दिल्ली: तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद एक्शन मोड में MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील

United States News News

दिल्ली: तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद एक्शन मोड में MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 63%

आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि MCD ने अवैध कोचिंग और व्यावसायिक संस्थानों को सील करना शुरू कर दिया है. वहीं, MCD के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने कहा कि हमने शाम से ही कार्रवाई शुरू कर दी है, तीन बेसमेंट (बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर) को सील कर दिया है, हम आने वाले दिनों में आगे की कार्रवाई करेंगे.

दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर में RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से दर्दनाक हादसा हुआ था. बेसमेंट में पानी इतनी तेजी से भरा कि छात्रों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

जलभराव के कारण 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई. अब इस हादसे की जांच चल रही है. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि MCD ने अवैध कोचिंग और व्यावसायिक संस्थानों को सील करना शुरू कर दिया है. हम इस कार्रवाई में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम एक उदाहरण पेश करेंगे, ताकि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं न हों. कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त तारिक थॉमस ने कहा कि हमने शाम से ही कार्रवाई शुरू कर दी है, तीन बेसमेंट को सील कर दिया है, हम आने वाले दिनों में आगे की कार्रवाई करेंगे. हमने बेसमेंट में चल रहे 8 कोचिंग सेंटर चिह्नित किए हैं, इसमें से 3 को सील कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी ओर से सर्वे किया जा रहा है. सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है, महिला आयोग ने कहा कि नाले की सफाई के लिए की गई अपीलों की अनदेखी के आरोप चिंताजनक हैं. इस मामले में महिला आयोग ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि अनुपालन न करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजेंद्र नगर हादसा: गुस्साए छात्रों का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशराजेंद्र नगर हादसा: गुस्साए छात्रों का MCD के खिलाफ प्रदर्शन, दिल्ली सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
Read more »

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसादिल्ली के कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसादिल्ली के पुराने रेजीडेंट नगर में बड़ा हादसा हुआ, एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे?: राजेंद्र नगर हादसे पर बोले एडिशनल डीसीपी, छात्रों का प्रदर्शन जारी; जांच के आदेशहम कुछ भी क्यों छिपाएंगे?: राजेंद्र नगर हादसे पर बोले एडिशनल डीसीपी, छात्रों का प्रदर्शन जारी; जांच के आदेशदिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भर गया।
Read more »

कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत से ABVP भड़की, दिल्ली मेयर के पोस्टर पर पोती कालिख; देखें VIDEOकोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत से ABVP भड़की, दिल्ली मेयर के पोस्टर पर पोती कालिख; देखें VIDEOदिल्ली के राजेन्द्र नगर इलाके में कल एक हादसा हो गया जब एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरनें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Rau's IAS Haadsa: दिल्‍ली में कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक्‍शन शुरू, अवैध बेसमेंट को सील करने पहुंची MCD की टीम...Rau's IAS Haadsa: दिल्‍ली में कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक्‍शन शुरू, अवैध बेसमेंट को सील करने पहुंची MCD की टीम...Old Rajendra Nagar Rau's IAS Haadsa: दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेंद्र नगर इलाके में एक नामी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी घुसने से 3 होनहार छात्रों की मौत हो गई. राव आईएएस कोचिंग सेंटर UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी करवाता है.
Read more »

कोचिंग सेंटर हादसा: शिकायत को दरकिनार कर तीन होनहारों की ले ली गई जान, तीन बार की गई अनदेखीकोचिंग सेंटर हादसा: शिकायत को दरकिनार कर तीन होनहारों की ले ली गई जान, तीन बार की गई अनदेखीराव आईएएस इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर हुई तीन होनहार छात्र-छात्राओं की मौत को स्थानीय लोग हत्या बता रहे हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:25:23