धुरंधर में चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले संजय दत्त की दमदार एक्टिंग की चर्चा है। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं। हालांकि, संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला दत्त को फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखा और उन्हें हीरोइन बनने की इजाजत नहीं दी। संजय चाहते थे कि त्रिशाला FBI जॉइन करें। त्रिशाला फिलहाल यूएस में साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।
धुरंधर में चौधरी असलम का किरदार निभाकर संजय दत्त छा गए हैं. उनकी दमदार एक्टिंग देख फैंस उनके मुरीद हो गए हैं. कहना पड़ेगा संजय दत्त जब भी स्क्रीन पर आते हैं, वो गर्दा उड़ा देते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में छाने वाले संजय दत्त ने अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त को इंडस्ट्री से हमेशा दूर ही रखा.
उन्होंने बेटी को हीरोइन बनने की इजाजत नहीं दी.बता दें कि त्रिशला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. ऋचा का कैंसर के चलते साल 1996 में निधन हो गया था. मगर संजय अपनी बेटी के काफी क्लोज हैं.त्रिशाला दत्त भी एक समय पर अपने पिता की तरह शोबिज में कदम रखना चाहती थीं. वो एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती थीं. मगर संजय दत्त बेटी के हीरोइन बनने के खिलाफ थे. संजय हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी FBI ज्वॉइन करे.फिल्मफेयर को साल 2013 में दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद इस बारे में बताया था. दरअसल, संजय से उनकी बेटी के बारे में सवाल किया गया था. तब उन्होंने बेटी त्रिशाला की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा पर नाराजगी जताई थी.बेटी के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा था- मुझे खुशी है कि उसके सिर से एक्टिंग का भूत उतर गया. उसने फिलहाल के लिए एक्टिंग के अपने सपनों को छोड़ दिया है.'वो बहुत ही होशियार लड़की है, जिसने फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई की है. इसलिए मुझे कभी समझ नहीं आया कि उसने ये सब छोड़कर एक्ट्रेस बनने का फैसला क्यों लिया.''इस इंडस्ट्री में एक्टर बनने के लिए भाषा जानना जरूरी है. लैंग्वेज ही उसके लिए सबसे बड़ी रुकावट बनती. पता नहीं उसे ये ख्याल कहां से आया था, लेकिन अब नहीं है. उम्मीद है कि वो जल्द ही FBI जॉइन करेगी और मुझे गर्व महसूस कराएगी.'पिता संजय की खातिर त्रिशाला ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा. वो यूएस में साइकोथेरेपिस्ट और मनोवैज्ञानिक बनकर काम कर रही हैं.त्रिशला दत्त यूएस में रहती हैं. त्रिशाला फिल्मी पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं. बता दें कि मान्यता दत्त से भी संजय दत्त के 2 बच्चे हैं. वो कुलमिलाकर 3 बच्चों के पिता हैं.
संजय दत्त त्रिशाला दत्त धुरंधर बॉलीवुड FBI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: अमेरिकी संसद में गूंजा 'जय श्री कृष्णा', FBI के नए चीफ ने पैर छूकर माता-पिता का लिया आशीर्वादविदेश Kash Patel FBI New Director Says Jai Shree Krishna in Senate US अमेरिकी संसद में गूंजा जय श्री कृष्णा, FBI के नए चीफ ने पैर छूकर माता-पिता के लिए आशीर्वाद
Read more »
FBI தலைவரானார் காஷ் பட்டேல்... இந்தியாவுக்கும் இவருக்கும் உள்ள தொடர்பு என்ன?FBI தலைவராக பொறுப்பேற்றுள்ள இந்திய - அமெரிக்கர் காஷ் பட்டேலுக்கும், இந்தியாவுக்கும் உள்ள தொடர்பு
Read more »
FBI डायरेक्टर कैसे बन सकते हैं, जिस पद को हासिल कर काश पटेल ने रचा इतिहास?FBI Director Requirements: 'फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन' (FBI) को नया डायरेक्टर मिल चुका है। FBI की जिम्मेदारी अब भारतवंशी काश पटेल के कंधों पर होगी। काश पटेल के पैरेंट्स की जड़ें गुजरात से जुड़ी हुई हैं। काश पटेल की नियुक्ति के बाद हर कोई जानना चाहता है कि FBI डायरेक्टर कैसे बना जा सकता...
Read more »
12 साल के बच्चे ने घर में बनाया न्यूक्लियर रिएक्टर, FBI ने मारा छापा!12 साल के बच्चे ने घर में बनाया न्यूक्लियर रिएक्टर, FBI ने मारा छापा!
Read more »
FBI எச்சரிக்கை: மோசடியாளர்கள் FBI ஏஜென்ட்டாக போலி அழைப்புகள் செய்கிறார்கள்FBI Issues Warning: எப்பிஐ பெயரில் மோசடிகள் நடப்பதாக எச்சரித்துள்ள அந்த அமைப்பு, அதில் எப்படி சிக்காமல் இருக்க வேண்டும் என்பதையும் விளக்கமளித்துள்ளது.
Read more »
हथियार चलाना, दुश्मन से निपटना... FBI बनाएगा स्पेशल एजेंट, जानें कैसे होगा आपका सेलेक्शनFBI Selection Process: फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) अमेरिका की घरेलू सुरक्षा एजेंसी है, जिसके स्पेशल एजेंट्स देश पर होने वाले संभावित खतरों को खत्म करते हैं।
Read more »
