दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम की इस अचानक तब्दीली के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. वहीं मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट ली. तेज धूल भरी आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. पूर्वी दिल्ली के थाना मधु विहार इलाके में तेज आंधी से निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए.
मौसम की इस अचानक तब्दीली के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई संचालन बाधित हो गया. रात 9 बजे तक 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई है. Advertisementभारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर गए. जिनमें मंडी हाउस और दिल्ली गेट जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं. एक बाइक पर पेड़ गिर गया, इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. सड़क पर मलबा होने के कारण एक अन्य स्थान पर यातायात बाधित हुआ. तेज हवाओं के कारण धूल और मलबा उड़ता हुआ दिखाया गया, जिससे सड़कें और इमारतें आंशिक रूप से ढक गईं, जिससे लोगों को असुविधा हुई.ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR और हरियाणा में धूल भरी आंधी, अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश का अलर्ट #WATCH | Delhi: Several parts of the National Capital experienced light rain after a sudden change in the weather this evening. pic.twitter.com/DUUBNBQwkb— ANI April 11, 2025फ्लाइट्स और मेट्रो सेवाएं प्रभावितआंधी-तूफान से फ्लाइट्स के अलावा दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुईं. विशेष रूप से ओवरग्राउंड रूट्स पर मेट्रो को एहतियात के तौर पर सीमित गति से चलाया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरग्राउंड सेक्शन्स में मेट्रो की रफ्तार कम कर दी गई है, जिससे कुछ स्थानों पर ट्रेनों के समय में देरी हुई. यात्रियों को स्टेशनों पर अतिरिक्त समय तक रुकना पड़ा और प्लेटफॉर्म्स पर भीड़ जमा हो गई. Advertisement#WATCH | Delhi: Several vehicles were damaged after a tree fell in the Sarai Rohilla area of Delhi.The National Capital experienced dust storms earlier this evening after a sudden change in the weather. pic.twitter.com/2NqVVl9G6W— ANI April 11, 2025अगले तीन घंटे तक आंधी-तूफान का अनुमानअधिकारियों ने अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र , हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने लोगों को इस अवधि के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और खुले क्षेत्रों में रहने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि संभावित ओलावृष्टि से लोगों को चोट लग सकती है. कमजोर स्ट्रक्ट्रर्स भरभराकर गिर सकते हैं, वहीं, तेज हवाओं और ओलों से बागानों, कृषि उपज और खड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है. ये भी देखें
City On Red Alert For Next Two Hours दिल्ली में आंधी-तूफान दिल्ली में मौसम दिल्ली की गर्मी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट,30KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएंUP Weather: यूपी में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 30KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD का अलर्ट जारी
Read more »
सना में अमेरिकी हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत, 15 घायलसना में अमेरिकी हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल
Read more »
गर्मी में फ्लाइट को लेकर रहें बेफ्रिक, नहीं होगी टिकटों के लिए मारामारी, हर हफ्ते उड़ेंगें 25000 से ज्यादा ...इस साल भारतीय एयरलाइंस कंपनियां पिछले साल की तुलना में गर्मियों में ज्यादा फ्लाइट्स संचालित करेंगी, साथ ही इस वर्ष 3 नई एयरलाइन कंपनी भी अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं.
Read more »
8 राज्यों में आंधी-तूफान, यहां आसमान से बरसेगी आफत! जानें दिल्ली में IMD अलर्टWeather Update: 8 राज्यों में आंधी-तूफान, 5 में झमाझम बारिश, यहां आसमान से बरसेगी आफत! जानें दिल्ली में IMD का अलर्ट
Read more »
बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से कहर, 25 लोगों की मौत, नालंदा का बुरा हालबिहार में आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया है. आकाशीय बिजली, आंधी और बारिश की वजह से राज्य में 25 लोगों की मौत हो गई जिसमें नालंदा सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां एक पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. सीएम नीतीश कुमार ने इस पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है.
Read more »
VIDEO: दिल्ली में कई साल बाद तेज आंधी-तूफान... गिरे कई पेड़, 15 फ्लाइट्स डायवर्टDelhi Weather Report Today: दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ली है, शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश की संभावना है। हालांकि, 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर से बढ़ने लगेगा, जिसके बाद लू चलने की संभावना...
Read more »
