दिल्ली-एनसीआर में धमाकों के लिए आतंकी पुरानी कारें जुटा रहे थे। फरीदाबाद से आठ कारों का इंतजाम करना था, जिनमें से चार मिल चुकी हैं। एक कार डीलर से खरीदी गई थी। पुलिस ने चार कारें बरामद की हैं और सघन चेकिंग कर रही है। लाल किले के सामने धमाके में इस्तेमाल हुई कार भी फरीदाबाद से खरीदी गई थी। डॉ. शाहीन की कार में विस्फोटक मिला था, जिसका इस्तेमाल डॉ.
प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में सिलसिलेवार धमाकों के लिए आतंकियों की ओर से पुरानी कारों को इकट्ठा किया जा रहा था। फरीदाबाद से आठ कारों का जुगाड़ करना था। चार का हो गया था, जिनमे से एक कार डीलर से खरीद ली थी, बाकी चार के लिए डीलरों से आतंकी संपर्क कर रहे थे। कुछ का सौदा लगभग हो गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया जा सका, तभी दिल्ली में धमाका हो गया। पुलिस ने चार कार बरामद कर ली हैं। पुलिस को आशंका है कि इस तरह की कुछ और कार भी जिले में हो सकती हैं। इसलिए पुलिस सघन चेकिंग में जुटी है। मुख्य रूप से बार्डर पर निगरानी की जा रही। हर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर जांच की जा रही है। मालिक का आधार कार्ड व आरसी देखी जा रही है। इतना ही नही पुलिस की टीमों ने कई कार डीलरों से भी संपर्क किया है। उनसे एक महीने के अंदर कार खरीदने व बेचने का रिकार्ड मांगा है। इस तरह कारों का किया था जुगाड़ दिल्ली में लाल किला के सामने हुए धमाके में आई-20 कार फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित रायल कार जोन से 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी। यह कार तारीक ने खरीदी थी लेकिन इसे आगे डाॅ.
उमर को बेच दिया गया था। दस्तावेज पूरे न होने की वजह से कार उमर के नाम नहीं आ सकी थी। इसी मामले में डाॅ. शाहीन को गिरफ्तार कर उसकी स्विफ्ट कार बरामद की गई थी, जिसमें एके-47 राइफल थी। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की थी। इसी कार में राइफल के अलावा पिस्टल और गोलियां बरामद की थीं। यह बरामदगी लाल किला पर हुए आतंकी हमले से जुड़ी हुई थी। शाहीन ने यह कार पुरानी ही खरीदी थी। मकसद धमाकों में कार का इस्तेमाल करना ही था। तीसरी कार बु़धवार रात को फरीदाबाद के खंदावली गांव में मिली। यह कार डाॅ. उमर नबी बट के नाम थी। इसी कार से विस्फोटक सप्लाई किया गया था। चौथी ब्रेजा कार बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी में डाक्टरों की रिहायशी परिसर से बरामद की गई। यह कार डा. शाहीन की है। जिसे उसने सितंबर 2025 में खरीदा था। इस तरह चार कारों की संलिप्तता सामने आई। बाकी चार कार का इस्तेमाल भी धमाके के रूप में किए जाने की सूचना भी पुलिस के पास है। स्विफ्ट कार में लाता था विस्फोटक डाॅ. शाहीन की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल विस्फोट लाने के लिए किया जाता था। इस कार को डाॅ. मुजम्मिल प्रयोग करता था। डाॅ. मुजम्मिल और डाॅ. शाहीन की गहरी दोस्ती थी। इसलिए वह मुजम्मिल को कार दे देती थी। सूत्र बताते हैं कि जो विस्फोटक बाहर से आता था, वह इसी कार में लाकर धौज में लिए गए किराये के कमरे तक पहुंचाया जाता था। अब पुलिस हुई सतर्क, कर रही जांच एक के बाद एक कार बरामद होने से जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। हाईवे से लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे व बाॅर्डर से सटे हुए नाकों पर वाहनों की जांच शुरू हो गई है। इस काम के लिए 500 पुलिसकर्मी जुट गए हैं जो देर रात तक सड़कों पर रहते हैं। पुलिस की टीमें धौज व फतेहपुर तगा गांव के आसपास भी जांच कर रही हैं। आशंका है कि अभी एक-दो कार और यहीं आसपास हैं। पुरानी कार बेचने व खरीदने वाले डीलरों को सावधान होने की जरूरत है। बिना पुख्ता दस्तावेज के कार न बेचे। पुलिस अब विशेष निगरानी कर रही है। इतना ही नहीं संदिग्ध क्षेत्रों की भी निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश जारी किए गए हैं। - - सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त
Terrorists Collecting Cars Faridabad Car Recovery Old Cars For Explosives Dr. Shaheen Arrest Explosives In Swift Car Police Checking Delhi-NCR Car Dealers Faridabad Terrorist Car Plot Delhi-NCR Terrorist Activity Faridabad News Faridabad Latest News Faridabad News In Hindi Faridabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी की गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन की कहानी: कानपुर के कॉलेज में 7 साल नौकरी की; पति से तलाक ल...Delhi bomb blast, bomb blast accused Dr. Shaheen Shahid, Kanpur Medical College, Kanpur Medical College News, Dr. Shaheen Shahid Lucknow, दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में लखनऊ की डॉ.
Read more »
मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »
Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: Doctor Module had plan 6 Blasts On December 6 In Delhi-NCR, Babri Revenge Plan
Read more »
Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली-NCR की इन जगहों पर धमाका करने वाले थे आतंकीदिल्ली के लाल किला इलाके के पास हाल ही में हुए धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब इस मामले में जांच एजेंसियों को कुछ ऐसे अहम सबूत मिले हैं, जिससे साफ है कि यह धमाका महीनों से चल रही एक गहरी और संगठित साजिश का नतीजा था.
Read more »
Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »
दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...Delhi Red Fort Blast Terrorist Turkey App Mystery; Follow Delhi Lal Qila Car Blast Investigation, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »