नया उपराष्ट्रपति भाजपा का नहीं, भारत का होना चाहिए : कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

United States News News

नया उपराष्ट्रपति भाजपा का नहीं, भारत का होना चाहिए : कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

नया उपराष्ट्रपति भाजपा का नहीं, भारत का होना चाहिए : कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

नई दिल्ली, 18 अगस्त । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सोमवार को कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन को निर्वाचित होने के पश्चात पूरी निष्पक्षता के साथ काम करने की सलाह दी। Advertismentकांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और यह अपेक्षा करता हूं कि भारत के दूसरे सर्वोच्च पद पर अगर वे निर्वाचित होते हैं तो उसकी एक गरिमा है। वे भारत के उपराष्ट्रपति होंगे न कि भारतीय जनता पार्टी के उपराष्ट्रपति होंगे। लोकतंत्र की खूबसूरती और उस पद की गरिमा के लिए हम यह अपेक्षा करते हैं। वे उन परंपराओं और लोकतांत्रिक पद्धतियों को निभाएं, न कि जगदीप धनखड़ की तरह भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करें, जो खुद बाद में भाजपा की राजनीति के शिकार हो गए। इन पदों की पूरी निष्पक्षता होनी चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए। चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस सांसद ने कहा, बहुत पहले एक फिल्म आई थी, जिसमें डायलॉग था कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। यह चुनाव आयोग पर बिल्कुल फिट बैठता है। आयोग यह बताए कि वह एफिडेविट देने को तैयार है। आयोग को भाजपा के एजेंट के रूप में काम नहीं करना चाहिए। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन आयोग ने उन्हें एफिडेविट देने की बात नहीं की, वहीं जब राहुल गांधी, जो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं, ने चोरी पकड़ी और प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो उन्हें एफिडेविट देने की बात कही। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने कहा, आज के राजनीतिक परिदृश्य में राहुल स्पष्टवादी, दृढ़ निश्चयी और दूरदर्शी नेता हैं। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात की। वे लोगों के बीच जाने का काम कर रहे हैं। --आईएएनएस एससीएच/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, 'तृणमूल कांग्रेस के सांसद हमारे साथ हैं...'भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, 'तृणमूल कांग्रेस के सांसद हमारे साथ हैं...'भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, 'तृणमूल कांग्रेस के सांसद हमारे साथ हैं...'
Read more »

शशि थरूर का भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया समर्थन, बोले-पहले राष्ट्र फिर राजनीतिशशि थरूर का भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया समर्थन, बोले-पहले राष्ट्र फिर राजनीतिशशि थरूर का भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया समर्थन, बोले-पहले राष्ट्र फिर राजनीति
Read more »

Bihar Chunav: बिहार में चौंका रहे कांग्रेस के नये कदम, आरजेडी की बढ़ेगी टेंशन! क्या कर्नाटक और तेलंगाना प्ल...Bihar Chunav: बिहार में चौंका रहे कांग्रेस के नये कदम, आरजेडी की बढ़ेगी टेंशन! क्या कर्नाटक और तेलंगाना प्ल...Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में कांग्रेस का नया दांव चर्चा में है.
Read more »

सनातन नहीं मानना तो टोपी पहने, जितेंद्र आव्हाड के बयान पर भाजपा सांसद मुकेश रौशन का पलटवारसनातन नहीं मानना तो टोपी पहने, जितेंद्र आव्हाड के बयान पर भाजपा सांसद मुकेश रौशन का पलटवारसनातन नहीं मानना तो टोपी पहने, जितेंद्र आव्हाड के बयान पर भाजपा सांसद मुकेश रौशन का पलटवार
Read more »

वोट चोरी पर कांग्रेस ने घेरा, 'PM मोदी फर्जी मतदाताओं के ‘बूस्टर डोज’ से जीते, लोकसभा चुनाव रद्द होना चाहिए'वोट चोरी पर कांग्रेस ने घेरा, 'PM मोदी फर्जी मतदाताओं के ‘बूस्टर डोज’ से जीते, लोकसभा चुनाव रद्द होना चाहिए'पवन खेड़ा ने कहा कि फर्जी मतदाता सूची की बात साबित होने के बाद क्या अब 2024 का लोकसभा चुनाव रद्द नहीं होना चाहिए।
Read more »

Vice President Elections: कौन होगा भाजपा का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, इस दिन हो जाएगा पक्काVice President Elections: कौन होगा भाजपा का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, इस दिन हो जाएगा पक्काVice President Elections: कौन होगा भाजपा का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, इस दिन हो जाएगा पक्का BJP Vice President Candidate name finalize in BJP Parliamentary Board Meeting देश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:40:07