Munger Lok Sabha Seat: अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिली है. इसका सीधा फायदा मुंगेर लोकसभा सीट पर JDU उम्मीदवार ललन सिंह को मिलने का दावा किया जा रहा है. खास बात ये है कि ललन सिंह के खिलाफ RJD ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता को मैदान में उतारा है.
अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिली है. इसका सीधा फायदा मुंगेर लोकसभा सीट पर JDU उम्मीदवार ललन सिंह को मिलने का दावा किया जा रहा है. खास बात ये है कि ललन सिंह के खिलाफ RJD ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता को मैदान में उतारा है.
रणबीर कपूर की एक्ट्रेस का इतना बदल गया लुक, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पहचानना हुआ मुश्किल?Bharti Singh Health Update: अस्पताल से घर वापस लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'कोई खुश नहीं है...'बेटे वायु संग डांस करती नजर आईं सोनम कपूर, खूबसूरत PHOTOS पर आया पापा आनंद आहूजा का क्यूज रिएक्शनजेल से बाहर निकलते ही बाहुबली अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट 4 लाख से ज्यादा अंतर से जीतने का दावा कर दिया. समर्थकों ने नारे बाजी और बुलडोजर से फूलों की बारिश के जरिए स्वागत किया. इसके साथ ही इस सीट पर मुकाबला ललन सिंह और अनीता सिंह के साथ ही बाहुबली अशोक महतो और बाहुबली अनंत सिंह के बीच भी हो गया है.सियासी लड़ाई में हर समीकरण और हर रणनीति बेहद अहम होती है. अनीता के चुनाव प्रचार की कमान खुद अशोक महतो संभाल रहे हैं. अशोक महतो ने चुनाव लड़ाने के लिए ही 20 मार्च 2024 को अनीता से शादी की, जिसकी खूब चर्चा भी हुई. अशोक महतो अपनी पत्नी की जीत का दावा लगातार कर रहे हैं लेकिन अनंत सिंह का जेल से बाहर आना मुंगेर की राजनीति को दिलचस्प बना रहा है. अनंत सिंह ने फिलहाल प्रचार में उतरने से इनकार किया है लेकिन उनका जेल से बाहर आना ही कई मायनों में अहम माना जा रहा है. यही वजह है कि अनंत के बाहर आते ही विपक्ष हमलावर है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा,जनता सब देख रही है और इसका जवाब वो देगी. साथ ही मीडिया को बताना चाहिए कि कैसे अनंत सिंह को बीमारी के नाम पर छोड़ा गया और वे चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. अनंत सिंह के बहाने विपक्षी पार्टियां NDA को घेर रही हैं. मगर सत्ताधारी गठबंधन ने तमाम आरोपों को खारिज किया है.जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, हम लोग काम करते हैं और कानून अपना काम करता है. उन्होंने कहा कि पिछली बार जो एक सीट रह गई थी, उसे भी इस बार हम लोग ले लेंगे और उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा. आरोपों की जंग अपनी जगह है और राजनीतिक लड़ाई का अपना तरीका है. मुंगेर सीट 2019 में NDA के ललन सिंह ने जीती थी. ललन सिंह को तब 5 लाख 28 हजार 762 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस की नीलम देवी को 3 लाख 60 हजार 825 वोट मिले थे. यानी ललन सिंह ने नीलम देवी को 1 लाख 67 हजार 937 वोटों से मात दी थी. इस बार विपक्ष ने नया उम्मीदवार उतारा है. ललन सिंह के जेल से बाहर आने के बाद अब बड़ा सवाल है कि बाहुबली बनाम बाहुबली की इस लड़ाई में कामयाबी किसे मिलेगी.बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की कहानी गजब है. केवल नौ साल की उम्र में जेल का सफर करने वाले अनंत सिंह का अपराध से करीबी रिश्ता है. मोकामा के टाल क्षेत्र में उनका खौफ रहा है.
JDU Candidate Parole Lalan Singh AK 47 Anant Singh Profile Munger अनंत सिंह जेडीयू लोकसभा चुनाव 2024 ललन सिंह अनंत सिंह प्रोफाइल मुंगेर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ground Report West Delhi : साहिबी नदी की बात क्यों नहीं करते....जिससे मिलकर यमुना भी बन जाती है नाला!नजफगढ़ गौशाला की चौपाल पर मंगलवार सुबह हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच सियासी चर्चा गरम थी। नजफगढ़ गौशाला की चौपाल पर मंगलवार सुबह हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच सियासी चर्चा गरम थी।
Read more »
Ground Report: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में BJP-TMC ने झोंकी ताकत, जानें क्या है जनता का मिजाजसियासी सरगर्मियों के बीच उत्तर बंगाल का कूचबिहार लगातार सुर्खियों में है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने में पूरी ताकत झोंक रही हैं। वार-पलटवार से सियासी तपिश बढ़ चुकी है
Read more »
धोनी का IPL फ्यचूर क्या होगा? CSK से जुड़े इस खास शख्स ने कहा, वो...क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद का फ्यूचर क्या होगा, इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का रिएक्शन आया है.
Read more »
अपहरण केस में जेल में बंद धनंजय सिंह ने दाखिल की ज़मानत याचिकालोकसभा चुनाव 2024 के बीच पूर्वांचल में बाहुबली की छवि रखने वाले धनंजय सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार: मुंगेर संसदीय सीट जेडीयू के लिए बनी प्रतिष्ठा का विषययह तीसरा मौका है जब ललन सिंह का चुनावी जंग में बाहुबली की पत्नियों से सामना हो रहा है। वर्ष 2014 के चुनाव में बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने लोजपा के टिकट पर ललन सिंह को पराजित कर दिया था। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में ललन सिंह का सामना बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से हुआ और वह हार गई...
Read more »
बिहार: लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर निकले अनंत सिंह, इलाज के लिए मिली पैरोलराज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत को इलाज करवाने के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है. बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाली वोटिंग से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं.
Read more »
