ट्रंप पर भारी पड़े ओबामा! क्या 2028 में फिर आमने-सामने होंगे दो पुराने प्रतिद्वंद्वी?

US Presidential Election News

ट्रंप पर भारी पड़े ओबामा! क्या 2028 में फिर आमने-सामने होंगे दो पुराने प्रतिद्वंद्वी?
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावDonald Trumpडोनाल्ड ट्रंप
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

अमेर‍िका में हाल ही हुए चुनावों से राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप की साख को गहरा धक्‍का लगा है. क्‍योंक‍ि उनके पुराने प्रत‍िद्वंद्वी बराक ओबामा जिसे चाहते थे, उसे ज‍िताकर ले आए.

वॉशिंगटन. अमेरिका की सियासत में एक बार फिर पुराने चेहरे लौटते दिख रहे हैं. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में करारी हार झेलने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने मंगलवार को पहली बार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अहम जीत दर्ज की.

न्यूयॉर्क सिटी मेयर सीट से लेकर वर्जीनिया और न्यू जर्सी के गवर्नर इलेक्‍शन तक, डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी को चारों खाने चित्त कर दिए. वहीं, कैलिफोर्निया में गवर्नर गैविन न्यूसम ने रिपब्लिकन स्‍टेट्स की तर्ज पर बने नए निर्वाचन क्षेत्रों को पलटते हुए डेमोक्रेट्स की एक और बड़ी जीत सुनिश्चित की. लेकिन इसे ओबामा की ट्रंप पर जीत के रूप में क्‍यों देखा जा रहा है? सवाल पूछा जा रहा क‍ि क्या 2028 में फिर होगा ट्रंप Vs ओबामा? दरअसल, इन चुनावों में डोनाल्‍ड ट्रंप क‍िसी बैलेट पेपर पर नहीं थे लेकिन चारों ओर उनकी ही हार साफ झलक रही थी. अमेरिका में आज भी रिपब्लिकन पार्टी की जीत या हार सीधे उनके नाम से जुड़ जाती है. उधर, ओबामा भी बैलेट पर नहीं थे, लेकिन जीत उनकी मानी जा रही है. वजह इन सभी राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेट उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था. वर्जीनिया की अबीगेल स्पैनबर्गर, न्यू जर्सी की मिकी शेरिल और न्यूयॉर्क में जोहरन ममदानी जैसे उम्मीदवारों को ओबामा का खुला समर्थन मिला. कैलिफोर्निया के रेडिस्ट्रिक्टिंग अभियान में भी उन्होंने परोक्ष रूप से भूमिका निभाई. नतीजा यह हुआ कि ट्रंप और ओबामा के बीच यह अप्रत्यक्ष मुकाबला 4-0 के स्कोर से ओबामा के नाम रहा. अब सवाल उठने लगा है क‍ि क्या 2028 में अमेरिका एक बार फिर Trump vs Obama देखने वाला है? ओबामा की वापसी की उम्‍मीद CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा फिर से राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं. उनके करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उम्मीद और बदलाव का जो संदेश कभी उनकी पहचान था, उसमें अब चिंता और बेचैनी की झलक बढ़ गई है. ओबामा के पुराने सहयोगी और पूर्व अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर कहते हैं, ट्रंप ने जिस तरह से देश के संस्थानों और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है, वो बेहद गहरा है. अब वक्त है कि ओबामा जैसे नेता फिर से आगे आएं. ओबामा के करीबियों के अनुसार, वे नई रणनीति पर अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं ताकि ट्रंप के बढ़ते प्रभाव को संतुलित किया जा सके. ट्रंप का डर, ओबामा की चिंता जो बाइडेन के कार्यकाल में ओबामा ने खुद को राजनीति से दूर रखा था ताकि नई पीढ़ी के नेता उभर सकें. लेकिन अब उनका मानना है कि ट्रंप प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं और शायद डेमोक्रेट्स की नई पीढ़ी को आगे आने ही नहीं देंगे. ओबामा के एक करीबी सहयोगी ने CNN से कहा, ओबामा को डर है कि ट्रंप इस बार संस्थानों को इतना कमजोर कर सकते हैं कि लोकतंत्र को संभालना मुश्किल हो जाए. 68 के होंगे ओबामा, फिर भी 15 साल छोटे ट्रंप से राजनीतिक गलियारों में अब सवाल है क‍ि क्या 68 साल की उम्र में ओबामा दोबारा मैदान में उतर सकते हैं? उस समय ट्रंप 83 साल के होंगे, यानी ओबामा अब भी उनसे 15 साल छोटे रहेंगे. सर्वे भी ओबामा के पक्ष में Overton Insights के अप्रैल सर्वे में 53% मतदाताओं ने कहा कि अगर ओबामा चुनाव लड़ें तो वे उन्हें वोट देंगे, जबकि 47% ने ट्रंप का नाम लिया. जुलाई में डेली मेल जेएल पार्टनर्स के सर्वे में ओबामा ने ट्रंप को 11% के अंतर से पीछे छोड़ा. कानूनी दीवार, लेकिन ट्रंप के लिए नियम अलग? अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता. लेकिन ट्रंप के समर्थक अब इस नियम को ‘बायपास’ करने के नए रास्ते खोज रहे हैं. उनका तर्क है कि ट्रंप किसी डमी कैंडिडेट के साथ उपराष्ट्रपति बनकर फिर राष्ट्रपति पद हासिल कर सकते हैं. अगर ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो फिर ओबामा क्यों नहीं और यही सवाल अब अमेरिकी राजनीति के हर कॉरिडोर में गूंज रहा है क‍ि क्या 2028 में ट्रंप बनाम ओबामा वाकई हकीकत बन जाएगा?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव Donald Trump डोनाल्ड ट्रंप Barack Obama बराक ओबामा Democratic Party डेमोक्रेटिक पार्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- 2028 में उपराष्ट्रपति नहीं बनूंगा, तीसरे कार्यकाल पर चुप्पी बरकरारDonald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- 2028 में उपराष्ट्रपति नहीं बनूंगा, तीसरे कार्यकाल पर चुप्पी बरकरारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे कार्यकाल के लिए कोशिश
Read more »

'2028 में उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं रहूंगा', ट्रंप ने साफ किया रुख'2028 में उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं रहूंगा', ट्रंप ने साफ किया रुखडोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में वाइस प्रेसिडेंट बनने की अटकलों को खारिज किया है. अमेरिका का संविधान तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अनुमति नहीं देता है. ऐसे में माना जा रहा था कि ट्रंप उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं.
Read more »

ट्रंप 2028 में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, तीसरे कार्यकाल पर सस्पेंस बरकरारट्रंप 2028 में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, तीसरे कार्यकाल पर सस्पेंस बरकरारपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार किया है, लेकिन तीसरे कार्यकाल की संभावना पर रहस्य बनाए रखा है। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है, जबकि कई लोग उनके अगले कदमों का इंतजार कर रहे हैं।
Read more »

ट्रम्प ने 2028 में तीसरे कार्यकाल की इच्छा जताईट्रम्प ने 2028 में तीसरे कार्यकाल की इच्छा जताईअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा व्यक्त की है, हालांकि उन्होंने इस बारे में गंभीरता से नहीं सोचा है। ट्रम्प इन दिनों एशिया दौरे पर हैं और उन्होंने मलेशिया में आसियान सम्मेलन में भाग लिया।
Read more »

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 216 गीगावाट होने का अनुमानभारत की सौर ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 216 गीगावाट होने का अनुमानभारत की सौर ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक लगभग 216 गीगावाट होने का अनुमान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:34