दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...

Delhi Blast News

दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...
Delhi Blast InvestigationTurkey AnkaraTerrorist Foreign Handler
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Delhi Red Fort Blast Terrorist Turkey App Mystery; Follow Delhi Lal Qila Car Blast Investigation, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.

सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने आरोपों को झूठा बतायादिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का तुर्किये की राजधानी अंकारा में बैठे एक विदेशी हैंडलर के बीच सीधा संपर्क था। जांच में पता चला है कि वह अंकारा से ही आरोपियों की एक्टिविटी, फंडिंग और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने से जुड़ी पूरी कार्रवाई संभाल रहा था। प्लानिंग के लिए सेशन ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस हैंडलर की पहचान कोडनेम ‘उकासा’ से हुई है। उकासा अरबी भाषा का शब्द है। इसका मतलब मकड़ी होता है। संभव है कि यह उसका असली नाम नहीं बल्कि पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। हालांकि तुर्किये ने इसे दुष्प्रचार बताया है।तुर्किये ने आतंकियों से कनेक्शन की खबरों को झूठा बताया तुर्किये ने दिल्ली धमाके के आतंकियों और तुर्किये के हैंडलर से कनेक्शन की खबरों को झूठा बताया है। तुर्किये सरकार ने कहा कि इस तरह की झूठी रिपोर्टों का मकसद दोनों देशों के आपसी रिश्तों को नुकसान पहुंचाना है।तुर्किये हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, चाहे वह कहीं भी और किसी ने भी किया गया हो। हमारा देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भूमिका निभा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि भारत या किसी अन्य देश में तुर्किये द्वारा कट्टरपंथ फैलाने की बात पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।इससे पहले दिल्ली धमाके की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ.

मुजम्मिल गनई के मोबाइल फोन से प्राप्त डंप डेटा से पता चला है कि उन्होंने इस साल जनवरी में लाल किले क्षेत्र की कई बार रेकी की थी। ये रेकी गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, लेकिन उस समय क्षेत्र में कड़ी गश्त के कारण इसे नाकाम कर दिया गया। जांच में पाया गया है कि दो मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्की भी गए थे। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्की के टिकट मिले हैं।दिल्ली को दहलाने की साजिश जनवरी से रची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डंप डेटा से पता चला कि फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में कथित रूप से मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी। दोनों ने वहां की सुरक्षा-और भीड़ का पैटर्न समझा था। पुलिस को शक है कि आतंकियों की प्लानिंग 26 जनवरी पर लाल किले पर हमले की थी, जो तब नाकाम हो गई।नबी दिल्ली में 6 दिसंबर को हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी से प्लान बिगड़ गया। यह बात 8 आरोपियों से पूछताछ में सामने आई हैं। इस अंतरराज्यीय मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद में था। गिरफ्तार आतंकियों में 6 डॉक्टर हैं। श्रीनगर का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार फरार है। वह डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर का अध्यक्ष भी है। अलफलाह में पढ़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को बर्खास्त कर दिया है।- फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम कर रहा कश्मीरी डॉ. मुजम्मिल गनी खाद की बोरियां बताकर किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। 20 दिन पहले मुजम्मिल कमरे में कुछ बोरियां रखने आया था, तब पड़ोसियों ने उससे पूछा था कि इसमें क्या है? जवाब में मुजम्मिल ने कहा था कि ये खाद के कट्टे हैं। इन्हें कश्मीर ले जाना है। इस कमरे से 100 मीटर दूर एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए हैं।ब्लास्ट से पहले 5 CCTV में नजर आया आतंकी उमर:सुबह 8 बजे दिल्ली में एंट्री, मस्जिद से कनॉट प्लेस तक घूमा; 11 घंटे की मिनट-टू-मिनट डिटेल दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर नबी था। कार से मिले दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर के हिस्से का DNA उमर की मां से मैच हो गया है, यानी ब्लास्ट के वक्त उमर कार में मौजूद था।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत-तालिबान के खिलाफ जंग के लिए तैयार; हमले का जवाब देने की ताकत रखतेतालिबान ने व्यापारियों को अल्टीमेटम दिया, कहा- कोई दूसरा रास्ता तलाशेंमेरठ की हवा 'बहुत खराब' हुईउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल छाएहरियाणा में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Delhi Blast Investigation Turkey Ankara Terrorist Foreign Handler Terrorist Funding Radical Ideology Ukasa

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Blast Code: দাওয়াত মে বিরিয়ানি তৈয়ার হ্যায়? সোমসন্ধ্যায় লালকেল্লার ভয়ংকর বিস্ফোরণে বিরিয়ানির ভিতরেই রক্ত-রাক্ষসের...Delhi Blast Code: দাওয়াত মে বিরিয়ানি তৈয়ার হ্যায়? সোমসন্ধ্যায় লালকেল্লার ভয়ংকর বিস্ফোরণে বিরিয়ানির ভিতরেই রক্ত-রাক্ষসের...delhi blast code words revealed Biriyani was the most important code word in delhi red fort blast dawat means
Read more »

Red Fort Blast: Delhi Police Launch Search For Second Suspect Vehicle, A Red Ford EcoSportRed Fort Blast: Delhi Police Launch Search For Second Suspect Vehicle, A Red Ford EcoSportRed Fort Blast Case: Investigating agencies have intensified efforts to trace a second suspect vehicle linked to the Red Fort blast in Delhi.
Read more »

Delhi Red Fort Blast WATCH VIDEO: চারদিকে ছড়িয়ে ছিটিয়ে লাশ, আগুন আর রক্তগঙ্গা! দিল্লির ভয়ংকর বিস্ফোরণের মুহূর্তের CCTV ফুটেজ প্রকাশ্যে...Delhi Red Fort Blast WATCH VIDEO: চারদিকে ছড়িয়ে ছিটিয়ে লাশ, আগুন আর রক্তগঙ্গা! দিল্লির ভয়ংকর বিস্ফোরণের মুহূর্তের CCTV ফুটেজ প্রকাশ্যে...Watch the real cctv footage of the moment of Delhi Red Fort Blast
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट- अल फलाह यूनवर्सिटी के डॉक्टरों से जुड़े तार: एक अभी भी फरार; चांसलर MP छोड़कर फरीदाबाद आया, य...दिल्ली ब्लास्ट- अल फलाह यूनवर्सिटी के डॉक्टरों से जुड़े तार: एक अभी भी फरार; चांसलर MP छोड़कर फरीदाबाद आया, य...Delhi Red Fort Blast Update.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: ২০০৫-র বিস্ফোরণ কেড়েছে বাবাকে... বাবার LIC-র কাজ সেরে ফেরার পথেই লালকেল্লার বিস্ফোরণ! ২ ভাইবোন...Delhi Red Fort Blast: ২০০৫-র বিস্ফোরণ কেড়েছে বাবাকে... বাবার LIC-র কাজ সেরে ফেরার পথেই লালকেল্লার বিস্ফোরণ! ২ ভাইবোন...Delhi Red Fort Blast: 2005 Delhi serial blasts victim children escape Red Fort explosion by minutes saved by luck
Read more »

Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:47:04