दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। अक्षरधाम के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार चला गया है, और गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली पर पटाखों के कारण स्थिति और भी खराब हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में दीपावली से पहले प्रदूषित हवा दम घोंट रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 282 और इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 269 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी स्थित आईटीओ के आसपास आज सुबह एक्यूआई 284 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में है। वहीं, बारापुला में 'खराब' श्रेणी में एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए इंडिया गेट के पास पानी की फुहारों का झिड़काव किया जा रहा है। #WATCH | The Air Quality Index around Akshardham was recorded at 426, in the 'Severe' category, in Delhi this morning as per the Central Pollution Control Board pic.
twitter.com/c8uz8mEpBU — ANI October 19, 2025 उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सटा गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को शहर की हवा देश में सबसे प्रदूषित रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में 324 दर्ज किया गया। AQI का हाल... स्थान एक्यूआई इंडिया गेट 269 अक्षरधाम मंदिर 426 बारापुला 290 गाजियाबाद 324 नोएडा 248 गुरुग्राम 25 अगले तीन दिन छाया रहेगा हल्का कोहरा, विजिबिलिटी होगी कम दिल्ली में अब ठंडक का कुछ असर दिखने लगा है। शनिवार को छायी हल्की धुंध ने सूरज की तेजी को कम कर दिया। हालांकि इसके चलते वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा। इसके चलते अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 1.20 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले तीन दिनों तक सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पिछले 24 घंटों से दोपहर में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। लोग दिन में पसीने से परेशान हो रहे रहे हैं और रात में उन्हें हल्की सिहरन का अहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम में बड़ा बदलाव 19 अक्टूबर से देखा जा सकता है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले चार-पांच दिनों से हवाओं की गति धीमी बनी हुई है। इसके चलते दोपहर में गर्मी और प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। फिलहाल हवा की गति बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। इसकी वजह से विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।
AQI Delhi Air Pollution Diwali Ghaziabad Pollution Delhi Air Quality Index Diwali Pollution NCR Pollution Levels Akshardham AQI Delhi Pollution News Air Quality Forecast New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi NCR Pollution: दिवाली से दो दिन पहले ही दिल्ली-NCR में AQI स्तर गिरा, गाजियाबाद-नोएडा के कई इलाके में रेड जोनDelhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चिंताजनक हालात पर पहुंच चुका है। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के कई क्षेत्रों में AQI का स्तर 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज हुआ है.
Read more »
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, AQI 350 के पार... सांसों में घुल रहा धीमा जहरदिल्ली-एनसीआर की हवा दिवाली से पहले गंभीर रूप से खराब हो चुकी है. शनिवार क्टूबर की सुबह औसत AQI 254 रहा, जबकि आनंद विहार (390), वज़ीरपुर (351) और जहांगीरपुरी (342) समेत कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्तर दर्ज हुआ. PM 2.5 और PM 10 कण WHO सीमा से कई गुना अधिक पाए गए.
Read more »
Delhi AQI Today: National Capitals Air Quality Remains Poor Ahead Of DiwaliDelhi AQI Today: The AQI remained largely in the poor category in Delhi on Saturday ahead of the Diwali festivities. This comes after Stage I of the Graded Response Action Plan (GRAP) was imposed in Delhi-NCR earlier in the week.
Read more »
IMD Weather Today: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का खतरनाक ट्रेलर, आनंद विहार में 415 पहुंचा AQI, यहां तूफानी ...IMD Weather Today: उत्तर और पूर्वी भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही एयर पॉल्यूशन की समस्या भी गहराने लगी है. वहीं, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Read more »
IMD Weather Today: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का खतरनाक ट्रेलर, आनंद विहार में 415 पहुंचा AQI, यहां तूफानी ...IMD Weather Today: उत्तर और पूर्वी भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही एयर पॉल्यूशन की समस्या भी गहराने लगी है. वहीं, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Read more »
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में स्मॉग अटैक... AQI ने तोड़े रिकॉर्ड, पहुंचा 426, अक्षरधाम बना दमघोंटू इलाकादिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के विजय नगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है.
Read more »
