CM Dhami ने देहरादून में किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Pushkar Singh Dhami News

CM Dhami ने देहरादून में किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
Sardar Vallabhbhai PatelUnity March DehradunNational Unity Day
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देहरादून में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के देश की एकता में योगदान को याद किया और युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। राज्यभर में 16 नवंबर तक...

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी नागरिक एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।.

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी नागरिक एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sardar Vallabhbhai Patel Unity March Dehradun National Unity Day Nasha Mukt Uttarakhand Ek Bharat Shreshtha Bharat Dehradun Walkathon Iron Man Of India Statue Of Unity Indian Independence Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM ਮਾਨ ਨੇ RTO ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਲਾਇਆ ਤਾਲਾ, ਹੁਣ ਘਰ ਆ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ RTO ਕਰਮਚਾਰੀCM ਮਾਨ ਨੇ RTO ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਲਾਇਆ ਤਾਲਾ, ਹੁਣ ਘਰ ਆ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਗੇ RTO ਕਰਮਚਾਰੀCm Bhagwant Mann Locks Rto Office News: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰ.ਟੀ.ਓ. ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦੇ ਅੰਤ ਦਾ ਸੂਚਕ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਫਾਇਦਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।
Read more »

CM Pinarayi Vijayan: വമ്പൻ പ്രഖ്യാപനങ്ങളുമായി മുഖ്യമന്ത്രി; ക്ഷേമപെൻഷൻ 400 രൂപ കൂട്ടി, സ്ത്രീകൾക്കും യുവാക്കൾക്കും പുതിയ പദ്ധതികൾ, ആശമാർക്കും ആശ്വാസംCM Pinarayi Vijayan: വമ്പൻ പ്രഖ്യാപനങ്ങളുമായി മുഖ്യമന്ത്രി; ക്ഷേമപെൻഷൻ 400 രൂപ കൂട്ടി, സ്ത്രീകൾക്കും യുവാക്കൾക്കും പുതിയ പദ്ധതികൾ, ആശമാർക്കും ആശ്വാസംതദ്ദേശ തെരഞ്ഞെടുപ്പിന് മുന്നോടിയായാണ് മുഖ്യമന്ത്രിയുടെ പ്രഖ്യാപനങ്ങൾ വന്നിരിക്കുന്നത്.
Read more »

अपराध की फैक्ट्री और विकास का बैरियर है राजद-कांग्रेस गठबंधन : CM योगीअपराध की फैक्ट्री और विकास का बैरियर है राजद-कांग्रेस गठबंधन : CM योगीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

‘NDA का नहीं पता, मैं नीतीश को CM चुनूंगा’: चिराग बोले- मैं मुस्लिमों का ठेकेदार नहीं, डिप्टी CM का पद नहीं...‘NDA का नहीं पता, मैं नीतीश को CM चुनूंगा’: चिराग बोले- मैं मुस्लिमों का ठेकेदार नहीं, डिप्टी CM का पद नहीं...Lok Janshakti Party (Ram Vilas) Chirag Paswan Interview Update.
Read more »

योगी आदित्यनाथ आज लालगंज में करेंगे जनसभा: NDA प्रत्याशी संजय सिंह के लिए करेंगे प्रचार, पहले सीवान का करें...योगी आदित्यनाथ आज लालगंज में करेंगे जनसभा: NDA प्रत्याशी संजय सिंह के लिए करेंगे प्रचार, पहले सीवान का करें...Uttar Pradesh (UP) CM Yogi Adityanath Bihar Vaishali Lalganj Rally Update; Follow Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर अटैक करने वाले की कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट, जानें क्योंदिल्ली CM रेखा गुप्ता पर अटैक करने वाले की कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट, जानें क्योंमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने तिहाड़ जेल के प्रशासन से आरोपी राजेश भाई खीमजी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:54:47