आम आदमी पार्टी के नए राज्यसभा उपनेता अशोक मित्तल ने राघव चड्ढा को हटाए जाने को सामान्य प्रक्रिया बताया है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि चड्ढा को राज्यसभा में बोलने का मौका मिलता रहेगा. पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर फैसला पार्टी ही करेगी.
आम आदमी पार्टी के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी से मिली करारी हार के बाद पार्टी पहले से ही दबाव में है. और अब राज्यसभा में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसने पार्टी के अंदरखाने की खींचतान को एक बार फिर सतह पर ला दिया है.
और पढ़ेंAAP ने राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को पद से हटा दिया है. उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक AAP ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भी लिखा जिसमें चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिए जाने की बात कही गई.पार्टी का क्या कहना है?नए डिप्टी लीडर अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह पार्टी की एक सामान्य प्रोसेस है और इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि AAP एक लोकतांत्रिक पार्टी है और राघव चड्ढा को फ्यूचर में राज्यसभा में बोलने का समय दिया जाएगा. पंजाब चुनाव में चड्ढा का क्या रोल होगा यह पार्टी तय करेगी.लेकिन असली सवाल यह हैजब किसी नेता को इस तरह अचानक हटाया जाए, बोलने का समय भी न दिया जाए और फिर ऊपर से कहा जाए कि "कोई खास वजह नहीं है". तो यह बात गले नहीं उतरती. राजनीति में इस तरह के कदम बिना वजह नहीं उठाए जाते. Advertisement राघव चड्ढा AAP के सबसे चमकदार और मीडिया-फ्रेंडली चेहरों में से एक रहे हैं. पंजाब से राज्यसभा पहुंचे, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की. पार्टी में उनकी छवि एक स्मार्ट और आक्रामक नेता की थी. ऐसे नेता को अचानक हाशिए पर धकेलना साफ बताता है कि पार्टी के अंदर कुछ तो चल रहा है.यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटायाVIDEO | Parliament Session: AAP MP Ashok Mittal on party removing Raghav Chadha as Rajya Sabha Deputy Leader says, “Such changes in leadership positions are a continuous process. Earlier, ND Gupta ji was Deputy Leader, then Raghav ji took over, and now I have been given the… https://t.co/IsOsrnIHN3 pic.twitter.com/hqs4OOROVm— Press Trust of India April 2, 2026BJP में जाने की अफवाहप्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मित्तल से पूछा गया कि क्या चड्ढा BJP में जा सकते हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन राजनीति में जब किसी नेता का इस तरह अपमान होता है तो ऐसी अफवाहें हवा में नहीं आतीं. दिल्ली में हार के बाद AAP के कई नेता पहले से ही बेचैन हैं.बड़ी तस्वीर क्या है?दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जबरदस्त हार के बाद पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है. अरविंद केजरीवाल की छवि को शराब घोटाले ने काफी नुकसान पहुंचाया है. ऊपर से अब पंजाब चुनाव की तैयारी करनी है जो पार्टी के पास बचा हुआ सबसे बड़ा किला है.ऐसे में पार्टी के भीतर यह तय करने की कोशिश हो रही है कि आगे कौन से नेता को कितनी अहमियत दी जाए. राघव चड्ढा का हटाया जाना इसी बड़ी उठापटक का एक हिस्सा लगता है. Advertisement AAP फिलहाल इसे "सामान्य प्रोसेस" कह रही है. लेकिन राजनीति में जो दिखता है वो अक्सर असली नहीं होता और जो असली होता है वो दिखता नहीं. आने वाले दिनों में राघव चड्ढा का अगला कदम ही बताएगा कि यह वाकई सामान्य था या कुछ और.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Aam Aadmi Party Leadership Change Explanation No Raghav Chadha BJP Joining Rumours Clarification A Punjab Elections AAP Role Decision Raghav Chadha Rajya Sabha Deputy Leader Change AAP Internal Pro Ashok Mittal Press Conference AAP Democratic Proc AAP Organisational Change Leadership Responsibili Raghav Chadha Speaking Time Rajya Sabha Clarifica Punjab Politics AAP Strategy Leadership Reshuffle Indian Politics AAP Internal Changes Rajya Sabha AAP Democratic Party Leadership Rotation Mittal S Raghav Chadha Removal Controversy Rajya Sabha Upd AAP Future Plans Punjab Assembly Elections Leader Political News AAP Changes Rajya Sabha Deputy Lea India News AAP Leadership Reshuffle Explanation राघव चड्ढा हटे आम आदमी पार्टी राज्यसभा बदलाव पंजाब चुनाव राजनीतिक खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात में बढ़ा सियासी तनाव, AAP नेताओं का आरोप-कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्रवाईगुजरात की राजनीति में इन दिनों तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने राज्य में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Read more »
AAP सरकार में लगे ढाई लाख से ज्यादा CCTV कैमरे हटेंगे, दिल्ली Govt का आदेशदिल्ली में CCTV कैमरों का बड़ा नेटवर्क PWD के तहत स्थापित किया गया था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में कुल 2,74,389 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें दो प्रमुख चरणों में स्थापित किया गया.
Read more »
गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी गिरफ्तार, कार्यकर्ता की अरेस्ट के विरोध में पहुंचे थे पुलिस स्टेशनIsudan Gadhvi Arrested: गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को देवभूमि द्वारका जिला पुलिस ने अरेस्ट किया है। बुधवार को इसुदान गढ़वी कार्यकर्ताओं के साथ खंभालिया थाने पहुंचे थे। पहले पुलिस ने गढ़वी को डिटेन किया लेकिन शाम को फिर अरेस्ट कर लिया। इसुदान गढ़वी को अगर पुलिस थाने से बेल नहीं देती हैं तो गुरुवार को एक्जीक्यूटिव...
Read more »
राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटायाआम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए सीनियर सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल लेंगे.
Read more »
'अपने लिए खुद खड़े होना...' Raghav Chadha के AAP से निकाले जाने के बीच Parineeti Chopra का पोस्ट वायरलAAP से निकाले जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
Read more »
केजरीवाल ने गुजरात CM को पत्र लिख मिलने का समय मांगा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताई चिंता - arvind kejriwal gujarat aap workers arrest wrote letter CM requesting an appointmentGujarat News: अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई और सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात का समय मांगा. राज्य
Read more »
