दिल्ली में 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत, AIIMS बना रहा प्लान

6 Million People In Delhi Need Glasses News

दिल्ली में 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत, AIIMS बना रहा प्लान
दिल्ली AIIMSरिफ्रैक्टिव एरर60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

कई लोगों की आंखें सही जगह पर फोकस नहीं कर पातीं, जिससे पास या दूर की चीजें साफ दिखती नहीं है। इसे मेडिकल की भाषा में रिफ्रैक्टिव एरर कहा जाता है। इस एरर को दूर करने के लिए दिल्ली में ऐसे 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत है।

नई दिल्ली: कई लोगों की आंखें सही जगह पर फोकस नहीं कर पातीं, जिससे पास या दूर की चीजें साफ दिखती नहीं है। इसे मेडिकल की भाषा में रिफ्रैक्टिव एरर कहा जाता है। इस एरर को दूर करने के लिए चश्मे की जरूरत होती है। दिल्ली में ऐसे 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत है। इस एरर का सॉल्यूशन निकालने के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में डब्ल्यूएचओ के एक खास टूल के आधार पर इसका आकलन किया गया। इस नतीजे पर पहुंचाया गया कि एक प्लान बनाकर दिल्ली सरकार को सौंपा जाए और सरकार इसे जमीन पर उतार कर लोगों की खराब हो रही आंखों की रोशनी को बचाने के लिए काम कर सके।6 जिलों के प्रतिनिधि भी हुए शामिलएम्स के कम्युनिटी ऑप्थल्मोलॉजी विभाग के डॉ.

प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को रिफ्रैक्टिव एरर को लेकर बैठक हुई। बैठक में एम्स की टीम के अलावा, दिल्ली स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों और दिल्ली के 6 जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रिफ्रैक्टिव एरर के लिए डब्ल्यूएचओ ने एक RESAT यानी टूल बनाया है, जिसका मतलब रिफ्रैक्टिव एरर सेचुरेशनल एनालाइज टूल होता है।60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरतउन्होंने कहा कि हमने बैठक में इस टूल और चुनौतियों के बारे में चर्चा की। खासकर इस एरर का क्या इलाज है, कैसी गाइडलाइंस होनी चाहिए, कितने मैनपावर की जरूरत है, इन्फ्रास्ट्रक्चर कैसी होनी चाहिए, पैसा कहां से आएगा और कितने की जरूरत होगी और सर्विस आदि पर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस टूल के आधार पर आकलन किया गया कि दिल्ली की दो करोड़ की आबादी के आधार पर लगभग 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत है।आने वाले समय में दिक्कत बड़ी हो जाएगीडॉक्टर प्रवीण ने कहा कि इस जरूरत को दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में दिक्कत बड़ी हो जाएगी। क्योंकि यह एरर बच्चों और बड़ों दोनों में है। बच्चों की जांच कैसे हो, बुजुर्गों की जांच और इलाज, इन सब पर बात की गई। अब इस टूल के आधार पर एक पूरा प्लान बनाया जाएगा, जिसमें जांच के लिए सेंटर और सेंटर में आंख की जांच करने के लिए ऑप्टोमेट्रिस्ट चाहिए। प्लान बनाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और हेल्थ मिनिस्टर को सौपा जाएगा। उसके बाद सरकार को प्लान को जमीन पर उतारने के लिए पहल करनी होगी।एक्सपर्ट्स ने की चर्चा WHO के टूल के आधार पर आकलन किया गया। आंखों की रिफ्रैक्टिव एरर के मद्देनजर शुक्रवार को हुई बैठक में एक्सपर्ट्स ने की चर्चा। प्लान बनाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और हेल्थ मिनिस्टर को सौंपा जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

दिल्ली AIIMS रिफ्रैक्टिव एरर 60 लाख लोगों को चश्मे की जरूरत Delhi Aiims

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार का वोटिंग पैटर्न: 60% पार होते ही लालू का दिखा चमत्कार, क्या होगा इस बार?बिहार का वोटिंग पैटर्न: 60% पार होते ही लालू का दिखा चमत्कार, क्या होगा इस बार?बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीट पर 64.69 फीसदी मतदान हुआ है, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है. बिहार का वोटिंग पैटर्न देखें तो 60 फीसदी से कम वोटिंग होने पर नीतीश कुमार को लाभ मिलता है तो 60 पार होते ही लालू प्रसाद यादव का चमत्कार दिखता है.
Read more »

हर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्सहर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्सहर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्स
Read more »

AIIMS Vacancy 2025: बिना मेडिकल के भी एम्स में पा सकते हैं नौकरी, निकली ढेरों वैकेंसी, 10वीं पास को भी मौकाAIIMS Vacancy 2025: बिना मेडिकल के भी एम्स में पा सकते हैं नौकरी, निकली ढेरों वैकेंसी, 10वीं पास को भी मौकाGorakhpur AIIMS Vacancy 2025: मेडिकल और नॉन मेडिकल वालों के लिए एम्स हॉस्पिटल में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। आवेदन चालू हो चुके हैं।
Read more »

मैनपुरी के मदरसों में अपार आईडी बनाने में सुस्ती, 60% छात्र योजना से बाहरमैनपुरी के मदरसों में अपार आईडी बनाने में सुस्ती, 60% छात्र योजना से बाहरमैनपुरी जिले के मदरसों में छात्रों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। जिले के 18 मदरसों में 742 छात्रों में से केवल 40% की आईडी बनी है, जिससे उनकी शैक्षणिक पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read more »

65 की उम्र में 28 का लुक: मिलिंद सोमन का फिटनेस मंत्र65 की उम्र में 28 का लुक: मिलिंद सोमन का फिटनेस मंत्र60 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन की फिटनेस युवाओं को मात देती है। उनका स्वस्थ जीवनशैली, खानपान और विभिन्न व्यायामों का रहस्य यहां जानें।
Read more »

ಆತನಿಗೆ ಬ್ಯಾಟ್ ಹಿಡಿಯುವುದು ಗೊತ್ತಿಲ್ಲ, ಸ್ಕೋರ್‌ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿದೇ ಇಲ್ಲ.. ಆದರೂ! ಸಂಚಲನ ಸೃಷ್ಟಿಸಿತು ರಾಗಾ ಹೇಳಿಕೆಆತನಿಗೆ ಬ್ಯಾಟ್ ಹಿಡಿಯುವುದು ಗೊತ್ತಿಲ್ಲ, ಸ್ಕೋರ್‌ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿದೇ ಇಲ್ಲ.. ಆದರೂ! ಸಂಚಲನ ಸೃಷ್ಟಿಸಿತು ರಾಗಾ ಹೇಳಿಕೆRahul Gandhi on Jai Shah : ದೇಶದಲ್ಲಿ ಕೇವಲ 50-60 ಜನರು ಮಾತ್ರ ಕನಸು ಕಾಣಬಲ್ಲರು. ಇದು ಅಂಬಾನಿಯ ಮಗ, ಅದಾನಿಯ ಮಗ, ಅಮಿತ್ ಶಾ ಮಗನಿಗೆ ಮಾತ್ರ ಸಾಧ್ಯ.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:04:19