दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के विजय नगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है.
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 426 दर्ज किया गया.
जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है, जिससे ये पूरा इलाका दमघोंटू बन चुका है, जहां सांस लेना बेहद खतरनाक हो गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के विजयनगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है. धुआं और धुंध की मोटी चादर ने पूरे एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है. गाजियाबाद में 300 के करीब पहुंचा AQIसीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है, जहां पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही खतरनाक स्तर पर हैं. नोएडा में AQI 298 दर्ज किया गया, लेकिन कई हिस्सों, जैसे सेक्टर-1 में पीएम 2.5 और पीएम 10 'गंभीर' श्रेणी में हैं. गाजियाबाद के विजय नगर में AQI लगभग 300 रहा, जो 'बहुत खराब' से 'गंभीर' की ओर बढ़ रहा है. वहीं, गुरुग्राम में AQI 258 के साथ 'खराब' श्रेणी में है. नौ सेंटरों पर बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQIइससे पहले शनिवार को दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से नौ ने 'बहुत खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की. आनंद विहार में सबसे अधिक AQI 389, वजीरपुर में 351, बवाना में 309, जहांगीरपुरी में 310, ओखला में 303, विवेक विहार में 306, द्वारका में 310 और सिरी फोर्ट में 307 दर्ज किया गया. रविवार को अक्षरधाम में AQI 426 तक पहुंचने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है. Advertisement दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने आने वाले दिनों के लिए भी इसी तरह की स्थिति का पूर्वानुमान जारी किया है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण में परिवहन उत्सर्जन का योगदान सबसे अधिक 15.6 प्रतिशत रहा. AQI का स्तरसीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब', और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है.आज साफ रहेगा आसमानमौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए साफ आसमान की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
NCR Pollution AQI Levels Diwali Pollution Air Quality Index Delhi Smog CPCB Data PM2.5 Pollution PM10 Pollution Health Hazard Delhi Weather Forecast Transport Emissions दिल्ली वायु प्रदूषण गाजियाबाद नोएडा दिल्ली प्रदूषण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब, AQI 307 दर्जगाजियाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर दिवाली से पहले बढ़ा, AQI 307 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब। प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी।
Read more »
Delhi NCR Pollution: दिवाली से दो दिन पहले ही दिल्ली-NCR में AQI स्तर गिरा, गाजियाबाद-नोएडा के कई इलाके में रेड जोनDelhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चिंताजनक हालात पर पहुंच चुका है। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के कई क्षेत्रों में AQI का स्तर 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज हुआ है.
Read more »
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, AQI 350 के पार... सांसों में घुल रहा धीमा जहरदिल्ली-एनसीआर की हवा दिवाली से पहले गंभीर रूप से खराब हो चुकी है. शनिवार क्टूबर की सुबह औसत AQI 254 रहा, जबकि आनंद विहार (390), वज़ीरपुर (351) और जहांगीरपुरी (342) समेत कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्तर दर्ज हुआ. PM 2.5 और PM 10 कण WHO सीमा से कई गुना अधिक पाए गए.
Read more »
Delhi AQI Today: National Capitals Air Quality Remains Poor Ahead Of DiwaliDelhi AQI Today: The AQI remained largely in the poor category in Delhi on Saturday ahead of the Diwali festivities. This comes after Stage I of the Graded Response Action Plan (GRAP) was imposed in Delhi-NCR earlier in the week.
Read more »
IMD Weather Today: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का खतरनाक ट्रेलर, आनंद विहार में 415 पहुंचा AQI, यहां तूफानी ...IMD Weather Today: उत्तर और पूर्वी भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही एयर पॉल्यूशन की समस्या भी गहराने लगी है. वहीं, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Read more »
IMD Weather Today: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का खतरनाक ट्रेलर, आनंद विहार में 415 पहुंचा AQI, यहां तूफानी ...IMD Weather Today: उत्तर और पूर्वी भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही एयर पॉल्यूशन की समस्या भी गहराने लगी है. वहीं, अरब सागर में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
Read more »
