GRAP-2 implemented In Delhi: दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि AQI 300 के पार चला गया है
GRAP-2 implemented In Delhi: दिल्ली में AQI 300 के पार चला गया है. जिसकी वजह से लोगों का सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. दिल्ली में ग्रैप-2 कल सुबह 8 बजे से लागू किया जा रहा है.दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है.
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार चला गया है. जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है. साथ ही दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान 2 लागू कर दिया गया है. बता दें कि राजधानी ग्रैप-1 पहले से ही लागू है, लेकिन दिन-प्रतिदिन वायु प्रदूषण का स्तर गिरते जा रहा है. बता दें कि 22 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से दिल्ली समेत दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 2 लागू होने जा रहा है. सोमवार को CAQM ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में ग्रैप लेवर 1 पहले से ही लागू किया गया था.ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान सरकार की एक योजना है, जिसे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए बनाया गया है. ग्रैप के चार लेवल होते हैं- हवा की गुणवत्ता जैसे-जैसे खराब होती है, वैसे-वैसे AQI का लेवल बढ़ता जाता है और उसी के हिसाब से ग्रैप का लेवल भी बढ़ता जाता है. ग्रैप-2 के लागू होते ही कई गाड़ियों और कार्यों पर रोक लग जाती है. जिससे हवा की गुणवत्ता खराब होने से रोका जा सके.ग्रैप-1 में प्रदेश में निर्माण कार्य और साइटों पर धूल कम करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया जाता है. इसमें AQI लेवल 201-300 के बीच होता है. ग्रैप-2 में AQI लेवल में 301-400 के बीच दूसरा ग्रैप होता है. 400-500 के बीच ग्रैप-3 लागू होता है. वहीं, जब 500 से ज्यादा AQI हो जाता है, तो ग्रैप-4 लागू किया जाता है.ग्रैप-2 में चिन्हित सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता है. वहीं, धूल को रोकने के लिए भारी गाड़ियों का आना-जाना बंद कर दिया जाता है. निजी परिवहन को कम करने के लिए वाहनों के पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाता है.
AQI Air Pollution AQI Le Delhi News Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Air Pollution: इस बार दिल्ली का होने वाला है बुरा हाल, 6 साल में पहली बार सितंबर में ही सांस लेना हुआ मुश्किलDelhi-NCR Air Pollution Level Today: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सितंबर में ही खतरनाक हो गया है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 235 दर्ज किया गया, जो पिछले 6 सालों में सबसे खराब है। बारिश न होने के कारण स्थिति और बिगड़ रही है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्तों में हालात और गंभीर हो सकते...
Read more »
Delhi: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी मेंबर के चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP, मुख्यमंत्री आतिशी ने की घोषणादिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की आखिरी खाली सीट के लिए शुक्रवार यानी कल मतदान हुआ। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हिस्सा नहीं लिया।
Read more »
MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव: AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, कहा- नियम कानून को ताक पर रखकर हुआ चुनावदिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की आखिरी खाली सीट के लिए शुक्रवार यानी कल मतदान हुआ। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हिस्सा नहीं लिया।
Read more »
लेबनान में इसराइल के आठ सैनिकों के मारे जाने के बाद हिज़्बुल्लाह क्या कह रहा है?इसराइल के लिए ये बड़ा नुक़सान है और वो भी तब हुआ है, जब उसने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ ज़मीन से हमले की घोषणा के बाद हुआ.
Read more »
Punjab News: पराली के धुएं ने बढ़ाया प्रदूषण, बठिंडा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल; AQI हुआ 500 के पारपंजाब में पराली जलाने और पटाखों के कारण वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। बठिंडा में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है जो सबसे खतरनाक स्तर है। राज्य के अन्य जिलों में भी एक्यूआई बढ़ रहा है। सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रही है और विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पंजाब के अधिकतर जिलों में पिछले कुछ दिनों से AQI 100 से ज्यादा...
Read more »
GRAP-2: बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में लागू हुआ ग्रैप-2, जानिए कल से क्या-क्या रहेंगी पाबंदियांदिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू की गई, जिनमें डीजल जनरेटर पर रोक, पार्किंग फीस में इजाफा, और सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों तथा मेट्रो सेवा का विस्तार शामिल है। प्राकृतिक गैस, बायोगैस, एलपीजी से चलने वाले जेनरेटर ही चल...
Read more »
