दिल्ली में फरवरी में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है, जो पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहा। रविवार को AQI 229 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। PM10 और PM2.5 का स्तर मानकों से लगभग पौने दो गुना अधिक है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार अपेक्षाकृत गर्म मौसम होने के बावजूद फरवरी में भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि जनवरी के बाद अब फरवरी का महीना भी पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित है। फरवरी के अभी तक के दिन पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित हैं। मानकों से लगभग पौने दो गुना प्रदूषक कण मौजूद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को राजधानी का एक्यूआई 229 रहा। इस स्तर की हवा को 'खराब' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 213 रहा था। यानी शनिवार की तुलना में इसमें 16 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। रविवार की शाम चार बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का स्तर 187 और पीएम 2.
5 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी हवा में मानकों से लगभग पौने दो गुना प्रदूषक कण मौजूद है। प्रदूषण का स्तर भी पहले से ज्यादा राजधानी दिल्ली में जनवरी का महीना पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित रहा था। फरवरी के भी अभी तक के दिन पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रदूषित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सर्दियों के जाने के साथ ही हवा की रफ्तार पहले से तेज होने लगती है। गर्म मौसम के चलते भी प्रदूषक कणों का विसर्जन तेज हो जाता है, लेकिन इस बार हवा की रफ्तार कम है। इससे प्रदूषण का स्तर भी पहले से ज्यादा है। 30 डिग्री के पार होने को है दिल्ली का तापमान दिल्ली का मौसम लगातार गर्म हो रहा है। साफ आसमान और तेज धूप के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 27 प्रतिशत रिकाॅर्ड हुआ। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान पर जाएं तो गर्मी अब लगातार बढ़ेगी। 28 फरवरी तक अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- सराय काले खां से पहली बार यात्रियों को लेकर दौड़ी नमो भारत, 82 किमी लंबी दिल्ली-मेरठ की दूरी तय की 60 मिनट में यह भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा लटकी, देखकर सहम गए लोग यह भी पढ़ें- 'मसाज पार्लर खोला है?' साउथ दिल्ली में पड़ोसियों ने नॉर्थ-ईस्ट की 3 युवतियों के साथ किया नस्लभेदी बर्ताव, VIDEO वायरल यह भी पढ़ें- दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, 21 प्रस्तावित स्टेशनों की समीक्षा के बाद 7 नाम संशोधित व 2 पूरी तरह बदले
February Pollution Delhi Delhi AQI 229 Air Quality Delhi Delhi Weather Rising Temperatures Delhi PM2.5 Levels Delhi PM10 Levels Delhi Pollution Forecast Delhi New Delhi City New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेड़ बढ़ेंगे तो दिल्ली में घटने लगेगा AQI, प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणीसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि पेड़ लगाने से दिल्ली-एनसीआर के AQI में सुधार हो सकता है
Read more »
भरतपुर में सूखी झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबूभरतपुर के झारौटी गांव में बाढ़ गंगा नदी के पास सूखी झाड़ियों में आग लग गई, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन से 400 मीटर की दूरी पर थी। फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
Read more »
H-1B Visa: মায়ের সঙ্গে শেষ দেখা হল না! H-1B ভিসা না মেলায় ৮ বছর টেক্সাস থেকে ফেরা হয়নি দেশে, ‘স্ট্রেসে’ মারাই গেলেন যুবক শশী...Never got H1B visa could not visit home in 8 years 30 year old Indian man Sasikanth Reddy Donthireddy dies in US was under a lot of stress
Read more »
पाकिस्तान के गैस सेक्टर को चोरी और अनियमितताओं से 30 अरब रुपए का नुकसानपाकिस्तान के गैस सेक्टर को चोरी और अनियमितताओं के कारण हर साल 30 अरब रुपए का नुकसान हो रहा है, जिससे वित्तीय बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सांसदों ने इस पर चिंता जताई है।
Read more »
2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति
Read more »
Weather Today: यूपी में आग बरसाएगा मौसम! लखनऊ-आगरा में अब बढ़ेगी गर्मीहोली से पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा सहित कई शहरों में दिन में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Read more »
