2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति

कूटनीति News

2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्रा
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार : ब्राजील के राष्ट्रपति

"नई दिल्ली, 21 फरवरी । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक बढ़कर 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर का लगभग दोगुना होगा।Advertisment उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-ब्राजील बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस फोरम का आयोजन फिक्की, डीपीआईआईटी, ब्राजील के विदेश मंत्रालय, विकास, उद्योग, व्यापार और सेवाएं मंत्रालय तथा एपेक्सब्राजील के सहयोग से किया गया था। लूला ने कहा कि 2006 में जब भारत और ब्राजील ने रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी, तब दोनों देशों के बीच व्यापार केवल 2.

4 अरब डॉलर था। अब यह बढ़कर 15 अरब डॉलर हो गया है और पिछले साल इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अभी भी दोनों देशों की क्षमता से कम है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच दूरी मायने नहीं रखती, क्योंकि दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं और अब दोनों देश आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस लक्ष्य का समर्थन करते हुए कहा कि 15 अरब डॉलर का व्यापार अभी पर्याप्त नहीं है और इसे और तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ब्राजील के पास नायोबियम, लिथियम और लौह अयस्क जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधन हैं, जबकि भारत के पास मजबूत तकनीक और विनिर्माण क्षमता है। दोनों देश मिलकर वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने ब्राजील को कृषि, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में मजबूत देश बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भारत और ब्राजील के बीच सहयोग के बड़े अवसर हैं। उन्होंने ब्राजील की कंपनियों को भारत में निवेश और साझेदारी के लिए भी आमंत्रित किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच बायोएनर्जी, लौह अयस्क, फार्मास्यूटिकल्स, व्यापार और एयरोस्पेस से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। एनएमडीसी, वेल और अडानी गंगावरम पोर्ट के बीच लगभग 500 मिलियन डॉलर की लागत से लौह अयस्क ब्लेंडिंग सुविधा स्थापित करने के लिए समझौता हुआ। फार्मा क्षेत्र में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं के संयुक्त शोध और उत्पादन के लिए भी समझौते हुए। एयरोस्पेस क्षेत्र में ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर और अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में ई175 रीजनल जेट की असेंबली लाइन स्थापित करने के लिए समझौता किया। इसके अलावा, एपेक्सब्राजील और फिक्की के बीच व्यापार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौता हुआ। दोनों नेताओं ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में विकासशील देशों के हितों की रक्षा और बौद्धिक संपदा अधिकारों में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। --आईएएनएस एएमटी/एससीएच डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय 2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत और ब्रा न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Christmas Bumper Ticket: 20 കോടി ക്രിസ്മസ് ബമ്പറടിച്ച ലോട്ടറി നഷ്ടപ്പെട്ടു; പരാതിയുമായി റിട്ട. എ എസ് ഐChristmas Bumper Ticket: 20 കോടി ക്രിസ്മസ് ബമ്പറടിച്ച ലോട്ടറി നഷ്ടപ്പെട്ടു; പരാതിയുമായി റിട്ട. എ എസ് ഐപിറവത്തെ കൊറിയർ സ്ഥാപനത്തിൽ നിന്ന് ജനുവരി 30 നാണ് നെയ്‌പാത്രം കൊറിയർ ചെയ്തത്
Read more »

स्पेशल ट्रीटमेंट कार्ड से होगी मलेरिया के मरीजों की निगरानी, 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त का लक्ष्यस्पेशल ट्रीटमेंट कार्ड से होगी मलेरिया के मरीजों की निगरानी, 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त का लक्ष्यदेश को 2030 तक मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत, लखनऊ में स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अब मलेरिया मरीजों की निगरानी 'स्पेशल ट्रीटमेंट कार्ड' से की जाएगी, जिसमें 14 दिन का दवा कोर्स पूरा करना अनिवार्य होगा। इस पहल के तहत, टेक्नीशियन, डॉक्टर, आशा कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिकारी नियमित जांच करेंगे, जिससे डेटा पोर्टल पर अपलोड कर...
Read more »

न्यूजीलैंड की कंपनी ने न्यूक्लियर फ्यूजन में हासिल की बड़ी सफलता, 2030 तक घरों में बिजली!न्यूजीलैंड की कंपनी ने न्यूक्लियर फ्यूजन में हासिल की बड़ी सफलता, 2030 तक घरों में बिजली!न्यूजीलैंड की एक स्टार्टअप ओपनस्टार टेक्नोलॉजीज ने परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन) की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे 2030 तक घरों में बिजली पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कंपनी ने हवा में तैरते चुंबक का उपयोग करके प्लाज्मा को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है, जो स्वच्छ और असीमित ऊर्जा का स्रोत हो सकता है।
Read more »

न्यूजीलैंड की कंपनी ने परमाणु संलयन में हासिल की बड़ी सफलता, 2030 तक घर-घर बिजली का सपनान्यूजीलैंड की कंपनी ने परमाणु संलयन में हासिल की बड़ी सफलता, 2030 तक घर-घर बिजली का सपनान्यूजीलैंड की कंपनी ओपनस्टार टेक्नोलॉजीज ने परमाणु संलयन को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है, जो ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी ने हवा में तैरते चुंबक का उपयोग करके प्लाज्मा को नियंत्रित किया है, जिससे स्वच्छ और असीमित ऊर्जा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह सफलता 2030 तक वाणिज्यिक परमाणु रिएक्टरों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है, जो कोयले और गैस पर निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है।
Read more »

पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव 2026: मतदान 20 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्चपंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव 2026: मतदान 20 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्चपंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में सीनेट चुनाव 2026 की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीयू प्रशासन ने रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से 15 सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदान 20 सितंबर को होगा और नए स्नातकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पुरानी डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
Read more »

ई-कॉमर्स और स्टार्टअप के लिए यूपी बनेगा AI हब, 25 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देगी योगी सरकारई-कॉमर्स और स्टार्टअप के लिए यूपी बनेगा AI हब, 25 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देगी योगी सरकारसीएम योगी ने यूपी के 25 लाख युवाओं को मुफ्त एआई वर्जन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। 2030 तक 5 गीगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर हब बनाने की भी योजना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:42:18