दिल्ली धमाके के बाद पहली बार सामने आई अलफलाह मस्जिद के इमाम की बीवी, आतंकी डॉक्टरों को लेकर खोला राज, मुजम्मिल का रुटीन भी बताया

Delhi Red Fort Blast News

दिल्ली धमाके के बाद पहली बार सामने आई अलफलाह मस्जिद के इमाम की बीवी, आतंकी डॉक्टरों को लेकर खोला राज, मुजम्मिल का रुटीन भी बताया
Car Blast CaseNIA Arrests Al Falah University Doctor From BengaMBBS Student Of Al-Falah University Arrested In W
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 63%

Delhi Blast news: दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हिरासत में लिए गए फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की

Delhi Blast news: दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हिरासत में लिए गए फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्तियाक की पत्नी हसीना पहली बार कैमरे के सामने आई और अपने शौहर को लेकर सफाई दी है.

इमाम की बीवी हसीना ने डॉक्टर नबी की मौत से पहले की कहानी सुनाते हुए बताया कि डॉ. मुजम्मिल ने पहले उसके पति से मस्जिद में पहचान बनाई और फिर उनसे दूध खरीदना शुरू कर दिया. हसीना ने आगे कहा, डॉ. मुजम्मिल ने अपने दोस्त का सामान रखने की बात कहकर उनके फतेहपुरा तगा वाले घर में कमरा किराए पर लिया था. 1500 रुपये में सौदा और वो रोज मस्जिद आता था... मुजम्मिल ने 1500 रुपए महीने के हिसाब से एक कमरा किराए पर सामान रखने के लिए लिया था. उसने ये भी कहा कि उमर नबी भी रोज मस्जिद आता था. इमाम-HR सब राडार पर बताते चलें कि 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद में अपना डेरा जमाया हुआ है. जांच के दौरान लगातार खुलासे हो रहे हैं. धमाके की जांच के केंद्र में है फरीदाबाद की फर्जी अल-फलाह यूनिवर्सिटी जिसके दो डाक्टरों डॉ. मुजम्मिल, लेडी डॉ शाहीन सईद, यूनिवर्सिटी की मस्जिद के मौलवी इश्तियाक सहित एचआर विभाग में काम करने वाले जमील को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पकड़ा था. इमाम के घर से बरामद हुआ था सैकड़ों किलो विस्फोटक पुलिस ने इमाम इश्तियाक के फतेहपुर तगा वाले घर से 2540 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की थी. उस सामग्री को इमाम के मकान के कमरे से बरामद किया था. जिसको डॉ मुजम्मिल ने करीब 3 महीने पहले ही किराए पर लिया था. जबकि 360 किलो तबाही का सामान धौज गांव के एक अन्य कमरे से मिला था. वो दूसरा धौज वाले कमरे का रेंट 2400 रुपए डॉ. मुजम्मिल ने दिया था. इमाम की पत्नी हसीना का खुलासा हसीना ने बताया कि उसका शौहर दो हजार रुपये महीना पगार पर मस्जिद में इमाम बना था. 2008 में उसका इश्तियाक संग निकाह हुआ था. इमाम इश्तियाक को हिरासत में लिए जाने के बाद गांव भीमा पहाड़ी की रहने हसीना ने बताया कि इश्तियाक साल 2005 में यहां पर आकर रहने लगा था. तब यूनिवर्सिटी की तरफ से मस्जिद में रहने और काम करने के 2 हजार रुपए मासिक मिलते थे. उनके 2 बेटियां और 2 बेटे हैं. सबसे बड़ी बेटी की उम्र 16 साल की है, जबकि सबसे छोटे बेटे की उम्र 7 साल है. हसीना ने कहा इश्तियाक हाफिज है जिसे कुरान मुंह जुबानी याद है. मेरा शौहर करीब 20 साल से यूनिवर्सिटी की उसी मस्जिद में नमाज अदा कराते आए हैं. वो मूलरूप से नूंह के सिंगार गांव के रहने वाले हैं. यूनिवर्सिटी अभी उनको करीब 10 हजार रुपए मासिक वेतन दे रही थी. डॉ. मुजम्मिल से जान-पहचान हुई हसीना ने बताया कि दो-तीन साल से मुलाकात होने के कारण उनके शौहर की डॉ. मुजम्मिल से जान-पहचान हुई. मुजम्मिल ने करीब 5 महीने पहले इश्तियाक से किराए के लिए कमरे की बात की थी. जिस पर इश्तियाक ने अपने गांव में बने घर के कमरे को किराए पर देने की पेशकश की. जिसका कोई किराया तय नहीं किया गया था. उसने बताया कि मुजम्मिल का घर दिखाकर उसकी चाबी दे दी. इसके बाद वो गांव में घर को देखने के लिए नहीं गए. दूध के शौकीन थे आतंकी डॉक्टर इमाम के घर से ही डॉक्टरों को दूध सप्लाई हसीना ने बताया कि उनके घर से यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों को रोजाना 5 से 6 किलो दूध सप्लाई होता था. डॉ. मुजम्मिल भी दूध लेते थे. पिछले करीब 20 दिनों से डॉ. मुजम्मिल दूध लेने के लिए नहीं आ रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान डॉ. मुजम्मिल छुट्टी लेकर पुलवामा गया था. 2 हजार रुपए गज में जमीन खरीदी हसीना ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने 2 हजार रुपए प्रति गज के हिसाब से फतेहपुर तगा में 100 गज जमीन खरीदी थी. साल 2012 में उन्होंने इस मकान का निर्माण कराया था. 10 नवंबर को उनके पति सुबह 6 बजे खेतों में काम करने गए थे, जिसके बाद वह खुद भी खेत गई थी. खेत में आधा किले में काम करने के बाद, वह सुबह साढ़े दस बजे घर लौटी ही थी कि कुछ देर बाद पुलिस की 10 से 12 गाड़ियां आईं और इश्तियाक को अपने साथ ले गईं. यूनिवर्सिटी की जमीनों की जांच के आदेश पैमाइश शुरू जिला प्रशासन ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की जमीनों के जांच के आदेश दिए हैं. जिसको लेकर जमीन की पैमाइश की जा रही है. शुक्रवार को रेवेन्यू विभाग की कर्मचारी पहुंचे थे. इसके साथ डीटीपी विभाग की टीम भी यूनिवर्सिटी पहुंची. रेवेन्यू विभाग के पटवारियों के द्वारा मशीन लगाकर पैमाइश की जा रही है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी 73 एकड़ में बनी हुई है. पिछले साल मई में डॉ. उमर ने जॉइन किया दिल्ली ब्लास्ट में कार में विस्फोट करके खुद को उड़ाने वाले डॉ उमर नबी ने 7 मई 2024 को अल फलाह यूनिवर्सिटी में जॉइन किया था. डॉ. नबी भी रोजाना मस्जिद में नमाज अदा करने आता था. डॉ. नबी 30 अक्तूबर से यूनिवर्सिटी से गायब था. जिसने 10 अक्टूबर को लाल किला के सामने कार में विस्फोट किया. यूनिवर्सिटी खाली, डॉक्टर भी कम दिखे स्टूडेंट्स घर लौटे शुक्रवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी के काफी स्टूडेंट्स घर लौट गए हैं. हालांकि वीक एंड पर कई बच्चे घर चले जाते हैं, लेकिन इस बार यह संख्या ज्यादा रही. यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार जांच एजेंसियों की आवाजाही है. कई पेरेंट्स खुद बच्चों को लेने पहुंचे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Car Blast Case NIA Arrests Al Falah University Doctor From Benga MBBS Student Of Al-Falah University Arrested In W

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कौन है असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख? दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलिस ने उठाया... जैश-ए-मोहम्मद से लिंक का शककौन है असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख? दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलिस ने उठाया... जैश-ए-मोहम्मद से लिंक का शकDelhi Blast Investigation News: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों ने मेडिकल फील्ड को निशाना बनाया है। हापुड़, कानपुर और सहारनपुर में छापेमारी तेज हो गई है।
Read more »

Delhi Blast News: ഡൽഹി ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം; ജമ്മുകശ്മീരിൽ 10 പേർ കസ്റ്റഡിയിൽ, സർക്കാർ ഉദ്യോ​ഗസ്ഥരും കസ്റ്റഡിയിൽDelhi Blast News: ഡൽഹി ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം; ജമ്മുകശ്മീരിൽ 10 പേർ കസ്റ്റഡിയിൽ, സർക്കാർ ഉദ്യോ​ഗസ്ഥരും കസ്റ്റഡിയിൽഡൽഹി ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനക്കേസ്
Read more »

Delhi Blast News: ഡല്‍ഹി സ്‌ഫോടനം; നിർണായക വിവരങ്ങൾ പുറത്ത്, ആക്രമണം ചര്‍ച്ച ചെയ്യാന്‍ പ്രതികള്‍ ഉപയോഗിച്ചത് സ്വിസ് ആപ്പ്Delhi Blast News: ഡല്‍ഹി സ്‌ഫോടനം; നിർണായക വിവരങ്ങൾ പുറത്ത്, ആക്രമണം ചര്‍ച്ച ചെയ്യാന്‍ പ്രതികള്‍ ഉപയോഗിച്ചത് സ്വിസ് ആപ്പ്ഡല്‍ഹി സ്‌ഫോടനം
Read more »

Delhi Red Fort Blast: স্কুল-শিক্ষকের ডাক্তার ছেলেই দিল্লির কালপ্রিট! গুঁড়িয়ে দেওয়া হল জঙ্গি উমরের বাড়ি...Delhi Red Fort Blast: স্কুল-শিক্ষকের ডাক্তার ছেলেই দিল্লির কালপ্রিট! গুঁড়িয়ে দেওয়া হল জঙ্গি উমরের বাড়ি...after dna reports confirmation security forces demolished Delhi blast case Umar Nabis Pulwama home
Read more »

Delhi Red Fort Blast: ডাক্তারি পড়েছে বলেই এরা মানুষ হয়েছে এমন নয়, কারণ ওরা ইসলামও পড়েছে! ইসলাম মানুষকে খুন করতে শেখায়...Delhi Red Fort Blast: ডাক্তারি পড়েছে বলেই এরা মানুষ হয়েছে এমন নয়, কারণ ওরা ইসলামও পড়েছে! ইসলাম মানুষকে খুন করতে শেখায়...Taslima Nasrin penned regarding Delhi Blast that muslim terrorist harms muslims most
Read more »

VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...VIDEO: दिल्लीतील बॉम्ब स्फोटाचा एक व्हिडिओ समोर, 40 फूट खोलपर्यंत हादरे अन्...Delhi Bomb Blast Update: दिल्ली लाल किल्ला स्फोट प्रकरणाचा एक व्हिडिओ सध्या समोर आला आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:23:12