डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में वाइस प्रेसिडेंट बनने की अटकलों को खारिज किया है. अमेरिका का संविधान तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अनुमति नहीं देता है. ऐसे में माना जा रहा था कि ट्रंप उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके कुछ समर्थक उन्हें दोबारा व्हाइट हाउस में लाने के लिए 'वाइस प्रेसिडेंट रूट' का सुझाव दे रहे थे.
ट्रंप ने कहा, 'ऐसी कोई संभावना नहीं है कि मैं 2028 में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर चुनाव लड़ूं. यह विचार ही गलत है.' उन्होंने पहले भी इस विषय पर मजाकिया लहजे में बात की थी और 'Trump 2028' लिखी टोपियां अपने समर्थकों को दी थीं.तीसरी बार नहीं बन सकते राष्ट्रपतिअमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत कोई भी व्यक्ति तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता. हालांकि, कुछ लोगों ने यह तर्क दिया था कि ट्रंप किसी और उम्मीदवार के साथ वाइस प्रेसिडेंट बनकर चुनाव लड़ सकते हैं और फिर अगर वह राष्ट्रपति इस्तीफा दें, तो ट्रंप दोबारा पद संभाल सकते हैं.वेंस और रूबियो से ट्रंप को उम्मीद कानूनी विशेषज्ञों और विरोधियों ने इस विचार को संवैधानिक रूप से अवैध बताया है. ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ही भविष्य में राष्ट्रपति पद के लिए अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में टेलेंट की कोई कमी नहीं है. Advertisement ट्रंप का यह बयान उन अफवाहों पर सीधा जवाब माना जा रहा है जो पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी राजनीति में घूम रही थीं. उन्होंने इस तरह के किसी भी “बैकडोर रिटर्न” की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
US Election 2028 US Vice President JD Vance Marco Rubio Trump 2028 US Politics 22Nd Amendment White House Republican Party
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक बार ट्रंप से हार चुकी हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस, अब क्या 2028 में फिर लड़ेंगी राष्ट्रपति चुनाव?भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता कमला हैरिस साल 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है, हालांकि वो एक बार सबसे बड़ा चुनाव हार चुकी हैं.
Read more »
5500 KMPH की तूफानी रफ्तार, 350 km के दायरे में दुश्मनों के उड़ाएगी परखच्चे, IAF को मिलेगा 'ब्रह्मास्त्र...ASTRA MK-3 Air-to-Air Missile: DRDO की ASTRA MK-3 ‘गांडीव’ मिसाइल 2028 से उत्पादन में आएगी. 350 किमी तक मारक क्षमता वाली इस मिसाइल को Su-30MKI फाइटर जेट में इंटीग्रेट करने की योजना है. बाद में इसे राफेल लड़ाकू विमान में भी फिट किया जाएगा.
Read more »
I am not done... कमला हैरिस ने विदेशी मंच से ट्रंप को जी भरकर कोसा, 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए ठोक दी ताल!Kamala Harris: कमला हैरिस ने हाल ही में 2024 के प्रेसिडेंशियल कैंपेन के कुल 107 दिनों का ब्योरा पेश किया क्योंकि वो बस इतने दिन ही प्रचार कर पाई थीं, क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडेन खराब सेहत के चलते डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में प्रेसिडेंशियल रेस से हट गए थे.
Read more »
Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- 2028 में उपराष्ट्रपति नहीं बनूंगा, तीसरे कार्यकाल पर चुप्पी बरकरारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे 2028 के चुनाव में उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे कार्यकाल के लिए कोशिश
Read more »
