हथियार चलाना, दुश्मन से निपटना... FBI बनाएगा स्पेशल एजेंट, जानें कैसे होगा आपका सेलेक्शन

FBI Special Agent Selection Process News

हथियार चलाना, दुश्मन से निपटना... FBI बनाएगा स्पेशल एजेंट, जानें कैसे होगा आपका सेलेक्शन
How To Become FBI AgentHow Indians Can Join FBIFBI Agent Selection Process
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

FBI Selection Process: फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) अमेरिका की घरेलू सुरक्षा एजेंसी है, जिसके स्पेशल एजेंट्स देश पर होने वाले संभावित खतरों को खत्म करते हैं।

FBI Special Agent Job: अमेरिका फिल्मों में आपने FBI के स्पेशल एजेंट्स के कैरेक्टर खूब देखे होंगे। वे दुश्मनों से लड़ते हुए राष्ट्रपति, विदेश मंत्री समेत प्रमुख लोगों की हिफाजत करते हैं। उनके एक्शन को देखकर कभी न कभी आपके मन में भी उनकी तरह ही स्पेशल एजेंट बनने का सपना आया होगा। अच्छी बात ये है कि आप भी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के स्पेशल एजेंट बन सकते हैं। ये अमेरिका के सबसे सम्मानित करियर में से एक है। आइए जानते हैं कि किस तरह स्पेशल एजेंट बन जाता है।FBI में कौन अप्लाई कर सकता है? FBI में स्पेशल एजेंट के तौर पर ज्वाइन करने के लिए उम्मीदवारों को अमेरिका का नागरिक होना चाहिए। उसकी उम्र नियुक्ति के समय 23 से 36 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। अगर डिग्री क्रिमिनल जस्टिस, साइबर सिक्योरिटी, लॉ, अकाउंटिंग या लैंग्वेज में हो तो, अच्छा रहता है। आवेदक के पास वैलिड ड्राइवर लाइसेंस भी होना चाहिए। साथ ही दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। मास्टर्स डिग्री वालों के लिए सिर्फ एक साल का एक्सपीरियंस काफी है। फिजिकल फिटनेस कैसी होनी चाहिए? स्पेशल एजेंट बनने में पहली बाधा FBI का फिजिकल फिटनेस टेस्ट है। एजेंट बनने के लिए आपको एक मिनट में सिट-अप्स करने होंगे, 300 मीटर की दौड़ करनी होगी, जितना हो सके उतने पुश-अप्स करने होंगे और 1.

5 मील तक दौड़ना होगा। हर एक्टिविटी के लिए अलग-अलग नंबर मिलेंगे और आपको सभी कैटेगरी में पास भी होना होगा। FBI को फिजिकली फिट लोगों की जरूरत होती है, ताकि वे फील्ड वर्क कर पाएं। बैकग्राउंड चेक स्पेशल एजेंट बनने से पहले आपका बैकग्राउंड चेक किया जाएगा। FBI ये पता लगाएगी कि क्या आपका कोई आपराधिक बैकग्राउंड तो नहीं है। आपके फाइनेंशियल लेन-देन की जांच होगी, जिसमें ये चेक किया जाएगा कि क्या आपने कोई लोन तो नहीं लिया है। आपकी आदतों, दोस्ती और ऑनलाइन हिस्ट्री भी जांची जाएगी। आपका पोलीग्राफ टेस्ट भी होगा, ताकि आपके परिवार, प्रोफेसर्स और पुरानी कंपनी के बारे में जा सके। यहां झूठ बोलने पर आपको डिस्क्वालिफाई कर दिया जाएगा। मानसिक जांच शुरुआत जांच पूरी होने के बाद आपका मेडिकल और साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा। FBI को ऐसे स्पेशल एजेंट्स चाहिए होते हैं, जो तनाव वाले वातावरण में काम कर पाएं। इन जांच के जरिए मालूम चलता है कि आप ड्यूटी के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं। साथ ही ये भी पता चलता है कि क्या आप जटिल जांच या भारी दबाव के बीच काम करने के लिए मेंटली फिट हैं या नहीं। मेंटल हेल्थ सपोर्ट FBI की जांच का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए साइकोलॉजिकली और फिजिकली फिट होना जरूरी है। FBI एकेडमी में क्या होता है? सारे टेस्ट और जांच पूरी करने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को वर्जीनिया राज्य के क्वांटिको में स्थित FBI अकेडमी भेजा जाता है। यहां उन्हें 20 हफ्तों तक कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें लॉ, एथिक्स, फोरेंसिक साइंस, इंवेस्टिगेटिव टेक्निक, हथियार चलाना और फिजिकल ट्रेनिंग मिलती है। स्पेशल एजेंट बनने से पहले ये आखिरी चरण होता है। ट्रेनिंग के बाद आप फील्ड पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं। स्टूडेंट्स किस तरह पा सकते हैं FBI में एंट्री? वैसे तो आपको ऊपर स्पेशल एजेंट बनने का प्रोसेस बताया जा चुका है, लेकिन स्टूडेंट्स चाहें तो काफी जल्दी ही FBI का हिस्सा बन सकते हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स FBI Honors Internship Program का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आपको एक्सपीरियंस और मेंटरशिप दोनों मिलेगी। साइबर सिक्योरिटी, लॉ, साइकोलॉजी, डाटा साइंस जैसे फील्ड की पढ़ाई से FBI में एंट्री आसान हो जाती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

How To Become FBI Agent How Indians Can Join FBI FBI Agent Selection Process How Students Can Join FBI FBI Honors Internship Program एफबीआई कैसे ज्वाइन करें एफबीआई में सेलेक्शन कैसे होता है क्या भारतीय भी एफबीआई ज्वाइन कर सकते हैं एफबीआई ज्वाइनिंग सिस्टम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पिता बनने के लिए कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट, जानें कैसे करवाएं जांचपिता बनने के लिए कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट, जानें कैसे करवाएं जांचपिता बनने के लिए कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट, जानें कैसे करवाएं जांच
Read more »

ये 5 चीज़ें खाएं बुढ़ापे तक खराब नहीं होगा आपका लिवर, यहां जानेंये 5 चीज़ें खाएं बुढ़ापे तक खराब नहीं होगा आपका लिवर, यहां जानेंआजकल बहुत से लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. फैटी त्वचा आम है और खराब जीवनशैली की वजह से यह अधिक गंभीर भी हो सकता है और लिवर डैमेज का कारण बन सकता है.इसलिए इससे बचने के लिए आपको प्रोटीन, फाइबर, फल, सब्जियां, फलियां, नट्स और बीज जैसे साबुत अनाज, फल और सब्जियां खाना चाहिए.
Read more »

Vastu Tips: इस लाल त्रिकोण के चमत्कार से दौड़ पड़ेगा आपका बिजनेस, जानें कैसे!Vastu Tips: इस लाल त्रिकोण के चमत्कार से दौड़ पड़ेगा आपका बिजनेस, जानें कैसे!Vastu Tips Of Red Triangle: बिजनेस में स्थिरता, वृद्धि और शुभता चाहते हैं, तो याद रखें कि ये उपाय तभी असर करता है जब उसमें विश्वास और नियमितता हो। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित मिलेगी।
Read more »

युवाओं के लिए DRDO में निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा सेलेक्शन, जानें योग्यता और सैलरीयुवाओं के लिए DRDO में निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा सेलेक्शन, जानें योग्यता और सैलरीDRDO Apprentice Recruitment: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 20 पदों पर भर्ती पर निकाली है. पढ़ें कौन इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है.
Read more »

क्या है ChatGPT Agent? कैसे एजेंट आपकी जगह करेगा आपका काम, यूज से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछक्या है ChatGPT Agent? कैसे एजेंट आपकी जगह करेगा आपका काम, यूज से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछChatGPT Agent यूजर के काम को और भी आसान बना देगा। अब यूज की जगह खुद चैटजीपीटी का एजेंट काम करेगा। जी हां, चैटजीपीटी का यह टूल यूजर्स के लिए ब्राउजिंग, डीप रिसर्च यहां तक की बटन पर क्लिक करने तक का काम करेगा।
Read more »

लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हैचबैक कारें, मस्के की तरह पकड़ती हैं स्पीडलड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हैचबैक कारें, मस्के की तरह पकड़ती हैं स्पीडHatchback cars for girls: इन कारों को चलाना तो आसान है ही, साथ ही साथ ये तेजी से रफ्तार भी पकड़ती हैं और इन्हें चलाना भी काफी मजेदार रहता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:05:59