मनी लॉन्ड्रिंग, शराब घोटाला, यमुना की सफाई और शीशमहल रेनोवेशन के मुद्दे दिल्ली चुनाव में AAP के लिए चुनौती बन सकते हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग - शराब घोटाला केस दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी उसके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, जिसके चलते बीते तीन से चार वर्षों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन जैसे शीर्ष नेताओं को जेल तक जाना पड़ा है। इनमें सबसे बड़े आरोप रहे हैं मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला केस से जुड़े आरोप, जिन्हें लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आप पर हमलावर रहे हैं। यमुना की सफाई दिल्ली विधानसभा चुनावों में दूसरा बड़ा मुद्दा यमुना नदी की सफाई से
जुड़ा है। दरअसल, आप सरकार ने ही वादा किया था कि उसके सरकार में आने के बाद यमुना नदी को इतना साफ कर दिया जाएगा कि लोग उसमें डुबकी लगा सकेंगे। हालांकि, 12 वर्ष बाद भी इस पवित्र नदी में प्रदूषण पहले से बदतर स्थिति में है। बताया जाता है कि आप ने इसे लेकर बड़ी धनराशि भी खर्च की है। लेकिन उसकी इन कोशिशों का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। इसके उलट दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली हाईकोर्ट तक ने आप सरकार की खिंचाई की है और उससे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कहा है। इस पर विपक्ष ने आप को घेरते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह पैसा अपने झूठे प्रचार पर खर्च किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट शासन के कारण दिल्ली से पैदा होने वाले गन्दे जल को एसटीपी में साफ नहीं किया जा रहा है और इसकी कीमत यमुना और दिल्ली वालों को भुगतनी पड़ रही है। शीशमहल मुद्दा दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले जो एक और मुद्दा आप के लिए सिरदर्द बनकर उभरा है, वह है अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास में रहने के दौरान इसके रेनोवेशन कराने का मुद्दा। हाल ही में सीएजी ऑडिटर रिपोर्ट के हवाले से एक अखबार ने दावा किया है कि शुरू में सीएम के आवास के रेनोवेशन की लागत 7.91 करोड़ रुपये बताई गई थी। लेकिन बाद में 2020 में करीब 8.62 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। लेकिन 2022 में जब इसे पूरा किया गया तो इसकी कुल लागत 33 करोड़ रुपये हो गई।
AAP आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव भ्रष्टाचार मनी लॉन्ड्रिंग शराब घोटाला यमुना शीशमहल रेनोवेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'पारदर्शी हो वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया', EC ने दिया आदेशचुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन के संबंध में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की चिंताओं और सवालों को लेकर निर्देश जारी किया है.
Read more »
Delhi Election: 'पारदर्शी हो वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया', EC ने दिया आदेशचुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन के संबंध में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की चिंताओं और सवालों को लेकर निर्देश जारी किया है.
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राजनीति की नई पीढ़ी, बेटों पर दांव लगायादिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीति की नई पीढ़ी पर दांव लगाया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन विधायकों का टिकट काटकर उनके बेटों को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
Read more »
विश्वास नगर सीट पर AAP का दांव, बीजेपी का रेकोर्डदिल्ली के विश्वास नगर सीट पर आम आदमी पार्टी का दांव लग रहा है।
Read more »
कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दियाकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से अलका लांबा को चुनाव चिन्ह दिया है। अलका लांबा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगी।
Read more »
पतपड़गंज सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारीदिल्ली विधानसभा चुनाव में पतपड़गंज सीट पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है.
Read more »
