Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है.
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, बिहार और तटीय तमिलनाडु में रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा, मध्यम से तीव्र तूफान, तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना है.आकाशीय बिजली गिरने से 61 की मौतबिहार में ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई. इसके बाद भोजपुर , सीवान, गया, पटना और शेखपुरा , जमुई और जहानाबाद हैं. गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है. राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट'' जारी किया.15 फ्लाइट्स डायवर्टदिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया. हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें.''भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों मे शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से राज्य भर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली और दिन के अधिकतम तापमान में औसतन लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.चमोली के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिशउत्तराखंड में चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से निकला मलबा कई दुकानों और होटल में भर गया. आईएमडी ने लोगों को घरों के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिशहिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा में आंधी आई जबकि धर्मशाला में लू की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर 12 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की आशंका संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है.
Delhi Weather Bihar Weather UP Weather Rain Update Rain In Chamoli Weather News वेदर अपडेट दिल्ली का मौसम बिहार का मौसम यूपी का मौसम बारिश अपडेट चमौली में बारिश मौसम समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से राहतWeather changed due to drizzle along with dust storm in Delhi-NCR, Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से राहत
Read more »
बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से कहर, 25 लोगों की मौत, नालंदा का बुरा हालबिहार में आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया है. आकाशीय बिजली, आंधी और बारिश की वजह से राज्य में 25 लोगों की मौत हो गई जिसमें नालंदा सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां एक पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. सीएम नीतीश कुमार ने इस पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है.
Read more »
यूपी में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत, मुआवजे का ऐलानUP News: यूपी में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान
Read more »
यूपी और बिहार में मौसम का रौद्र रूप, आंधी, तूफान, बिजली गिरने से हाहाकार, 56 से ज्‍यादा लोगों की मौतWeather News: भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से बिहार में 34 लोगों की मौत | Heatwave | Thunderstorm
Read more »
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर... 15 फ्लाइट्स डायवर्ट, मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित, एक की मौतदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम की इस अचानक तब्दीली के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. वहीं मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं.
Read more »
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान ने मचाही तबाही; 1 की मौत, 18 पेड़ गिरे, 5 घर भी ढह गए, 15 फ्लाइट्स डायवर्टDelhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और हल्की बारिश से मौसम बदला, मधु विहार में दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल. सराय रोहिल्ला में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त. 15 से ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट.
Read more »
