वोट चोरी पर कांग्रेस ने घेरा, 'PM मोदी फर्जी मतदाताओं के ‘बूस्टर डोज’ से जीते, लोकसभा चुनाव रद्द होना चाहिए'

PM Modi News

वोट चोरी पर कांग्रेस ने घेरा, 'PM मोदी फर्जी मतदाताओं के ‘बूस्टर डोज’ से जीते, लोकसभा चुनाव रद्द होना चाहिए'
Lok Sabha ElectionBjpCongress
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 68%

पवन खेड़ा ने कहा कि फर्जी मतदाता सूची की बात साबित होने के बाद क्या अब 2024 का लोकसभा चुनाव रद्द नहीं होना चाहिए।

वोट चोरी को लेकर देश में सियासत गरम है। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पीएम मोदी वाराणसी में ‘फर्जी मतदाताओं के बूस्टर डोज’ से जीते थे और बीजेपी ने 6 लोकसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के आंकड़े सामने रखकर यह साबित कर दिया कि उसके तथा निर्वाचन आयोग के बीच सांठगांठ है।.

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि राहुल गांधी को ‘वोट चोरी’ का खुलासा करने के कुछ देर बाद निर्वाचन आयोग ने नोटिस देकर हलफनामा मांगा, लेकिन बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के संवाददाता सम्मेलन के 24 घंटे बीतने के बावजूद उन्हें नोटिस क्यों नहीं दिया गया?उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी मतदाता सूची की बात साबित होने के बाद क्या अब 2024 का लोकसभा चुनाव रद्द नहीं होना चाहिए।.पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सात अगस्त को सबने देखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का सच उजागर किया। इस खुलासे से बीजेपी के लोग छह दिन तक सदमे में रहे, फिर अनुराग ठाकुर को संवाददाता सम्मेलन करने के लिए भेजा, लेकिन उनके इस कदम से निर्वाचन आयोग की भूमिका और संगीन हो गई है।’’उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने संवाददाता सम्मेलन में छह लोकसभा क्षेत्रों के आंकड़े रखे और यह साबित करने का प्रयास किया कि इन क्षेत्रों में फर्जी मतदाता हैं तथा मतदाता सूची में गड़बड़ी है।.'अब की बार, वोट चोरों की हार', वोट अधिकार यात्रा पर राहुल बोले- यह लोकतंत्र की रक्षा का निर्णायक संग्राम.कांग्रेस नेता का कहना था, ‘‘हैरानी की बात यह है कि इससे पहले बीजेपी को ‘वोट चोरी’ से फर्क नहीं पड़ रहा था, लेकिन अब अचानक से इन्हें रुचि पैदा हो गई है।’’ उनके मुताबिक, राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन के कुछ देर बाद ही चुनाव आयोग का नोटिस आ गया था और उनसे हलफनामा मांगा गया था, लेकिन अनुराग ठाकुर के संवाददाता सम्मेलन के 24 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं आया।पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें बेंगलुरु के विधानसभा क्षेत्र महादेवपुरा के आंकड़ों को एकत्र करने में छह महीने लगे, क्योंकि हमें इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची नहीं दी गई। वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को छह दिन में छह लोकसभा सीट के आंकड़े मिल गए।’’उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें ये आंकड़े इतनी जल्दी कैसे मिल गए और जब निर्वाचन आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची है, तो यह कांग्रेस को क्यों नहीं दी जाती?.पवन खेड़ा ने दावा किया, ‘‘इससे स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची है, लेकिन वह जनता और विपक्ष को देना नहीं चाहता।’’उन्होंने कहा, ‘‘अनुराग ठाकुर ने जो सबूत आपके सामने रखे, वे आपराधिक सबूत हैं। हम मांग करते हैं कि ये सबूत हमें सौंपे जाएं, क्योंकि अब आपका अपराध साबित हो चुका है। बीजेपी और निर्वाचन आयोग के बीच सांठगांठ है, यह अनुराग ठाकुर ने साबित कर दिया है।’’पवन खेड़ा ने दावा किया कि अगर वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची मिल जाए तो सबको यकीन हो जाएगा कि मतगणना के दिन प्रधानमंत्री मोदी को फर्जी मतदाताओं का ‘‘बूस्टर डोज’’ मिला था और यह भी साबित हो जाएगा कि वह प्रधानमंत्री की कुर्सी ‘‘चुराकर’’ इसपर बैठे हैं।.‘वोट चोरी’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, 14 अगस्त को ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च’ से होगी शुरुआत.उन्होंने सवाल किया, ‘‘बीजेपी कहती है कि राहुल गांधी जी को देश की संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तो क्या कल अनुराग ठाकुर संस्थाओं पर भरोसा कर रहे थे? आज पक्ष और विपक्ष दोनों निर्वाचन आयोग से सवाल पूछ रहा है, ऐसे में मुख्य निवार्चन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहां हैं?’’पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी के संवाददाता सम्मेलन से यह साबित हो गया है कि पिछला लोकसभा चुनाव फर्जी मतदाता सूची के आधार पर हुआ था। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या इस चुनाव को रद्द नहीं कर देना चाहिए?’’.'हमारे पास वोट चोरी के सबूत, पिक्चर अभी बाकी है', राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Lok Sabha Election Bjp Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैतवोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैतवोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को बाहर निकालना चुनाव आयोग का काम : दिलेश्वर कामैत
Read more »

'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें'वोट चोरी' मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शशि थरूर, चुनाव आयोग से कही ये बातें Shashi Tharoor Supports Rahul Gandhi on Alleged Vote Chori Row देश
Read more »

'Vote Chori': चुनाव आयोग ने कहा- अगर राहुल के आरोप सच हैं तो हस्ताक्षर करें; वोट चोरी आरोपों पर EC सख्त'Vote Chori': चुनाव आयोग ने कहा- अगर राहुल के आरोप सच हैं तो हस्ताक्षर करें; वोट चोरी आरोपों पर EC सख्तVote Chori EC Reacts on Rahul Gandhi Vote Chori row 'Vote Chori': चुनाव आयोग ने कहा- अगर राहुल के आरोप सच हैं तो हस्ताक्षर करें; वोट चोरी आरोपों पर EC सख्त देश
Read more »

राहुल के 'वोट चोरी' के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, BJP ने भी घेराराहुल के 'वोट चोरी' के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, BJP ने भी घेराराहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का आरोप लगाया. बीजेपी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया. चुनाव आयोग ने राहुल के दावों पर पलटवार करते हुए कहा, 'राहुल गांधी का ये दावा पुरानी बोतल में नई शराब के जैसा है.' आयोग ने कहा कि राहुल पुरानी बातें दोहरा रहे हैं.
Read more »

राहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवालराहुल के 'वोट चोरी' वाले बयान पर कांग्रेस में ही छिड़ी तकरार, कर्नाटक के मंत्री ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवालबेंगलुरु में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक कांग्रेस में मतभेद उभर आए हैं। मंत्री के.एन.
Read more »

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों का जवाब दियाचुनाव आयोग ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों का जवाब दियाचुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों पर जवाब दिया है और उनके बयान को देश के सभी मतदाताओं पर हमला बताया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि राहुल अगर उनके आरोप सही मानते हैं, तो उसे शपथपत्र पर हस्ताक्षर करना चाहिए और यदि उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगनी चाहिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:22