IMD Weather Today: उत्तर और पूर्वी भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही एयर पॉल्यूशन की समस्या भी गहराने लगी है. वहीं, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
IMD Weather Today: दिल्ली में अब AC-कूलर ऑन करने का समय चला गया है, पर मास्क लगाने का टाइम आ गय है. जी हां…दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात गंभीर से खतरनाक होता जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है.
महानगर के आनंद विहार इलाके में रविवार सुबह 4 बजे AQI का लेवल 300 के बेंचमार्क को क्रॉस करते हुए 425 के स्तर तक पहुंच गया. यह स्थिति हेल्थ के लिहाज से सीवियर कैटेगरी में आता है. इसका मतलब यह हुआ कि खुली हवा में सांस लेना काफी खतरनाक है. हालात को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं. दूसरी तरफ, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है. इस वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में ठंड के दस्तक देने के साथ ही एयर पॉल्यूशन की स्थिति गंभीर होती जा रही है. एक्यूआई का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है. दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण की स्थिति ऐसी हो गई है कि खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है. रविवार सुबह आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में AQI 273 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बवाना में यह लेवल 303 तक पहुंच गया है. आईटीओ पर एयर पॉल्यूशन का लेवल 283 रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठाने का ऐलान किया है, पर फिलहाल उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है. दिवाली के दिन AQI के और ज्यादा बढ़ने की आशंका है. हालांकि, नेशनल कैपिटल में सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति दी गई है. दिल्ली-एनसीआर के आनंद विहार इलाके में रविवार सुबह AQI 415 तक पहुंच गया. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो लो-प्रेशर एरिया भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्रों को लेकर चेतावनी जारी की है. IMD ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अगले 36 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदल सकता है. इससे केरल, कर्नाटक तट और लक्षद्वीप द्वीप समूह में 19 अक्टूबर तक भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं, एक और निम्न दबाव क्षेत्र 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बनने की संभावना जताई गई है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर अगले 48 घंटों में दक्षिण-मध्य और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन के रूप में विकसित हो सकती है. इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 22 से 24 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रहने की उम्मीद है. भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. तमिलनाडु के आंतरिक इलाकों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर और तटीय तमिलनाडु में 22 और 23 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. IMD ने यह भी बताया कि अगले पांच दिनों तक पूरे दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पूर्व और मध्य भारत में भी प्रभाव पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी इस वेदर सिस्टम का असर दिखेगा. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 22 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी. ओडिशा में 19 से 21 अक्टूबर के बीच, छत्तीसगढ़ में 20 से 22 अक्टूबर और मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 व 22 अक्टूबर को बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि मराठवाड़ा में 21 और 22 अक्टूबर को ऐसी स्थिति बन सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग निम्न दबाव प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से देश के दक्षिणी और तटीय हिस्सों में अगले सप्ताह तक मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा.
Delhi Ncr Aqi Level Delhi Ncr Aqi Updates Air Pollution वायु प्रदूषण Weather Forecast मौसम पूर्वानुमान AQI एक्यूआई IMD भारत मौसम विज्ञान विभाग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IMD Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से और गिरेगा पाराउत्तर भारत में अब धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी ने सर्दी का आगाज कर दिया है. दिवाली तक पूरे उत्तर भारत में तापमान और नीचे जा सकता है.
Read more »
Kali Puja Weather: ভেস্তে যাবে কালীপুজো? তুমুল ঝড়বৃষ্টিতে দীপ নিভে যাবে দীপাবলির? ভাসবে কলকাতা-সহ কোন কোন জেলা?Kali Puja Weather IMD forecasts rain and thundershowers Will dampen Kali Puja festivities in Kolkata
Read more »
UP Weather Today: आगरा-आजमगढ़ में चल सकती है ठंडी हवा, IMD ने जारी किया अपडेटउत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आगरा और आजमगढ़ में ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ और कानपुर में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी...
Read more »
Delhi AQI Today: National Capitals Air Quality Remains Poor Ahead Of DiwaliDelhi AQI Today: The AQI remained largely in the poor category in Delhi on Saturday ahead of the Diwali festivities. This comes after Stage I of the Graded Response Action Plan (GRAP) was imposed in Delhi-NCR earlier in the week.
Read more »
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, सुबह-शाम गुलाबी ठंड; IMD ने जारी किया अलर्टउत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन में धूप और रात में ठंड का अनुभव हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई...
Read more »
Tamil Nadu Weather Update Today: Chennai Receives Rain — Check Latest IMD ForecastTamil Nadu Weather: The Regional Meteorological Center in Chennai forecasted heavy rain in nine districts of Tamil Nadu. Meanwhile, rain lashed parts of Chennai city on Saturday.
Read more »
