दिल्ली में होगी पानी की किल्लत, मुनक नहर का बांध टूटा, निचले इलाकों में भरा पानी

Delhi Munak Canal Broken News

दिल्ली में होगी पानी की किल्लत, मुनक नहर का बांध टूटा, निचले इलाकों में भरा पानी
Munak Canal BrokenJj Colony SubmergedDelhi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी जलमग्न हो गई और पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने WHO बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 पर बने बैराज का निरीक्षण किया।

राजेश पोद्दार, नई दिल्ली: दिल्ली को हरियाणा से पानी देने वाली बवाना मुनक नहर में देर रात एक बजे एक बड़ा हादसा हुआ। जेजे कॉलोनी की तरफ से नहर की दीवार टूट गई, जिसकी वजह से नहर का पानी आस-पास की कॉलोनियों में भर गया। पानी इतना ऊपर आया कि घरों में घुस गया और लोगों को अपने सामान खराब होने का डर सताने लगा। नहर के पास रहने वाले लोगों को रात भर पानी के बीच रहना पड़ा। सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची और फंसे लोगों को नाव से सुरक्षित जगह पर पहुंचा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि 10 से 15 दिन पहले ही नहर के पास से पानी लीकेज हो रहा था। पिछले कई दिनों से मुनक नहर में हरियाणा की तरफ से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि लोगों को निकालने के साथ नहर के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। पानी भरने की वजह से यहां की लाइट काट दी गई है। सुबह से बच्चों से बुजुर्ग तक सब बिना कुछ खाए इधर से उधर भटक रहे हैं।कई इलाकों में भरा पानीस्थानीय निवासी नरेश ने बताया कि जे, के, एल और एम ब्लॉक की तरफ से नहर टूट गई है। शुरुआत में चार ब्लॉक में पानी भर रहा था। तीन फीट तक पानी पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि पानी भरने की वजह से कॉलोनी का मुख्य रास्ता भी बंद हो गया है। रात के 12 बजे करीब घरों में पानी आना शुरू हुआ था और धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ता गया। सुबह करीब तीन बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची। तब से जिन लोगों के घरों में पानी भरा है, उसे निकालने का काम चल रहा है। पानी भरने की वजह से कोई भी अपने ऑफिस तक नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि 26 जून से नहर के कंक्रीट से पानी निकल रहा था।सुबह-सुबह पहुंचे सांसदक्षेत्र के सांसद योगेंद्र चांदोलिया लोगों की परेशानी का जायजा लेने सुबह-सुबह यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से बवाना की जेजे कॉलोनी के जे, के, एल और एम ब्लॉक में पानी भर गया है। कई साल पहले डीडीए ने यह कॉलोनी दिल्ली सरकार को दे दी थी। बताया कि सीवर और पानी की लाइन ने डालने के लिए डीडीए ने 18 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड को दिया था। अगर आज जल बोर्ड ने काम कर दिया होता, सीवर लाइन डल गई होती, तो यह नौबत नहीं आती। मुनक नहर का कंक्रीट का हिस्सा टूटा है, जिसे रिपेयर करने के लिए काम चल रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार से गुजारिश करेंगे कि वह पानी न छोड़े। तभी जाकर नहर के टूट हिस्से को रिपेयर किया जा सकता है।दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया निरीक्षणदिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने WHO बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 पर बने बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, '.

..पिछली बार यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया था कि वह तटबंध को तोड़ते हुए बैराज से टकराई थी जिसके कारण बैराज टूट गया था... इसे लेकर पूरे साल तैयारी चली है, इस बैराज को नया बनाया गया है, 32-32 HP के तीन पंप लगाए गए हैं, नई मशीनरी लगाई गई है... करीब 5 मीटर चौड़ा पत्थरों का तटबंध बनाया गया है, तैयारियां अच्छी हैं। किसी भी सूरत में अगर यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो भी यह तटबंध नहीं टूटेंगे... हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार यमुना का पानी शहर में नहीं घुसेगा...'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Munak Canal Broken Jj Colony Submerged Delhi Delhi News दिल्ली मुनक नहर दिल्ली पानी की किल्लत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पानी के बाद अब बिजली की किल्लत: दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, मंत्री आतिशी ने बताई कटौती की वजहपानी के बाद अब बिजली की किल्लत: दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, मंत्री आतिशी ने बताई कटौती की वजहपहले से पानी की किल्लत से जुझ रही दिल्ली में अब बिजली की कमी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दी है।
Read more »

पहरे में पानी, क्या है मुनक नहर की कहानी पहरे में पानी, क्या है मुनक नहर की कहानी दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो पानी छोड़ा है वो मुनक नहर से होता हुआ राजधानी तक पहुंचेगा.इस नहर से पानी की किसी तरह की चोरी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य जवानों की तैनाती भी कई गई है.
Read more »

पहरे में दिल्ली का पानी, क्या है मुनक नहर की कहानी पहरे में दिल्ली का पानी, क्या है मुनक नहर की कहानी दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो पानी छोड़ा है वो मुनक नहर से होता हुआ राजधानी तक पहुंचेगा.इस नहर से पानी की किसी तरह की चोरी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य जवानों की तैनाती भी कई गई है.
Read more »

दिनभर की थकान चुटकियों में होगी छूमंतर, पानी में मिलाकर नहाएं ये 1 चीजदिनभर की थकान चुटकियों में होगी छूमंतर, पानी में मिलाकर नहाएं ये 1 चीजदिनभर की थकान चुटकियों में होगी छूमंतर, पानी में मिलाकर नहाएं ये 1 चीज
Read more »

Delhi Water Crisis: AAP मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, 21 जून तक दिल्ली को नहीं मिला पानी तो करेंगी अनिश्चितकालीन अनशनDelhi Water Crisis: AAP मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, 21 जून तक दिल्ली को नहीं मिला पानी तो करेंगी अनिश्चितकालीन अनशनDelhi Water Crisis: दिल्ली में AAP मंत्री आतिशी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बताई राजधानी में पानी की किल्लत की बात, जानें क्यों कही अनशन की बात
Read more »

एक घंटे में डेढ़ इंच पानी बरसा, पानी-पानी हुआ शहरएक घंटे में डेढ़ इंच पानी बरसा, पानी-पानी हुआ शहरपहली बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, कई कॉलोनियों में पानी भरा जोधपुर.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:48