दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं। प्रीमियम डीजल और XP100 पेट्रोल महंगा हो गया है, जबकि फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदना भी महंगा हो गया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ा है। ऐसी ही कई चीजों में परिवर्तन आज से लागू हो गए हैं...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक अप्रैल 2026 से कई जरूरी चीजों के दाम और सेवा शुल्क में बदलाव हो गया है। प्रीमियम डीजल की कीमत में 1.50 प्रति लीटर और XP100 पेट्रोल की कीमत 149 से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा सार्वजनिक वाहनों में VLTD और इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र के साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू हो गया है। श्रमिकों की दैनिक मजदूरी भी बढ़ाई गई है। इन बदलावों से आम उपभोक्ता, परिवहन और शिक्षा क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ऐसे में आज आपको यह जानना जरूरी है कि आज से किन चीजों के लिए आपको अब अपनी जेब पर अतिरिक्त बोझ देना होगा.
.. फरीदाबाद में प्रॉपर्टी हुईं महंगी एक अप्रैल यानी बुधवार से नए कलेक्टर रेट के अनुसार रजिस्ट्रियां होंगी। इस बार 15 से 75 प्रतिशत तक रेट में बढ़ोतरी की गई है। इसे लेकर प्रापर्टी बाजार में खूब हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि पिछली बार एक अगस्त 2015 को भी 10 से 50 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए थे। अब और रेट में बढ़ोतरी को लेकर रियल एस्टेट कारोबारी परेशान हैं। इसका सीधा असर खरीद-फरोख्त पर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 8 महीने में दो बार बढ़ गए कलेक्टर रेट गुरुग्राम में भी प्रॉपर्टी खरदने के लिए ज्यादा खोलनी होगी जेब साइबर सिटी गुरुग्राम में रियल एस्टेट में पिछले काफी समय से तेजी का दौर चल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से जहां राजस्व में बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट में आएगा बूम, इन इलाकों में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ेंगे जमीन के दाम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के खेड़कीदौला टोल प्लाजा हुआ महंगा असुविधाओं के प्रतीक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के खेड़कीदौला टोल प्लाजा से निकलना एक अप्रैल से और महंगा हो जाएगा। छह महीने के भीतर टोल दर में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई लेकिन सुविधाएं बढ़ाने के ऊपर ध्यान नहीं। जो स्थिति एक्सप्रेसवे की छह महीने पहले थी, कमोवेश वही आज भी है। न सड़क की मरम्मत हुई, न अवैध कट बंद हुए, न रेलिंग दुरुस्त हुई और न ही लाइटों की स्थिति में कोई सुधार हुआ। हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पिछले दो साल से मरम्मत की बाट जोह रहा है। एनएचएआइ फ्लाईओवर में बने एक गड्ढे को ठीक करने में नाकाम है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के खेड़कीदौला टोल प्लाजा से निकलना महंगा, 1 अप्रैल से चुकाना पड़ेगा 20 रुपये ज्यादा आज से डीटीसी करेगी सभी बसों का संचालन दिल्ली में अब बसों का संचालन पूरी तरह से डीटीसी के हवाले हो गया है। कुछ माह पहले ही सरकार ने एक अप्रैल से डिम्ट्स की बसों के डीटीसी के बेडे में शामिल किए जाने की घोषणा की थी। डीटीसी के बेड़े में अब अधिकारिक रूप से रिक 2650 बसें भी डीटीसी के बेडे में आ गई हैं, इनके लिए कागजी कार्रवाई अब पूरी की जा चुकी है। इनमें 1750 सीएनजी बसें भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब डीटीसी संभालेगी सभी 6100 बसों का संचालन, नया टाइम-टेबल होगा लागू गीला और सूखा कचरा अलग करना हुआ अनिवार्य दिल्ली में आज से ठोस कचरा निस्तारण नियम 2026 लागू हो रहे हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और एमसीडी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। एमसीडी अब एक दिन छोड़कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कचरा अलग-अलग करने के नए नियम 1 अप्रैल से लागू, एक दिन छोड़कर होगा संग्रहण मकान का सूचीकरण जनगणना के तहत शुरू लुटियंस दिल्ली में आज से मकान का सूचीकरण जनगणना के तहत शुरू हो रहा है। नागरिकों को स्वः गणना पोर्टल के जरिये करनी है लेकिन एनडीएमसी इलाके की ज्यादातर आरडब्ल्यूए इसको लेकर असमंजस में हैं। क्योंकि उन्हें या तो जानकारी नहीं है या फिर अधिकारियों के आवासीय परिसर लगातार बदलने से इसमें समस्या आ रही है। अधिकारियों को भी समझ नहीं आ रहा है बार-बार बदल रहे मकान में वह अपने मकान का सूचीकरण कैसे करें। यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से लुटियंस दिल्ली में मकान सूचीकरण शुरू, असमंजस में आरडब्ल्यूए और अधिकारी दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 16 अप्रैल से 15 जून तक मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। इसमें आवास की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है और नोडल सेल बनाए गए हैं। नागरिक स्व-गणना का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्व-गणना आज से, पहले चरण में 16 अप्रैल से शुरू होगा मकान सूचीकरण अभियान पेयजल के लिए 10 प्रतिशत अधिक शुल्क ग्रेटर नोएडा के निवासियों को आज से पेयजल के लिए 10 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। इसका असर आवासीय और औद्योगिक समेत सभी श्रेणी के आवंटियों पर पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पेयजल की दरों में हर साल वृद्धि की जाती है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में महंगा हुआ पानी, 1 अप्रैल से 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा शुल्क यीडा क्षेत्र में घर खरीदना भी अब पहले के मुकाबले महंगा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आज से संपत्ति की खरीद फरोख्त महंगी हो गई है। बीस मार्च को यीडा बोर्ड की 89 वीं बैठक में स्वीकृत हुई आवंटन दरों में वृद्धि बुधवार से लागू हो गई है। यीडा क्षेत्र में घर खरीदना भी अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण में संपत्ति खरीदना हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58% की बढ़ोतरी लाखों कामगारों को एक अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी प्रदेश में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को एक अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। इससे श्रमिकों की दैनिक कमाई बढ़ेगी। श्रम विभाग ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए मजदूरी की मूल दरों और महंगाई भत्ते में संशोधन किया है। नई व्यवस्था के तहत अकुशल, अर्द्ध-कुशल, कुशल और अति कुशल सभी श्रेणियों के कामगारों की मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी औसतन 10 से 14 रुपये प्रतिदिन तक होगी। यह भी पढ़ें- यूपी के श्रमिकों की 1 अप्रैल से बढ़ेगी दैनिक मजदूरी, कालीन और कांच उद्योग के कामगारों को सीधा फायदा आधार कार्ड का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने पर एक अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शादी का पंजीकरण कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय आने वाले वर व वधु के आधार कार्ड का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए निबंधन विभाग की महानिरीक्षक नेहा शर्मा की ओर से हाल ही में आदेश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम यह भी पढ़ें- सोमवार रात से प्रीमियम डीजल हुआ महंगा, XP100 और Xtra Green डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बढ़ा बोझ यह भी पढ़ें- सड़क पर हर मुसीबत से बचाएंगे ये 4 सस्ते गैजेट्स, बिना नई कार खरीदें पाएं प्रीमियम फीचर्स यह भी पढ़ें- सस्ते में प्रीमियम फोन! OnePlus 13 पर मिल रही है बड़ी छूट; साथ हैं ऑफर्स भी
April 1 Price Hike Fuel Price Increase Faridabad Property Rates Gurugram Real Estate Kherki Daula Toll DTC Bus Operations Delhi Waste Segregation UP Daily Wages Aadhar Marriage UP New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कल का मौसम 31 मार्च 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार में बारिश और आंधी, महाराष्ट्र-गुजरात में बढ़ेगी गर्मी, पढ़िए वेदर अपडेटदिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। यूपी और बिहार में दिन में हल्की गर्मी रहेगी लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं।
Read more »
पाकिस्तान के पास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, दिल्ली-NCR से कश्मीर तक बदला मौसम, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं भारी बारिशWeather Today: उत्तर भारत में पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आंधी की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Read more »
Rain in Delhi-NCR: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में भारी बारिश; गर्मी से मिली राहतराजधानी दिल्ली और एनसीआर से सटे शहरों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के बाद बारिश हुई। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान जताया था।
Read more »
Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ कई हिस्सों में बारिश शुरू, IMD ने जारी किया येलो अलर्टदिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबादी का अनुमान जताया है.
Read more »
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, फरीदाबाद में बूंदाबांदी तो नोएडा में चल रही तेज हवा; बादल छाने से पारा गिरापश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि नोएडा में तेज हवाएं चलीं। दिल्ली में बादल छाए रहे और हल्की धूप निकली।
Read more »
Delhi-NCR Weather: बारिश के बावजूद बीते 4 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च, अप्रैल में कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसमनई दिल्ली में मार्च में अधिक बारिश के बावजूद तापमान चार साल में सबसे ज्यादा रहा। गर्मी और प्रदूषण दोनों बढ़े, हालांकि आने वाले दिनों में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है और मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
