कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के 'अनुशासित सिपाही' हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। हाल ही में यह चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं, जिसे कुछ लोग 'नवंबर क्रांति' कह रहे थे। ये भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामला: असम के मुख्य चुनाव आयुक्त भास्कर ज्योति का इस्तीफा, RTI दायर होने के बाद लिया फैसला पार्टी जो तय करेगी, वही होगा: शिवकुमार शिवकुमार ने कहा, मैं किसी से मिलने नहीं जा रहा हूं, न ही कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा हुई है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे, दस साल रहेंगे तो दस साल, पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल। '2028 में होगी क्रांति, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी' उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को अफवाह बताया और कहा, नवंबर, दिसंबर या जनवरी.
..कहीं कोई क्रांति नहीं होगी। असली क्रांति 2028 में होगी जब कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। कैबिनेट फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि इस पर फैसला दिल्ली का हाईकमान करेगा। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा। ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग के लिए राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत...', गौरव गोगोई का बयान 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन पार्टी ने समझौते के तहत शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि ढाई साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री हो सकता है। हालांकि पार्टी ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।
Karnataka Congress Siddaramaiah India News In Hindi Latest India News Updates डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस सिद्धारमैया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जमीन विवाद मामले में गुहार लगाता रहा किसान, अफसरों के कान पर नहीं रेंगी जूं; पेट्रोल छिड़ककर खुद को जलाया; मौतKarnataka Farmer Died: चश्मदीदों और पुलिस ने तेजी से आग बुझाने की कोशिश की और मंजेगौड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
Read more »
ट्रंप पर भारी पड़े ओबामा! क्या 2028 में फिर आमने-सामने होंगे दो पुराने प्रतिद्वंद्वी?अमेरिका में हाल ही हुए चुनावों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साख को गहरा धक्का लगा है. क्योंकि उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा जिसे चाहते थे, उसे जिताकर ले आए.
Read more »
जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, तापमान माइनस में: गुलमर्ग बना व्हाइट वंडरलैंड; दिल्ली-UP सम...India IMD Weather Forecast Tracker State Wise [6/11/2025] Update. Follow Gujarat Karnataka Goa Rajasthan Chhattisgarh Haryana Madhya Pradesh Bihar Cold Wave Conditions, Snowfall Alert Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Karnataka: कर्नाटक सरकार को फिर झटका, संघ की गतिविधियों पर रोक के फैसले पर स्टे के खिलाफ याचिका खारिजकर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाईकोर्ट के पूर्व में दिए गए आदेश को चुनौती दी गई थी। पूर्व में एक सिंगल जज की पीठ ने
Read more »
'छावा' के बाद विष्णु के चिरंजीवी परशुराम का रूप धरेंगे विक्की कौशल, 'महावतार' के लिए त्याग दिया मांस-मछली-श...विक्की कौशल अमर कौशिक की फिल्म महाअवतार में भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे. इसके लिए उन्होंने शराब और नॉनवेज छोड़ने का फैसला किया है. फिल्म 2028 तक रिलीज होगी. चलिए बताते हैं महाअवतार फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट.
Read more »
ನವೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಡಿಸೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ : ಡಿಸಿಎಂ ಡಿಕೆಶಿನವೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಡಿಸೆಂಬರ್ ಕ್ರಾಂತಿನೂ ಇಲ್ಲ, ಜನವರಿ, ಫೆಬ್ರವರಿಗೂ ಆಗುವುದಿಲ್ಲ. ಕ್ರಾಂತಿ ಆಗುವುದು ಏನಿದ್ದರೂ 2028 ರಲ್ಲಿ, ಅದು ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಮತ್ತೆ ಅಧಿಕಾರಕ್ಕೆ ಬರುವ ಮೂಲಕ” ಎಂದು ಡಿಸಿಎಂ ಡಿ.ಕೆ. ಶಿವಕುಮಾರ್ ಅವರು ಹೇಳಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
