आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई है और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला 2017 का है, जब उत्पाद विभाग ने एक वाहन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया था। न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया।
संवाद सहयोगी,नवादा। नवादा व्यवहार न्यायालय में उत्पाद विभाग की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध ढुलाई में एक आरोपित को दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को छह महीने तक अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी। मामला गोविन्दपुर चेक पोस्ट का है। 30 जुलाई, 2024 को चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार ने टाटा एलपीटी 407 डीसीएम आर्कटिक मिनी ट्रक से कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की थी। जिसके बाद उत्पाद थाना कांड संख्याः 532/2024 दर्ज करके अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मामले का अनुसंधान उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक निरंजन कुमार ने करके आरोप पत्र दाखिल किया। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि नशा करनेवाले लोग कोडीनयुक्त कफ सिरप का उपयोग शराब के विकल्प के तौर पर करते हैं। विशेष न्यायालय, उत्पाद द्वितीय, नवादा द्वारा सुनाया गया फैसला सिविल कोर्ट नवादा की विशेष न्यायालय, उत्पाद द्वितीय ने उत्पाद थाना कांड संख्याः 532/2024 में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने मामले में आरोपित अभियुक्त अखिलेश राय को अवैध रूप से कफ सिरप परिवहन के अपराध में दोषी करार दिया और उसे पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये राशि का जुर्माना भी लगाया है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना राशि अदा नहीं किए जाने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। मामले में दोषी अखिलेश राय वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र स्थित अस्करनपुर गांव के वार्ड संख्या आठ का निवासी है। इस मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक मो.
मोबशिर रसूल ने की। जबकि अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता जयराम ने बचाव को लेकर दलीलें प्रस्तुत किया। मिनी ट्रक में कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप की थी बड़ी खेप गोविन्दपुर चेक पोस्ट पर पकड़े गए मिनी ट्रक में कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप लाई जा रही थी। जिसे उत्पाद पुलिस ने जब्त किया। वाहन में कुल 200 पेटी था और प्रत्येक पेटी में एक सौ बोतल कफ सिरप था। कफ सिरप की कुल 20 हजार बोतलों में दो हजार लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप पकड़ा गया था। कफ सिरप की ये सारी बोतलें नशे के रूप में शराब के विकल्प के तौर पर अवैध उपयोग के उद्देश्य से लाई जा रही थी।
Nawada Court Sentence Codeine Cough Syrup Illegal Drug Trade Nawada Crime News Drug Trafficking Case 5 Year Jail Term Fine Of 1 Lakh Narcotics Control Bihar Crime News Nawada News Nawada Latest News Nawada News In Hindi Nawada Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बस्ती में अंतर्कलह ने डुबोई बीजेपी की नैया, युवाओं ने दौड़ाई SP की साइकलबीजेपी के अंतर्कलह ने उसे बस्ती जिले में खासा नुकसान पहुंचाया. पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी को 5 में से 4 सीटें गंवानी पड़ी. पढ़िए बस्ती जिले का यह खास चुनावी विश्लेषण BJP UPElections2022
Read more »
Primary TET: প্রাথমিক টেটের ২১ প্রশ্নে ভুল! এসএসসি বিতর্কের মধ্যেই কড়া নির্দেশ হাইকোর্টেরKolkata High Court order in 2017 primary TET case 21 questions were wrong
Read more »
UP की 'फॉर्मूला-80 रेस' और 3 टीमें : 2014-19 की फिनिशिंग पोजिशन में रहेगी टीम मोदी? या राहुल-अखिलेश करेंगे कमालअखिलेश यादव और राहुल गांधी ने 2017 में साथ मिलकर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था.
Read more »
Rohith Sharma: ಮುಂದಿನ ವರ್ಷ ಮುಂಬೈ ಇಂಡಿಯನ್ಸ್ ತಂಡಕ್ಕೆ ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ ಗುಡ್ಬೈ: ಕೊಚ್ ಹೇಳಿದ್ದೇನು ಗೊತ್ತೇ??ಐಪಿಎಲ್ನಲ್ಲಿ 2013, 2015, 2017, 2019 ಮತ್ತು 2020 ರಲ್ಲಿ ರೋಹಿತ್ ಶರ್ಮಾ ನಾಯಕತ್ವದಲ್ಲಿ ತಂಡವನ್ನು ಐಪಿಎಲ್ ಚಾಂಪಿಯನ್ ಆಗಿ ಮಾಡಿದ್ದರು.
Read more »
Virender Sehwag: ওই রাতে তখন..., শেহওয়াগের আসল চরিত্র সামনে! দুমলাটের বিস্ফোরণে কাঁপল বাইশ গজ...Glenn Maxwell has revealed his ugly episode with Virender Sehwag in IPL 2017
Read more »
गुड़िया रेप-मर्डर केस से जुड़े एक मामले में आईजी सहित 8 पुलिसकर्मी दोषी करार, 27 जनवरी को सुनाई जाएगी सजाहिमाचल प्रदेश के कोटखाई में 2017 में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का एक आरोपी सूरज 18 जुलाई 2017 को कोटखाई पुलिस थाने में मृत पाया गया था.
Read more »
