डिटर्जेंट पाउडर कंपनी SurfExcel ट्रेंड कर रही है। SurfExcel ने होली को ध्यान में रखते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक विज्ञापन बनाया था surfexcel SurfExcel_Boycott
Last Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से प्रसिद्ध डिटर्जेंट पाउडर कंपनी SurfExcel ट्रेंड कर रही है। SurfExcel ने होली को ध्यान में रखते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक विज्ञापन बनाया था, जिसके बाद उसका भारी विरोध हो रहा है और ट्विटर पर #BoycottSurfExcel भी टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। अब, इस ट्वीट में लिखा गया है- ‘सर्फ एक्सेल के अपमानजनक विज्ञापन के बाद आहत हुए हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा बड़े स्तर पर बहिष्कार करने के बाद कंपनी को अब तक 10 करोड़ का नुकसान हो चुका है और यह घाटा बढ़ने की उम्मीद है।’ फेसबुक पर ‘The Right Direction’ नाम के पेज ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘सिर्फ 10 करोड़? इसे 100 करोड़ पहुंचाते हैं। सर्फ एक्सेल का बहिष्कार करें! हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड का बहिष्कार करें!’जब हमने टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को चेक किया तो हमें सर्फ एक्सेल के विज्ञापन के बाद उत्पादों के बहिष्कार से HUL को 10 करोड़ रुपए का घाटा होने वाला कोई ट्वीट नहीं मिला।हमें वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट और टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के स्क्रीनशॉट में असमानताएं दिखीं। दोनों स्क्रीनशॉट में टेक्स्ट के अलाइनमेंट में फर्क देखें- Surf Excel के ऐड के बाद HUL को 10 करोड़ का घाटा हुआ.
..जानिए सच..." width="740" />आपको बता दें कि हमें किसी अन्य मीडिया रिपोर्ट में भी बहिष्कार के कारण HUL को भारी नुकसान होने वाली खबर नहीं मिली।वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि सर्फ एक्सेल के विज्ञापन के विरोध में उत्पादों के बहिष्कार से HUL को 10 करोड़ का घाटा वाला टाइम्स ऑफ इंडिया का वायरल ट्वीट फेक है।आपको बता दें कि सर्फ एक्सेल के विज्ञापन के अलावा HUL को अपनी चाय पत्ती रेड लेबल टी के एक विज्ञापन के कारण भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। विज्ञापन में बताया गया था कि कुंभ एक ऐसी जगह है जहां पर बुज़ुर्गों को छोड़ दिया जाता है। .@RedLabelChai encourages us to hold the hands of those who made us who we are. Watch the heart-warming video #ApnoKoApnao pic.twitter.com/P3mZCsltmt
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आरोपी मिशेल को सामान्य जेल में भेजने के लिए कोर्ट का तिहाड़ को आदेशअगस्ता वेस्टलैंड केस में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को क्रिश्चियन मिशेल को सामान्य सेल में रखने के निर्देश दिए हैं. कुछ वक्त पहले तिहाड़ प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशेल को एकांत कारावास में डाल दिया था. मिशेल का आरोप था कि वो अभी विचाराधीन कैदी है और उसके मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लिहाजा उसे इस तरह एकांत जेल में बंद करके नहीं रखा जा सकता.
Read more »
रेप करने के बाद जलाने का प्रयास, महिला ने आरोपी को भी किया आग के हवाले..पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया।
Read more »
Nirav Modi Alibaug Bungalow: नीरव मोदी के बंगले को गिराने के लिए डायनामाइट का इस्तेमालपीएम नरेंद्र मोदी ने देश के भीतर मौजूद उन लोगों के खिलाफ तीखा हमला बोला है जिन लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सवाल उठाए थे। पीएम ने दो टूक कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारे सैनिकों ने हमारा सीना गर्व से चौड़ा किया लेकिन देश के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें मदद कर रहे हैं।
Read more »
कांग्रेस के प्रवक्ता का इस्तीफा, बोले- पार्टी को पाकिस्तान का एजेंट समझने लगे हैं लोगLoksabha Election 2019: बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोग पाकिस्तान का एजेंट समझने लगे हैं।
Read more »
सीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा- Amarujalaसीएम के दो शिष्यों की जूतम-पैजार के बाद दोनों को ही योगी का सहारा YogiAdityanath
Read more »
Lok Sabha Election: जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.
Read more »
लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसलालोकसभा चुनावों के साथ इस बार 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग होनी है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ भारतीय हिस्सा लेंगे और 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
