Delhi Metro Update दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन DMRC ने गोल्डन लाइन पर सिर्फ साढ़े पांच माह में सुरंग बनाकर तैयार कर ली है। यह राजधानी की जनता के लिए खुशखबर है क्योंकि इस रूट पर तेजी से काम चल रहा है। पढ़िए आखिर गोल्डन लाइन पर मेट्रो में कहां तक सफर करने का मौका...
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीएमआरसी DMRC ने मेट्रो लाइन निर्माण में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली मेट्रो ने गोल्डन लाइन पर छतरपुर और छतरपुर मंदिर स्टेशन के बीच सुरंग का काम पूरा कर लिया है। यह काम पूरा होने पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को साइट का दौरा किया। गोल्डन लाइन पर 865 मीटर लंबी सुरंग को बनाया गया डीएमआरसी के चौथे चरण के तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत छतरपुर और छतरपुर मंदिर स्टेशन के बीच सुरंग निर्माण का कार्य पूरा किया गया। चौथे चरण के तहत 97 मीटर लंबी टीबीएम के द्वारा गोल्डन लाइन पर 865 मीटर लंबी सुरंग को साढ़े पांच महीने में बनाया गया। टीबीएम को टनल के अंदर से बाहर निकाल लिया गया है। यहां पर अप-और डाउन मूवमेंट के लिए दो समानांतर वृत्ताकार सुरंग ों का निर्माण किया जा रहा है। रिकॉर्ड समय में यह उपलब्धि हासिल की यह एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर का हिस्सा है। इस रूट पर अन्य समानांतर सुरंग का कार्य भी चल रहा है, जो इस वर्ष सितंबर तक पूरा हो जाएगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने सिर्फ साढ़े पांच महीने के रिकॉर्ड समय में यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट जनता को दिखाने चाहिए, ताकि उन्हें पता चल सके कि संबंधित प्रोजेक्ट में कितनी मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट को अगली बार सारे स्टेशन और बड़े चौराहों पर स्क्रीन लगाकर पर जनता को दिखाया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो छतरपुर और छतरपुर मंदिर के बीच जिस नए मेट्रो रूट पर यह सुरंग बनाई गई है, उसे एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बनाया जा रहा है। यह लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जोड़ेगी। इस रूट पर कुल 15 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेट्रो ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, कब शुरू होगा एक्वा लिंक लाइन का निर्माण? खर्च होंगे 2254 करोड़ वहीं, इस रूट के बन जाने से दिल्ली मेट्रो, दक्षिण दिल्ली के उन इलाकों में भी पहुंच जाएगी, जहां से मेट्रो अब तक दूर है। 23.
62 किलोमीटर लंबी इस लाइन को गोल्डन कलर कोड दिया गया है, यानी इस रूट पर चलने वाली मेट्रो को गोल्डन लाइन कहा जाएगा। सुरक्षा सावधानियों के बीच पूरा किया सुरंग का काम दिल्ली मेट्रो ने वायाडक्ट के नीचे सुरंग का निर्माण करते समय सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरती गईं हैं। आसपास की संरचनाओं पर अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों के साथ जमीनी हलचलों की निगरानी की गई। इन उपायों के साथ यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी सुरक्षा से कोई समझौता न हो। यह भी पढ़ें- Delhi Metro में सफर हो जाएगा और भी आसान, जल्द लॉन्च होने जा रहा है Virtual Smart Card चौथे चरण के तहत 40.109 किलोमीटर भूमिगत लाइनों का निर्माण डीएमआरसी के अनुसार, अब तक मंजूर किए गए चौथे चरण के तहत 40.109 किलोमीटर भूमिगत लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर में 19.343 किलोमीटर के भूमिगत रूट होंगे। तीसरे चरण में करीब 50 किलोमीटर भूमिगत रूट बनाए गए थे। ये हैं सुरंग से जुड़े प्रमुख बिंदु - सुरंग का निर्माण करीब 15 मीटर की गहराई पर किया गया है। - सुरंग में लगभग 618 रिंग लगाए गए हैं। इसका व्यास 5.8 मीटर है। - निर्माण कार्य में 66 केवी विद्युत एचटी लाइन को स्थानांतरित करने जैसी विभिन्न चुनौतियां थी। - दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो ट्रेन संचालन को बिना बाधित किए मौजूदा येलो लाइन वायाडक्ट के नीचे टीबीएम को पार किया गया। - सुरंग का निर्माण ईपीबीएम की प्रौद्योगिकी के साथ किया गया है। - यहां मुंडका की तरह मैकेनाइज्ड कास्टिंग यार्ड में सुरंग के रिंग बनाए गए हैं। इन कंक्रीट खंडों को मजबूती प्राप्त करने के लिए भाप शोधन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया।
Delhi Metro Metro Golden Line Delhi Metro Update Delhi Metro Train DMRC सुरंग छतरपुर मंदिर स्टेशन Tunnel Chhattarpur Mandir Station Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Metro: नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली एरोसिटी तक सिर्फ 66 मिनट में होगी यात्रा! जानें नए मेट्रो कॉरिडोर की डिटेल्सMetro: नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली एरोसिटी तक सिर्फ 66 मिनट में होगी यात्रा, जानें नए रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर की लागत और समय सीमा
Read more »
Paris Olympics 2024 Day 11: फाइनल में पहुंचकर विनेश ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज के लिए खेलेगी हॉकी टीम, नीरज भी फाइनल राउंड में पहुंचेParis Olympics 2024 Day 11: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचा तो हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा.
Read more »
Metro In Gurugram : 36 किलोमीटर लंबाई, 28 स्टेशन, ये मेट्रो लाइन गुरुग्राम वालों की बना देगी लाइफNew Metro Line : हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) के बोर्ड की हुई बैठक में सेक्टर 56-पंचगांव मेट्रो लाइन को लेकर सरकार की योजना की जानकारी दी गई.
Read more »
Yamuna Bank Metro Station: ट्रेन के सामने कूदा व्यक्ति, सुसाइड नोट में लिखा, अब जिंदगी अच्छी नहीं है...अलविदादिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन के तौर पर हुई है।
Read more »
Neeraj Chopra Final Match: "मुझे लगता है कि उनके...", 'गोल्ड' से चूके नीरज चोपड़ा तो पिता ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजहNeeraj Chopra Father Reaction Paris Olympics 2024: नीरज ने फ्रांस में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास
Read more »
विनेश फोगाट की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा, 'आपने इतिहास रचा है'विनेश फोगाट की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा, 'आपने इतिहास रचा है'
Read more »
