दूसरी लोकसभा 1957 : पंडित नेहरू फिर सत्ता में लौटे-history of lok sabha election 1957

United States News News

दूसरी लोकसभा 1957 : पंडित नेहरू फिर सत्ता में लौटे-history of lok sabha election 1957
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 322 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 132%
  • Publisher: 51%

तमाम आशंकाओं के विपरीत 1952 के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस की सीटें और वोट दोनों बढ़े, बरकरार रहा पंडित नेहरू का करिश्मा congress INCIndia

अनिल जैन| इसके कारण भारतीय राजनीति में भाषायी विभाजन को लेकर लगाई जाने वाली अटकलें भी समाप्त हो गईं और जाति-संप्रदाय की तरह भाषा के आधार पर बड़े राजनीतिक विभाजन का खतरा समाप्त हो गया। इसी चुनाव में पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़े थे। तीन सीटों में एक पर उन्हें जीत मिली, जबकि एक पर तो उनकी जमानत ही जब्त हो गई। 1952 के चुनाव के मुकाबले इस चुनाव की पूरी प्रक्रिया काफी कम दिनों तक चली थी। 19 जनवरी से शुरू होकर एक मार्च 1957 तक चलने वाले इस चुनावी जलसे के भी केंद्रीय व्यक्ति जवाहरलाल नेहरू ही थे। इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत थी कि यह 1956 में भाषायी आधार पर हुए राज्यों के पुनर्गठन के बाद लोकसभा का पहला आम चुनाव था। एक चुनी हुई सरकार के पांच साल तक मुखिया रह चुके नेहरू के खिलाफ कोई बड़ा मामला नहीं उठा था। कांग्रेस के भीतर उनका नेतृत्व निर्द्वंद्व था। कहीं से कोई चुनौती नहीं थी। सारे कांग्रेसी क्षत्रप भी नेहरू के आगे नतमस्तक थे। विपक्ष में भी एका नहीं था और वह कई दलों और गुटों में बंटा हुआ था। कम्युनिस्ट अलग झंडा उठाए हुए थे तो तो सोशिलिस्टों के भी कई खेमे थे। 1952 के आम चुनाव के बाद आचार्य जेबी कृपलानी की किसान मजदूर प्रजा पार्टी और जयप्रकाश-लोहिया की सोशलिस्ट पार्टी के विलय से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी बनी थी, लेकिन 1955 आते-आते उसका विभाजन हो गया। डॉ लोहिया और उनके समर्थकों ने अपनी अलग सोशलिस्ट पार्टी बना ली थी। जनसंघ का प्रभाव क्षेत्र सीमित था। उसके संस्थापक और सबसे बड़े नेता डॉ.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देहांत हो चुका था। लेकिन 1957 के चुनाव में ही जनसंघ को अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता मिला। 1957 में लोकसभा में कुल 494 सीटें थीं। 494 जीते और इतने ही उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस 490 सीटों पर चुनाव लड़ी और 371 यानी तीन चौथाई से अधिक सीटें जीतने में सफल रही। 1952 के मुकाबले उसकी सीटों में सात का इजाफा हुआ। पहले आम चुनाव के 45 से बढ़कर उसका प्राप्त मत प्रतिशत 47.8 हो गया। उसके मात्र दो उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। कांग्रेस के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरी लेकिन उसके और कांग्रेस के बीच फासला बहुत ज्यादा था। सीपीआई ने 110 सीटों पर लड़कर 27 पर जीत हासिल की। उसे नौ फीसदी वोट मिले और उसके 16 प्रत्याशियों को जमानत गंवानी पड़ी। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के खाते मे 19 सीटें आई थीं। वह 189 पर चुनाव लड़ी थी जिनमें से 55 पर उसे जमानत गंवानी पड़ी थी। पीएसपी को इस चुनाव मे 10.4 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में जनसंघ ने 130 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन जीत उसे महज चार सीटों पर ही मिली। प्राप्त मतों का प्रतिशत तीन ही रहा। उसके 57 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।पर क्षेत्रीय दल चुनाव लड़े थे, जिनमें से 31 सीटों पर उनकी जीत हुई और 40 पर जमानत गंवानी पड़ी थी। क्षेत्रीय दलों के खाते में 7.6 प्रतिशत मत गए थे। कुल 1519 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 481 निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमे से 42 जीते और 324 को अपनी जमानत गंवानी पड़ी थी। निर्दलीयों को कुल 19 प्रतिशत वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल 45 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं जिनमें से 22 जीती और आठ की जमानत जब्त हो गई। इस चुनाव मे भी दो तरह के लोकसभा क्षेत्र थे। 312 उम्मीदवार एक सीट वाले क्षेत्रों से और 182 सांसद दो सीट वाले क्षेत्रों से चुनकर लोकसभा मे पहुंचे थे। पिछली बार के मुकाबले इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब दो करोड़ बढ़कर 19.36 करोड़ हो गई थी। 1957 में 12.05 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था यानी मतदान का प्रतिशत 63.74 रहा। इस चुनाव में सरकारी खजाने से करीब 5.9 करोड़ रुपए खर्च हुए। 1952 की ही तरह ही 1957 मे भी चुनाव प्रचार पर सादगी का असर रहा। पैदल, साइकिल, तांगा और रिक्शा ही चुनाव प्रचार के मुख्य साधन थे। कार पर बड़े नेता ही घूमते थे। एक लोकसभा क्षेत्र मे एक गाड़ी का प्रबंध करना भी बड़ी बात थी। किसी को नहीं मिल सकी आधिकारिक विपक्ष की मान्यता : इस चुनाव का दिलचस्प पहलू यह रहा कि पहले आम चुनाव की तरह इस बार भी चुनाव के बाद जो लोकसभा गठित हुई उसमें उसमे किसी एक विपक्षी दल को इतनी सीटें भी नहीं मिल पाई कि उसे सदन में आधिकारिक विपक्षी दल की मान्यता दी जा सके। इस कारण सदन बिना नेता विरोध दल के ही रहा। ऐसा 1952 के चुनाव में भी हुआ था। उसमें भी किसी राजनीतिक दल को आधिकारिक विरोधी दल का दर्जा नहीं मिल पाया था। जो दिग्गज लोकसभा में पहुंचे : लोकसभा का दूसरा आम चुनाव एक लिहाज से खास महत्वपूर्ण रहा। इस चुनाव में पहली बार ऐसे चार बड़े नेता चुनाव लड़े और जीते जो आगे चलकर भारतीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे। इलाहाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लालबहादुर शास्त्री जीते। सूरत से कांग्रेस के ही टिकट पर मोरारजी देसाई जीते थे। इसी चुनाव में बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से जनसंघ के टिकट पर जीतकर अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार लोकसभा मे पहुंचे थे। बाद में ये तीनों देश के प्रधानमंत्री बने। इसी चुनाव में मद्रास की तंजावुर लोकसभा सीट आर. वेकटरमन चुनाव जीते जो बाद में देश के राष्ट्रपति बने। ग्वालियर राजघराने की विजया राजे सिंधिया भी गुना से 1957 में ही पहली बार चुनाव जीती थीं। ताउम्र संघ परिवार से जुड़ी रहीं विजया राजे ने अपना यह पहला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीता था। 1952 में चुनाव हार चुके प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दिग्गज आचार्य जेबी कृपलानी 1957 का चुनाव बिहार के सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से जीते। इसी तरह 1952 में हारे दिग्गज कम्युनिस्ट नेता श्रीपाद अमृत डांगे को भी 1957 में जीत मिली। वे मुंबई से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर जीते थे। भारतीय राजनीति में दलबदल की बीमारी नई नहीं है। 1952 में किसान मजदूर प्रजा पार्टी से चुनाव जीतने वाली सुचेता कृपलानी 1957 में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं। फूलपुर से जवाहरलाल नेहरू के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। नेहरू के दामाद फिरोज गांधी रायबरेली से जीते थे। आंध्रप्रदेश की चित्तूर सीट से एम अनंतशयनम आयंगर जीते तो गुड़गांव सीट से मौलाना अब्दुल कलाम आजाद विजयी रहे थे। तेनाली से एनजी रंगा जीते थे। मुंबई से वीके कृष्ण मेनन, गुजरात के साबरकांठा से गुलजारी लाल नंदा, पंजाब के जालंधर से स्वर्णसिंह, बिहार के सहरसा से ललित नारायण मिश्र, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अतुल्य घोष, उत्तर प्रदेश के बस्ती से केडी मालवीय, बांदा से राजा दिनेशसिंह और मध्यप्रदेश के बालौदा बाजार से विद्याचरण शुक्ल भी चुनाव जीतने मे सफल रहे थे। सुप्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एके गोपालन केरल के कासरगौड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। बिहार के बाढ़ से तारकेश्वरी सिन्हा, पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से रेणु चक्रवर्ती ओर अंबाला से सुभद्रा जोशी भी दोबारा चुनाव जीतने मे सफल रही थीं। सीतापुर से उमा नेहरू भी चुनाव जीती थीं। जाने-माने समाजवादी नेता बापू नाथ पई महाराष्ट्र के राजापुर से और हेम बरुआ भी गुवाहाटी से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। डॉ. लोहिया, वीवी गिरि, चंद्रशेखर, रामधन हारे : 1957 का लोकसभा चुनाव कई दिग्गजों की हार का भी गवाह बना। दिग्गज समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को कांग्रेस ने हराया तो वीवी गिरी को एक निर्दलीय से हार का मुंह देखना पड़ा। उत्तरप्रदेश की चंदोली लोकसभा सीट से डॉ. लोहिया को कांग्रेस के त्रिभुवन नारायण सिंह ने हराया था। कांग्रेस के टिकट पर आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम लोकसभा क्षेत्र से वीवी गिरि मात्र 565 वोट से चुनाव हार गए थे। उन्हें निर्दलीय डॉ. सूरीदौड़ा ने हराया था। एक अन्य समाजवादी नेता पट्टम थानु पिल्ले केरल की त्रिवेन्द्रम लोकसभा सीट से चुनाव हारे थे। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वर अय्यर ने हराया था। चंद्रशेखर ने भी पहला चुनाव 1957 में ही पीएसपी के टिकट पर लड़ा था। तब बलिया और गाजीपुर के कुछ हिस्से को मिलाकर रसड़ा संसदीय सीट थी। चंद्रशेखर ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे। जीत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सरयू पांडेय की हुई थी। युवा तुर्क के रूप में मशहूर रहे एक और नेता रामधन ने भी आजमगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार के मुकाबले हार गए थे। अटल बिहारी जीते भी, हारे भी : जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय जीवन की शुरुआत इसी आम चुनाव से हुई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तीन सीटों से एक साथ चुनाव लड़ा था। वे बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से तो जीत गए थे लेकिन लखनऊ और मथुरा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मथुरा में तो उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। लखनऊ से कांग्रेस के पुलिन बिहारी बनर्जी ने उन्हें हराया था, जबकि मथुरा से निर्दलीय उम्मीदवार राजा महेंद्र प्रताप की जीत हुई थी। पांच क्षेत्रीय दलों का उदय : इस चुनाव की यह भी विशेषता रही कि पहली बार कम से कम पांच बड़े क्षेत्रीय दल अस्तित्व में आए थे। तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़घम , ओडिशा में गणतंत्र परिषद, बिहार में झारखंड पार्टी, संयुक्त महाराष्ट्र समिति और महागुजरात परिषद जैसे क्षेत्रीय दलों का गठन इसी चुनाव में हुआ था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतजम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी दल सहमतनिर्वाचन आयोग ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के सभी राजनीतिक दल राज्य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने पर सहमत हैं. माना जा रहा है कि अब इसके बाद चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीजम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीLok Sabha and Assembly elections together in J & K | जम्मू-कश्मीर के अलावा ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ हाेंगे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को संभव, 7 से 9 चरणों में हाेगा मतदान
Read more »

लोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के साथ होंगे अरुणाचल, सिक्किम, आंध्र और ओडिशा के विधानसभा चुनाव-Navbharat TimesIndia News: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करने वाली है। इसके साथ ही आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तारीखों का भी ऐलान करेगा।
Read more »

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के साथ, ऐलान संभवचार राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है. ये चार राज्य हैं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश. चारों राज्यों की सरकारों का कार्यकाल अप्रैल-मई के बीच खत्म हो रहा है.
Read more »

Lok Sabha Election 2019: जानें, हरियाणा में कब-किस सीट पर होगा चुनाव– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019: जानें, हरियाणा में कब-किस सीट पर होगा चुनाव– News18 हिंदीभारत के निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा में एक ही चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न होगा. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. इस समय हरियाणा की 7 लोकसभा सीटे भाजपा के कब्जे में हैं, जबकि 2 लोकसभा सीट पर इनेलो और एक सीट कांग्रेस के खाते में हैं.
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

चार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो JammuAndKashmir Elections LokSabhaElections2019
Read more »

कश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहकश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहवरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का मानना है कि चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ इशारा जरूर देना चाहिए था. अगर चुनाव आयोग एक संभावित समय सीमा बता देता तो शायद यह विवाद नहीं होता जो आज हो रहा है.
Read more »

रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीरमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »

3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Times3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि अनंतनाग में चुनाव न कराया जाना और बाकी के 5 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराने पर देश के भीतर और बाहर गलत संदेश जाएगा।
Read more »

Lok sabha Election 2019: आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे मेंLok sabha Election 2019: आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे मेंFlashback आइये, जानें लोकसभा चुनाव के इन बेहतरीन 16 पड़ावों के बारे में LoksabhaElection2019 IndianDemocracy
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:37:14