उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

WEATHER News

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
WEATHERCOLD WAVEDELHI
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

बारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कल का मौसम 30 दिसंबर 2024: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम

मौसम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत में आज से शीतलहर शुरू होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 29-30 दिसंबर के दौरान देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका जताई जा रही है।देश के इन हिस्सों में छा रहा कोहराराजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय घना कोहरा देखा जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है। कोहरे की चादर ने इन राज्यों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे सर्दी का अहसास और भी तेज हो गया है। राजस्थान माउंट आबू के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।यूपी में भारी बारिश की संभावनाभारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है।बनारस कोहरे की सफेद चादर में ढका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।दिल्ली-एनसीआर में और बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ सकता है और ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस स्थिति में दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दोपहर के समय भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

WEATHER COLD WAVE DELHI NCR INDIA MOISTURE RAIN SNOW

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारीउत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। लोग तेज ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
Read more »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
Read more »

उत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैउत्तर भारत शीतलहर के चपेट में, बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर रहा हैदेश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश के साथ, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
Read more »

उत्तर भारत में बारिश और ठंड का अलर्टउत्तर भारत में बारिश और ठंड का अलर्टमौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्टउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्टपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हिमालय में भारी बारिश का अलर्टउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हिमालय में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:24:07