Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं और हल्की बारिश से मौसम बदला, मधु विहार में दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल. सराय रोहिल्ला में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त. 15 से ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश से जहां मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. वहीं, धूल भरी आंधी के दौरान मधु विहार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए.
पूर्वी दिल्ली के एडीसीपी 1 विनीत कुमार ने कहा, “शाम 7 बजे के आसपास, हमें एक पीसीआर कॉल मिली… जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमें पता चला कि 6 मंजिल की इमारत का निर्माण चल रहा था और इमारत की एक दीवार गिर गई है. एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए… घायलों को अस्पताल ले जाया गया… धूल भरी आंधी के दौरान दीवार गिर गई.” इसी तरह से, दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तेज आंधी की वजह से पुरानी दिल्ली के फतेहपुरी में चर्च मिशन रोड पर पुराना पेड़ गिर गया. दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आंधी-तूफान की वजह से रात 10 बजे तक उन्हें 18 पेड़ों के गिरने और 5 घरों के ढहने की कॉल मिली थी. हरियाणा के गुरुग्राम में भी द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक साइनबोर्ड गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई. राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. 15 से ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया. हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें.” विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि दिल्ली और जयपुर में धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लिहाजा हवाई यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
Delhi Ncr Rain Delhi Ncr Dust Storm Delhi Ncr Today Weather Delhi Ncr Weather Today Delhi Ncr Weather News Delhi Ncr Weather Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका में तूफान से भारी तबाही, 17 की मौत, टूट गए घर, जंगल जलकर राखUS Storm: टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक सेफ्टी के मुताबिक, तेज़ हवाओं, धूल भरे तूफ़ानों और पास के जंगल में लगी भीषण आग से निकलने वाले धुएं की वजह से हालात और भी बिगड़ गए.
Read more »
US: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत; हजारों घरों को भारी नुकसानअमेरिका के कई इलाकों में आए जबरदस्त तूफान में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में
Read more »
Video: अमेरिका में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, घरों के उड़े परखच्चे; 32 लोगों की मौतमिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने बताया तीन काउंटियों में छह लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग लापता हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने बताया पूरे राज्य में 29 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने जानकारी दी कि टेक्सास पैनहैंडल के अमरिलो में धूल भरी आंधी चलने के कारण कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो...
Read more »
UP Top News: यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी, पानी के साथ गिरे ओलेUP Top News: यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी, पानी के साथ गिरे ओले, पांच PCS अफसरों के तबादले, पढ़ें पल-पल की अपडेट
Read more »
VIDEO: दिल्ली में कई साल बाद तेज आंधी-तूफान... गिरे कई पेड़, 15 फ्लाइट्स डायवर्टDelhi Weather Report Today: दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ली है, शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश की संभावना है। हालांकि, 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा, जिसके बाद लू चलने की संभावना...
Read more »
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर... 15 फ्लाइट्स डायवर्ट, मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित, एक की मौतदिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम की इस अचानक तब्दीली के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. वहीं मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं.
Read more »
