केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली विधानसभा के सदस्यों को तीन महीने बाद पहला वेतन मिल गया है। वेतन पूर्व राज्य के विधायकों के लिए तय वेतनमान के आधार पर है। हालांकि, उन्हें सीडीएफ (निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि) के लिए अभी इंतजार करना होगा।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की पहली विधानसभा के सदस्यों को पहला वेतन मिल गया है। तीन माह बाद और वह भी सिर्फ एक माह के लिए पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में विधायकों के लिए तय वेतन मान के आधार पर। अलबत्ता, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि ( सीडीएफ ) के लिए अभी इंतजार करना होगा। उन्हें सीडीएफ वर्ष 2025-26 के वित्त वर्ष में बजटीय प्रविधान के आधार पर ही मिलेगा। यह तय नहीं कि उन्हें हर वर्ष तीन करोड़ मिलेंगे या फिर उनकी सीडीएफ की राशि में किसी तरह की कटौती होगी। अक्टूबर में गठित
हुई थी विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहली विधानसभा का गठन अक्टूबर 2024 में हुआ है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 निर्वाचित और पांच नामित विधायकों का प्रविधान है। मौजूदा समय में 88 विधायक हैं। प्रदेश के वार्षिक बजट 2024-25 में विधायकों के वेतन और सीडीएफ के लिए कोई बजटीय प्रविधान नहीं रखा है। वर्ष 2025-26 के बजट को फरवरी 2024 में बजट सत्र के दौरान मंजूरी मिलेगी। वेतन और भत्ते तय करने का अधिकार एलजी के पास संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों को वेतन पांच अगस्त 2019 से पहले के जम्मू कश्मीर राज्य में विधायकों और मंत्रियों के लिए तय वेतनमान के आधार पर प्रदान किया है। विधायकों का कुल मासिक वेतन उनके भत्तों समेत
विधानसभा वेतन सीडीएफ जम्मू-कश्मीर राजनीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गृह मंत्री अमित शाह 19 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा कर सकते हैंइस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसी और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं.
Read more »
कद्देर में हुए मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल कमांडर फारूक नल्लीजम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, फारूक नल्ली के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ और कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के करीब 37 मामले दर्ज थे।
Read more »
कोहरा और बर्फबारी से देश में बिगड़ती हालातदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को कोहरा और बर्फबारी का प्रकोप देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
Read more »
2024: इतिहास रचाने वाले पलसाल 2024 कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है, जिसमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और नीरज चोपड़ा का ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतना शामिल है।
Read more »
मोबाइल चोरों के गिरोह ने 'कॉर्पोरेट' अंदाज में काम कियागोरखपुर में मोबाइल चोरों का गिरोह सदस्यों को 15,000 रुपये महीने का वेतन, मुफ्त खाना और यात्रा भत्ता दे रहा था.
Read more »
जमीर अब्दुल्ला बडगाम उपचुनाव में नज़र आ सकते हैंजम्मू कश्मीर में बडगाम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए जमीर अब्दुल्ला के उम्मीदवार होने की चर्चा है।
Read more »
