नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, ठंड का अहसास

मौसम News

नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, ठंड का अहसास
बारिशठंडमौसम
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, नजफगढ़ केंद्र में 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। पीतमपुरा में दो एमएम और पालम व मयूर विहार में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि, रिज, आया नगर व सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम के साथ 16.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.

6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। हवा में 100 फीसदी तक नमी सोमवार रात दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में रात ढाई बजे 300 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। सुबह 11:30 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में धूप भी अच्छी तरह से नहीं खिली। बारिश होने के बाद दिन से ही अच्छी ठंड का अहसास होने लगा था। शाम को होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। पूसा में शीत लहर चली। जबकि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, पालम में 9.5, रिज में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 75 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा। तीन दिन का घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से तीन दिन तक घने से घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

बारिश ठंड मौसम तापमान कोहरा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में बारिश से ठंड बढ़ी, वायु गुणवत्ता में सुधारदिल्ली में बारिश से ठंड बढ़ी, वायु गुणवत्ता में सुधारदिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह महीने का सबसे कम एक्यूआई दर्ज हुआ है।
Read more »

मरठ में बारिश रूक जाएगी, ठंड का असर बढ़ेगामरठ में बारिश रूक जाएगी, ठंड का असर बढ़ेगामेरठ में बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन ठंड का असर बढ़ जाएगा।
Read more »

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »

मेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा हैमेरठ में शीतलहर का असर कम नहीं हो रहा हैमेरठ में शीतलहर का असर जारी है। गुरुवार को भी दिन में रात जैसी ठंड का अहसास रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
Read more »

नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, कोहरे का अलर्टनजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, कोहरे का अलर्टनजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई, जिसकी वजह से ठंड का अहसास बढ़ गया।
Read more »

नजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई जिसके बाद दिल्ली में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:59:03