Karnataka Deputy CM: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में बिहार चुनाव को लेकर कहा कि नवंबर नहीं असली क्रांति तो 2028 में होगी. इस मौके पर उन्होंने राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है.
DK Shivakumar: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नवंबर क्रांति की बात को खारिज करते हुए कहा कि असली क्रांति तो तब होगी जब कांग्रेस 2028 में राज्य में दोबारा सत्ता में लौटेगी. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा,किसी ने मीडिया में नवंबर क्रांति की बात लिखी है.
हमें बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है और हम उसी में मसरूफ हैं. बिहार चुनाव ही असली क्रांति है बाकी कुछ नहीं. शिवकुमार दिल्ली में राज्यों के बीच जल विवाद को लेकर कानूनी एक्सपर्ट्स से मिलने आए थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे तो उन्होंने कहा,मैं किसी से नहीं मिल रहा हूं. मेरा किसी नेता से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है, मैं सिर्फ संगठन के मामलों पर चर्चा करूंगा. इसके अलावा कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे कैबिनेट विस्तार पर बात नहीं की है. उपमुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि कैबिनेट विस्तार की ख्वाहिश रखने वाले विधायकों को क्या संदेश देंगे? जवाब में कहा,दिल्ली के नेता इस मामले को जैसे चाहेंगे वैसे संभालेंगे. कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले? उन्होंने आगे कहा,हमने कल और आज वोट चोरी के मुद्दे पर मीटिंग की. कैबिनेट विस्तार की चर्चा सिर्फ मीडिया में है. न मैंने और न ही मुख्यमंत्री ने नेतृत्व परिवर्तन पर कुछ कहा है. पार्टी जो कहेगी वही होगा. अगर पार्टी कहती है कि मुख्यमंत्री 5 साल रहेंगे, तो रहेंगे; अगर 10 या 15 साल कहेगी, तो उतने साल रहेंगे. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं और पार्टी की सीमा कभी पार नहीं करूंगा. मेकेदातु बांध पर की चर्चा इससे पहले बुधवार को शिवकुमार ने कर्नाटक भवन में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से राज्य के सिंचाई फंड से जुड़े लंबित मामलों पर मीटिंग की थी. उन्होंने कहा,दो अहम मुद्दे हैं मेकेदातु बांध का मामला कल सुनवाई में आना है लेकिन बार-बार टलता जा रहा है. हम चाहते हैं कि अब फैसला हो. या तो मंजूरी दें या खारिज करें. यह बांध हमारे राज्य में है और तमिलनाडु को नुकसान नहीं पहुंचाता. इसलिए हम अदालत में साफ तौर पर अपना पक्ष रखना चाहते हैं.
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar Karnataka Election 2028 Bihar Election 2025 Karnataka Cabinet Expansion Congress On Bihar Election कांग्रेस कर्नाटक कर्नाटक चुनाव 2028 बिहार चुनाव 2025 क्रांति November Kranti नवंबर क्रांति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 216 गीगावाट होने का अनुमानभारत की सौर ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 216 गीगावाट होने का अनुमान
Read more »
ट्रंप पर भारी पड़े ओबामा! क्या 2028 में फिर आमने-सामने होंगे दो पुराने प्रतिद्वंद्वी?अमेरिका में हाल ही हुए चुनावों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साख को गहरा धक्का लगा है. क्योंकि उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा जिसे चाहते थे, उसे जिताकर ले आए.
Read more »
'छावा' के बाद विष्णु के चिरंजीवी परशुराम का रूप धरेंगे विक्की कौशल, 'महावतार' के लिए त्याग दिया मांस-मछली-श...विक्की कौशल अमर कौशिक की फिल्म महाअवतार में भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे. इसके लिए उन्होंने शराब और नॉनवेज छोड़ने का फैसला किया है. फिल्म 2028 तक रिलीज होगी. चलिए बताते हैं महाअवतार फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट.
Read more »
ನವೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಡಿಸೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ : ಡಿಸಿಎಂ ಡಿಕೆಶಿನವೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಡಿಸೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಜನವರಿ, ಫೆಬ್ರವರಿಗೂ ಆಗುವುದಿಲ್ಲ. ಕ್ರಾಂತಿ ಆಗುವುದು ಏನಿದ್ದರೂ 2028 ರಲ್ಲಿ, ಅದು ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಮತ್ತೆ ಅಧಿಕಾರಕ್ಕೆ ಬರುವ ಮೂಲಕ” ಎಂದು ಡಿಸಿಎಂ ಡಿ.ಕೆ. ಶಿವಕುಮಾರ್ ಅವರು ಹೇಳಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
Karnataka: 'कोई नवंबर क्रांति नहीं, 2028 में सत्ता में वापसी के साथ ही होगा बदलाव..', शिवकुमार का बड़ा बयानकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने &39;नवंबर क्रांति&39; की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।
Read more »
DK Shivakumar: नवंबर क्रांति या दिसंबर रिवॉल्यूशन, दिल्ली में DK शिवकुमार ने क्यों डाला डेरा? कर दिया इशारा...DK Shivakumar; Karnataka Politics: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘नवंबर क्रांति’ की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में न कोई क्रांति है, न सत्ता परिवर्तन की चर्चा. उन्होंने दिल्ली में कहा कि असली क्रांति 2028 में होगी जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी.
Read more »
