दिल्ली के पब्लिक स्कूल में नौवीं के छात्र के पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्कूल की ओर से एसी चार्ज लिए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि अकेला स्कूल मैनेजमेंट ही एसी का खर्च क्यों उठाए. अभिभावकों को भी इसमें हिस्सा बंटाना चाहिए.
दिल्ली के बड़े स्कूल ों में अपने नौनिहालों का दाखिला कराने से पहले पेरेंट्स क्लास रूम में एयर कंडीशनर की बिजली का खर्च भुगतने को भी तैयार रहें. दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूल में एसी का चार्ज वसूलने के खिलाफ वाली याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एसी बच्चों की सुविधा के लिए लगाया और चलाया जा रहा है.
ऐसे में स्कूल अकेला ही इसके खर्च का बोझ क्यों उठाए! हर महीने वसूला जा रहा था एसी का 2000 रुपयेदरअसल, दिल्ली के पब्लिक स्कूल में नौवीं के छात्र के पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्कूल की ओर से एसी चार्ज लिए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका में कहा गया था कि स्कूल एसी के नाम पर हर महीने 2000 रुपये अतिरिक्त फीस वसूल रहे हैं. पेरेंट्स का तर्क था छात्रों को AC की सुविधा देने की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट की है. इसलिए, उन्हें अपने फंड से इसका खर्च उठाना चाहिए. हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी.दिल्ली HC ने कहा- स्कूल प्रबंधन अकेला AC का खर्चा क्यों उठाएदिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि स्कूल प्रबंधन अकेला एसी का खर्चा क्यों उठाए? अभिभावकों को भी इसमें हिस्सा बंटाना चाहिए. कोर्ट ने यह कहते हुए अर्जी खारिज कर दी कि एसी बच्चों की सुविधा के लिए लगाया और चलाया जा रहा है. ऐसे में स्कूल अकेला ही इसके खर्च का बोझ क्यों उठाए! ये सुविधा लैब जैसी सुविधाओं से अलग नहीं है. स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि एसी का शुल्क रसीद में दर्ज है.Advertisementएडमिशन से पहले ध्यान से पढ़ें नियम-शर्ते: HCदिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने अपने निर्णय में स्पष्ट कर दिया कि अभी दाखिलों का समय है. अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले नियम, शर्तें, फीस और अन्य बातें ध्यान से देख-पढ़ और समझ लें. क्योंकि कई सुविधाएं अध्ययन अध्यापन से अलग होती हैं. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखें Live TV
Admission Delhi Delhi Hc High Court Delhi High Court Schools Admission School Ac Charges Schools Classroom Delhi News स्कूल दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
USA: अमेरिका में चौंकाने वाला मामला, टीचर ने अपने ही स्टूडेंट के साथ बनाएं संबंधइस मामले पर टीचर का बयान सामने आया है. साविकी ने कहा कि इस स्कूल में वो पिछले 7 साल से पढ़ा रही हैं.
Read more »
तेलंगाना के स्कूल में छात्रों के भगवा कपड़े पहनकर आने पर बढ़ा विवाद, गुस्साए लोगों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की 2 FIRस्कूल प्रशासन ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ लोगों ने स्कूल में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की।
Read more »
Delhi : बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा तो फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्जउत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक महिला ने पति से बच्चों को स्कूल भेजने की बात की तो आरोपी ने पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
Read more »
पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी: 100% मार्क्स के साथ के एकमप्रीत और रवि उदय बने टॉपर; 93.04% रहा रिजल्टपंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.
Read more »
VIDEO: स्कूल प्रिंसिपल ने देर से आने पर टीचर को पीटा, आगरा की घटना का वीडियो हुआ वायरलस्कूल की प्रिंसिपल ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है...
Read more »
दिल्ली HC बोला- स्कूल में AC का खर्च पेरेंट्स उठाएं: मैनेजमेंट पर आर्थिक बोझ नहीं डाल सकते, यह सुविधा लैब-स...Delhi School Air Conditioning (AC) Facility Cost - दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि स्कूल में एयर कंडिशनिंग (AC) का खर्च वहां पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स को उठाना होगा
Read more »
