दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 500 के करीब, अगले 24 घंटे में होगा ये बड़ा बदलाव

Delhi News

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 500 के करीब, अगले 24 घंटे में होगा ये बड़ा बदलाव
Delhi Aqi TodayDelhi AqiDelhi Air Pollution
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

दिल्ली की हवा अभी देश में सबसे ज्यादा खराब है. इतनी खराब कि लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. बुधवार को पहली बार इस मौसम में AQI गंभीर स्थिति में पहुंच गया और आज भी कुछ इसी तरह के हालात हैं. कई इलाकों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है.

दिल्ली NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI आज भी "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया हैं. सफर के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में AQI गिरकर 432 पर आ गया जो गंभीर श्रेणी में आता है.

कल शाम 4 बजे यह 418 था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर गंभीर दर्ज किया गया और लोगों को कोई राहत नहीं है. एनसीआर के अधिकांश इलाके आज भी स्मॉग की पतली चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं और कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है. मतलब ये कि आज भी राहत की सांस नहीं मिलेगी. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ेगी तो तब मामूली राहत मिल सकती है. इन इलाकों में हालात गंभीर 14 स्टेशन जहां सुबह 6 बजे औसत AQI गंभीर+ श्रेणी में है, वे इस प्रकार हैं- आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणीविवेक विहार, वजीरपुरAdvertisementसुबह 6 बजे सबसे अधिक AQI वाली जगहों में आनंद विहार-473, पटपड़गंज-472, अशोक विहार-471, जहांगीरपुरी-470 है. कल रात से दिल्ली का औसत AQI में थोड़ा सुधरा जरूर है लेकिन कल सुबह और शाम के औसत से अभी भी अधिक है.यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर कंट्रोल के दावे की खुली पोल, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट देने में फर्जीवाड़े का खुलासा आज सुबह के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली के जहांगीरपुरी का AQI 606 जो काफी खतरनाक है. इसके अलावा, पंजाबी बाग में 473,इंडिया गेट में 378, सरस्वती कॉलेज दिल्ली का एक्यूआई 438 रहा. बुधवार को भी 36 सेंटर में से 35 सेंटर के AQI 400 से ज्यादा दर्ज किए गए. वही 25 सेंटर के AQI तो 450 से ज्यादा रहे. सबसे ज्यादा पॉल्यूशन कंट्रीब्यूटर रहीं गाड़ियां वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन दिल्ली के प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता था, जिसकी अनुमानित हिस्सेदारी लगभग 13.3 प्रतिशत रही.दिल्ली में आज भी धुंध रहने का अनुमान है और प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है. पूरे दिन हवा की गति शांत रहने की उम्मीद है. शुक्रवार से हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है· इस सप्ताहांत या अगले सप्ताह की शुरुआत तक न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना हैAdvertisementयह भी पढ़ें: 'दिल्ली भी घेरती और लाहौर भी आरोप लगाता है, हमारा धुआं क्या...', प्रदूषण पर भगवंत मान ने ली चुटकीशून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच को 'गंभीर' और 450 से ऊपर को 'गंभीर प्लस' माना जाता है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi Aqi Today Delhi Aqi Delhi Air Pollution Delhi Delhi Air Quality Delhi Severe Air Quality Delhi Pollution Delhi Aqi Now CPCB Delhi SMOG Delhi News Delhi NCR AQI Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, लागू हुआ GRAP-2, कल से ये गाड़ियां बंददिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, लागू हुआ GRAP-2, कल से ये गाड़ियां बंदGRAP-2 implemented In Delhi: दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि AQI 300 के पार चला गया है
Read more »

दीपावली पर आतिशबाजी के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत, कहा- बाहर निकलना हुआ मुश्किलदीपावली पर आतिशबाजी के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत, कहा- बाहर निकलना हुआ मुश्किलदिल्ली में दीपावली के अगले दिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है और वह मास्क लगाने पर मजबूर हुए हैं।
Read more »

दिल्‍ली में दीवाली पर आतिशबाजी से AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल!दिल्‍ली में दीवाली पर आतिशबाजी से AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल!दिल्‍ली के वजीरपुर में सुबह 6 बजे एक्‍यूआई लेवल 325 दर्ज किया गया, लेकिन आईटीओ चौक पर सुबह 6 बजे एक्‍यूआई का स्‍तर 253 दर्ज किया गया. दरअसल, दिल्ली में अच्छी रफ्तार से चल रही हवा के कारण ही कई इलाके में प्रदूषण लेवल कम नजर आ रहा है.
Read more »

पटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पार
Read more »

दिल्ली में और 'दमघोंटू' हुई हवा, गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में और 'दमघोंटू' हुई हवा, गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली के मुंडका में आज सुबह AQI 466, डीआईटी में 442, आनंद विहार में 438, न्यू सरुप नगर में 395 AQI दर्ज, किया गया।
Read more »

दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, इस सीजन में पहली बार 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQIदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, इस सीजन में पहली बार 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQIनई दिल्ली में वायु की गुणवत्ता इस मौसम में पहली बार 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई, तथा वाहनों से निकलने वाले धुएं और पराली जलाने से प्रदूषण में तेज वृद्धि के कारण AQI 429 तक पहुंच गया, जिससे शहर धुंध की चादर में लिपट गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:36:47