दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो पानी छोड़ा है वो मुनक नहर से होता हुआ राजधानी तक पहुंचेगा.इस नहर से पानी की किसी तरह की चोरी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य जवानों की तैनाती भी कई गई है.
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और यमुना के घटते जलस्तर की वजह से राजधानी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगी है. दिल्ली के कई इलाकों बढ़ते जल संकट की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है. ऐसे में अगर आने वाले दिनों में जल संकट को दूर नहीं किया गया तो इससे पूरी दिल्ली एक-एक बूंद के लिए तरस सकती है.
मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम आदेश पारित किया था. कोर्ट ने अपने आदेश में हिमाचल सरकार से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने की बात कही थी. साथ ही हरियाणा सरकार को निर्देश दिया था कि वह हिमाचल प्रदेश द्वारा दिल्ली के लिए जो पानी भेजा जा रहा है उसे बगैर किसी बाधा के दिल्ली के लिए छोड़ दें. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश से जो पानी दिल्ली आना है उसे मुनक नहर की मदद से दिल्ली पहुंचाया जाएगा. ऐसे में दिल्लीवालों की प्यास बुझाने के लिए मुनक नहर की महत्ता और बढ़ गई है. आज हम आपको मुनक नहर कब बना, ये कहां से कहां तक जाती है जैसी इससे जुड़ी कई अहम जानकारी देने जा रहे हैं. आइये जानते हैं मुनक नहर से जुड़ी अहम बातें...मुनक नहर को बनाने का कार्य 2003 में शुरू हुआ था जो 2012 मं बनकर तैयार हुआ. इसे हरियाणा सरकार ने बनाया था. यह नहर करनाल जिले में यमुना का पानी लेकर खूबरू और मंडोर बैराज से होकर दिल्ली के हैदरपुर पहुंचती है. मुनक नहर की कुल लंबाई 102 किलोमीटर की है. मुनक नहर का पानी रोकते ही दिल्ली के बड़े इलाके पर पड़ता है असरअगर मुनक नहर के पानी को किसी वजह से ही भी रोक दिया जाए तो इससे दिल्ली के एक बड़े हिस्से में पानी की कमी हो जाती है. कुछ साल पहले जब नहर के एक हिस्से के टूटने की वजह से पानी को रोका गया था तो दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट पैदा हो गया था. मुनक नहर से पानी चुराते दिखे थे टैंकर माफिया एनडीटीवी ने बीते दिनों रिपोर्ट दिखाई थी कि किस तरह से जो पानी मुनक नहर के रास्ते दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है उसे टैंकर माफिया कैसे चुरा रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने इसकी शिकायत उप-राज्यपाल से की थी. उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की गंभीरता को समझते हुए टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुनक नहर इलाके में दिल्ली पुलिस की तैनाती कर दी थी. अब इस इलाके में दिल्ली पुलिस के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को दिया था आदेशदिल्ली में पानी के बढ़ते संकट को देखते हुए कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को एक विशेष आदेश दिया था. इस आदेश में कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश सरकार राष्ट्रीय राजधानी के लिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़े. साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह दिल्ली तक पानी पहुंचाने को आसान बनाए. हिमाचल के सीएम सुक्खू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमने पानी छोड़ दिया है. हमने वकीलों से कहा है कि वे इस बारे में शीर्ष अदालत को सूचित करें.” हिमाचल सीएम ने कहा कि पानी हरियाणा से होकर दिल्ली जाएगा और "हमने अपना पानी नहीं रोका है.”राजधानी दिल्ली को कहां-कहां से मिलता है पानीदिल्ली में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से , गंगा नदी से और भाखरा नांगल होता है. 2023 की एक रिपोर्ट की अगर बात करें तो दिल्ली को को हर दिन यमुना से करीब 38.9 करोड़ गैलन, गंगा नदी से करीब 25.3 करोड़ गैलन और भाखरा नांगल से करीब 22.1 करोड़ गैलन पानी मिलता था. यानी 2023 में दिल्ली को कुल 95.3 करोड़ गैलन पानी मिलता था. जबकि 2024 में यह आंकड़ा 96.9 करोड़ गैलन हो गया है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Munak Canal Haryana Delhi Government
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजधानी पर मंडरा रहा जल संकट का खतरा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा हरियाणा; आतिशी ने लगाया आरोपदिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार मुनक नहर के जरिए राष्ट्रीय राजधानी को मिलने वाले 1050 क्यूसेक पानी को नहीं छोड़ रही है। प्रेस वार्ता में कहा कि गर्मियों में जब हरियाणा 1050 क्यूसेक पानी छोड़ता है तो दिल्ली को लगभग 995 क्यूसेक पानी मिलता है।हालांकि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली को कम पानी मिल रहा...
Read more »
मुनक नहर के जरिए दिल्ली के हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी नहीं छोड़ रहा हरियाणा : आतिशीदिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि गर्मियों के दौरान जब हरियाणा 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ता है तो दिल्ली को लगभग 995 क्यूसेक पानी मिलता है.
Read more »
Water Crisis Delhi : हिमाचल से दिल्ली को पानी के लिए अभी करना होगा इंतजार, धरातल पर नहीं हुआ कुछ कामपानी की किल्लत से दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है।
Read more »
दिल्ली में जल संकट: आतिशी बोलीं- हरियाणा सरकार जानबूझकर और 'अवैध रूप' से रोक रही है दिल्ली में पानी की आपूर्तिआतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार शहर के लिए कम पानी छोड़ रही है, जिसके कारण दिल्ली पानी की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में असमर्थ है।
Read more »
ये कातिल नहीं 'खलनायक' है: प्रेमी ने हंसते हुए गुनाह कबूला, बोला- धोखे की सजा मौत; देखें दरिंदे का कबूलनामाये फिल्मी कहानी नहीं, खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी के कब्रिस्तान में हुई महिला आसमां की हत्या के खुलासे की कहानी है।
Read more »
मुनक नहर पर पेट्रोलिंग, दिल्ली पुलिस की सख्ती... आजतक के स्टिंग ऑपरेशन के बाद टैंकर माफिया पर शुरू हुआ एक्शनदिल्ली में जल संकट के बीच टैंकर माफिया मालामाल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों से मोटी रकम वसूलकर पानी की सप्लाई कर रहे हैं. आजतक के स्टिंग में ऑपरेशन टैंकर माफिया की सच्चाई सामने आने के बाद उपराज्यपाल से लेकर दिल्ली सरकार तक अलर्ट हो गई है. जांच में पता चला कि मुनक नहर के किनारे बोरवेल से पानी निकाला जाता है और ये पानी दिल्ली में सप्लाई किया जाता है.
Read more »
