Delhi bomb blast, bomb blast accused Dr. Shaheen Shahid, Kanpur Medical College, Kanpur Medical College News, Dr. Shaheen Shahid Lucknow, दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में लखनऊ की डॉ.
कानपुर के कॉलेज में 7 साल नौकरी की; पति से तलाक लेकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ीदिल्ली ब्लास्ट की जांच के दौरान एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है डॉ. शाहीन शाहिद का। हरियाणा के फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड डॉ.
शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।पहले शादी, फिर तलाक और इसके बाद आतंकी की गर्लफ्रेंड बनकर उसका साथ देने वाली शाहीन के जीवन की कहानी का एक अहम हिस्सा कानपुर से भी जुड़ा है।गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में उसने साल 2006 में प्रवक्ता के तौर पर ज्वाइन किया था। शाहीन की कानपुर में कहानी शुरू होती है साल- 2006 में। उस समय शाहीन ने कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में नौकरी शुरू की। उसने GSVM में फॉर्माकोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जॉइन किया था। इसके बाद शाहीन 2013 तक GSVM में फॉर्माकोलॉजी की प्रोफेसर रही। फिर साल- 2013 में वह कहां गई, इसका किसी को पता नहीं चला। एक दिन अचानक शाहीन ने अपना बोरिया-बिस्तर समेटा और कानपुर छोड़ दिया। इसके पीछे भी एक कहानी है। शाहीन शाहिद के पिता लखनऊ के लालबाग में रहते हैं। लेकिन, डॉ. शाहीन ने प्रयागराज से MBBS से किया था। इसके बाद ही उसने GSVM में नौकरी की। इसके बाद उसने नेत्र चिकित्सक डॉ. जफर सईद से निकाह किया। लेकिन, डॉ. जफर से उसका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। काफी दिन के झगड़े के बाद शाहीन ने डॉ. जफर से तलाक ले लिया। इसके बाद वह आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड बन गई। हालांकि वह मुजम्मिल से कैसे मिली? दोनों ने अब तक क्या किया? यह सब शाहीन से पूछताछ के बाद ही समाने आ पाएगा। लेकिन, दिल्ली ब्लास्ट की अब तक की जांच में पता चला है कि शाहीन जैश की महिला विंग की चीफ है। वह भारत में महिला आतंक ब्रिगेड बना रही थी। वह जैश के जमात उल मोमिनात संगठन से भी जुड़ी हुई थी।GSVM कॉलेज के सूत्रों से पता चला है कि डॉ. शाहीन शाहिद UPPSC में सिलेक्ट होकर प्रोफेसर बनी थी। साल 2009 में 6 महीने के लिए उसका ट्रांसफर कन्नौज मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया। इसके बाद 2010 में वह वापस कानपुर आ गई। कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, 2013 में डॉ. शाहीन कॉलेज को बिना कोई सूचना दिए ही अनुपस्थित हो गई थी। इसके बाद कॉलेज ने उसको कई लेटर भेजे। फिर उसको नोटिस भी भेजे गए। लेकिन, शाहीन ने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया। कॉलेज के शाहीन के अन्य साथियों ने भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। आखिरकार, 2021 में शासन ने उसे नौकरी से निकाल दिया।डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 10 नवंबर को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई। इसके अलावा उसकी कार से जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बी मिला। जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा, दावा- फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स पार्किंग एरिया से कार लेकर निकलता दिखाई दिया।राजस्थान में सर्दी बरकरार, शीतलहर का असरचित्तौड़गढ़ में सात दिन बाद बढ़ेगी सर्दीसरगुजा के पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4°Cनागौर में रात का तापमान 6.9 डिग्री पहुंचाजयपुर के होटल में युवती से रेप
Bomb Blast Accused Dr. Shaheen Shahid Kanpur Medical College Kanpur Medical College News Dr. Shaheen Shahid Lucknow
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी की बड़ी खबरें: मेरठ में 3 मंजिला कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी आग, जान बचाकर बाहर भागे मजदूरUttar Pradesh Big Breaking News Updates | 16 October 2025 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
Read more »
ISIS के निशाने पर था RSS का लखनऊ दफ्तर, गुजरात ATS का दावा, दिल्ली को भी दहलाने की थी तैयारी- rsss lucknow office was on target of isis gujarat ats claims also plans bomb blast attack delhi azadpur mandi
Read more »
Delhi Red Fort blast: BIG UPDATE: ছিন্নভিন্ন দেহ! ফরিদাবাদে উদ্ধার বিস্ফোরকেই দিল্লিতে বিস্ফোরণ? কোন ভয়ংকর শক্তিশালী বিস্ফোরক ব্যবহার জঙ্গিদের?Delhi Red Fort blast: What kind of explosive used in lal quila blast, ammonium nitrate used in Delhi blast, Faridabad module link
Read more »
Delhi Blast WATCH: সামনে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ঠিক পরমুহূর্তের হাড়হিম-করা সিসিটিভি ফুটেজ, মোবাইল-ভিডিয়ো! ভয়ংকর সেই ছবিতে দেখা যাচ্ছে দুজন...Delhi blast New CCTV footage mobile video captures chaos moments after deadly explosion car blast rocked Red Fort Delhi 10 11 Blast
Read more »
Major blasts in India: ভিড়ে ঠাসা ট্রেনে প্রেসার কুকারে পর পর ফাটল বোমা! বাজারে গাড়িতে! মুহূর্তে লাশের সারি... বার বার রক্তাক্ত ভারত, কান্না, হাহাকার...Delhi Blast, Rameshwaram Cafe blast, Mumbai Blast: Timeline of major blasts in India
Read more »
Delhi Red Fort blast: মা, বাবা ও কৃতী, হাঁতে আঁকা ভালোবাসার ৩ চিহ্ন-ই চিনিয়ে দিল বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন যুবককে...Delhi Red Fort blast: Mom, Dad and Kriti, Tattoos help identify businessman killed in Delhi blast
Read more »
